कुुमारधुुबी- अखिल भारतीय बाउरी समाज कल्याण समिति का 21 वां स्थापना दिवस चिरकुंडा के टाउन हॉल में हुआ संपन्न। जिसमें मुख्य अतिथि झारखंड के पूर्व मंत्री चंदनकियारी विधायक अमर कुमार बाउरी, चिरकुंडा नगर परिषद अध्यक्ष डब्ल्यू बाउरी, पारा विधानसभा विधायक नदिया चंद्र बावड़ी, विशिष्ट अतिथि पश्चिम बंगाल साल तोड़ा के विधायक चंदना बावड़ी, उमापोदो बावड़ी, पूर्व चंद्र बावड़ी, केंद्रीय अध्यक्ष गौर चंद्र बावरी उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत भीम राव अंबेडकर एवं गोवर्धन दीतपति बावड़ी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। उसके बाद सभी को गुलदस्ता, बुके एवं अंग वस्त्र देकर…
Author: Sankalan News
इटखोरी (चतरा): प्रखंड के करनी गांव में गुरुवार को कुशवाहा समाज के द्वारा दिवंगत जगदेव प्रसाद की सौवीं जयंती मनाई गई। जयंती समारोह कार्यक्रम में हजारीबाग के पूर्व सांसद सह झारखंड प्रदेश कुशवाहा समाज के संरक्षक भुनेश्वर प्रसाद मेहता, हुसैनाबाद के पूर्व विधायक शिवपूजन मेहता, सिमरिया के पूर्व विधायक योगेंद्र नाथ बैठा सिमरिया विधानसभा प्रत्याशी मनोज कुमार चंद्रा तथा चतरा जिला प्रदेश पर्यवेक्षक देवचरण दांगी कुशवाहा समाज के अध्यक्ष केदार प्रसाद दांगी जिला प्रवक्ता लक्ष्मण दांगी प्रदेश युवा प्रभारी अर्जुन कुमार विशेष रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज का झंडा तोलन व राष्ट्रगान के साथ साथ करनी गांव…
गिद्धौर (चतरा): प्रखंड 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति के सदस्यों ने गुरुवार को प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय मझगांवां तरी, का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में विद्यालय में अव्यवस्था को देखकर सदस्यों ने नाराजगी व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि विद्यालय के बच्चे जमीन पर जैसे तैसे बैठकर मध्यान भोजन कर रहे थे।जिस पर सदस्यों ने उपस्थित शिक्षकों को जमकर फटकार लगाई।व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश दिया। बताया गया कि विद्यालय में 384 छात्र-छात्राओं का नामांकन है।परंतु गुरुवार को महज 47 बच्चे उपस्थित थे। ऐसे में शिक्षकों को बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने का निर्देश दिया।जबकि मध्यान्ह भोजन…
गिद्धौर (चतरा): प्रखंड कार्यालय परिसर के साथ साथ प्रखंड के सभी पंचायत भवन में गुरुवार को मनरेगा दिवस आयोजित किया गया। इस क्रम में 100 कार्य दिवस पूर्ण करने वाले मजदूरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।जबकि मेट की सहभागिता को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीत कुमार सिंह,मनरेगा के प्रखंड कार्यक्रम अजय कुमार सिन्हा सहित अन्य शामिल थे। गिद्धौर :-कुदूस आलम
गिद्धौर (चतरा): प्रखंड के बारियातु पंचायत में डीएमएफटी फंड से करीब आधा दर्जन योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाएगा। योजना के क्रियान्वयन को लेकर जिला परिषद के कनीय अभियंता दीपक कुमार गुरुवार को योजनाओं का स्थल जांच करते हुए डीपीआर तैयार किया। बताया जाता है की पंचायत के मुखिया डेगन गंझू द्वारा ग्राम सभा में योजनाओं को पारित करते हुए उपायुक्त से निर्माण की मांग किया था। मुखिया के मांग पर विभिन्न योजनाओं का डीपीआर तैयार किया जा रहा है। जिसमे बांय से झरना जानेवाली पथ में पड़ने वाली नाला पर पुलिया निर्माण,शमशान घाट के समीप पुलिया निर्माण,मसूरिया मुख्य पथ से…
चतरा :-झारखण्ड विधान सभा के प्रश्न एवं ध्यानाकर्षन समिति की जिला स्तरीय बैठक चतरा परिसदन में माननीय विधायक गांडेय डाॅ0 सरफराज अहमद एवं समिति के सदस्य माननीय विधायक खिजरी श्री राजेश कच्छप द्वारा की गई। बैठक में मुख्य रूप से पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल, नगर परिषद, कल्याण विभाग, सामिक सुरक्षा, समाज कल्याण समेत अन्य विभाग अन्तर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल चतरा के कार्यपालक अभियंता अविक अंबाला से विभाग अन्तर्गत संचालित योजनाओं कि स्थिति की जानकारी ली गई। इसे लेकर अविक अंबाला द्वारा बताया गया कि हर घर नल योजना का कार्य प्रगति…
गिद्धौर (चतरा): शिक्षा विभाग के अवर सचिव अखिलेश कुमार सिंह मंगलवार को प्रखंड के करीब आधा दर्जन विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस क्रम में विद्यालयों में अव्यवस्था देख आग बबूला हो गए। अवर सचिव सर्वप्रथम प्रखंड मुख्यालय के राजकीयकृत मध्य विद्यालय गिद्धौर पहुंचे। जहां पर उन्होंने शिक्षकों द्वारा पढ़ाई कार्य को देखा। उपस्थित शिक्षकों ने चाहरदीवारी की ऊंचाई कम होने के कारण चोरी की घटना होने की शिकायत दर्ज करवाई।जिस पर सचिव ने जल्द समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।उसके बाद मध्य विद्यालय सलगा का निरीक्षण किया। जहां पर मध्यान भोजन सहित अन्य व्यवस्था को देखकर संतोष जाहिर…
गिद्धौर (चतरा): मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के फरवरी माह में संभावित आगमन की तैयारी को ले बीडीओ संजीत कुमार सिंह ने मंगलवार को बैठक किया। बैठक में विभागवार सभी संचिकाओ को दुरुस्त करने के साथ-साथ अन्य व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया। जबकि थाना प्रशासन से सुबह शाम दिवा व रात्रि गस्ती तेज करने का भी निर्देश दिया। बताया जाता है कि फरवरी माह में इटखोरी महोत्सव को ले मुख्यमंत्री का आगमन होने की संभावना है जिसकी तैयारी प्रशासनिक महकमा द्वारा भी अभी से ही शुरू कर दिया गया है। बैठक में थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल के अलावे विभिन्न विभाग…
चतरा :-गंधरिया पंचायत भवन में उपविकास आयुक्त श्री उत्कर्ष कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में सक्षम ग्राम पंचायत तथा पंचायत ज्ञान केंद्र को लेकर बैठक किया गया। उप विकास आयुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन चतरा विभिन्न विभागों तथा चयनित 17 पंचायतों को आदर्श ग्राम पंचायत बनाने की योजना पर कार्य कर रही है। इसके तहत शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण, स्वच्छता, एवं युवा सशक्तिकरण के दिशा में कार्य किया जायेगा। इस कार्यक्रम का पीरामल फाउंडेशन तथा जिले में कार्य कर रहे अन्य यंग प्रोफेशनल के माध्यम से क्रियान्वयन किया जायेगा।पीरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधी घनश्याम शर्मा ने कार्यक्रम में अपने वक्तव्य के दौरान…
गिद्धौर(चतरा): प्रखंड कार्यालय सभागार में सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीत कुमार सिंह ने उत्पाद समूह के सचिव व अध्यक्ष के साथ बैठक किया। बैठक में कृषि उत्पाद का उत्पादन क्षमता बढ़ाने,गुणवत्ता पूर्ण विधि करने, किसानों के द्वारा उत्पादित अनाज को बाजार में उचित मूल्य दिलवाने का निर्देश दिया।वही प्रखंड स्तरीय कृषि उत्पाद का ब्रांड की शाखा जल्द स्थापित करने की जानकारी दिया। वही जेएसएलपीएस के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक अभिषेक श्रीवास्तव को कार्य में लापरवाही बरतने को लेकर जमकर फटकार लगाई।बीडीओ ने बीपीएम को किसानों के बीच सभी तरह के बीज वितरण करने का निर्देश दिया। बीज वितरण के मौके…
