Author: Sankalan News

चतरा उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार जिला खनन टास्क फोर्स के द्वारा जिले में अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार चलाया जा रहा है औचक छापेमारी अभियान। जिला खनन पदाधिकारी चतरा गोपाल कुमार दास ने बताया कि जिला खनन पदाधिकारी चतरा के निर्देश अनुसार खान निरीक्षक राजेश हंसदा के द्वारा पुलिस केंद्र के पुलिस बल के साथ हंटरगंज, जोरी एवं सदर थाना अन्तर्गत अवस्थित विभिन्न बालू घाटो एवं अन्य क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया गया। औचक निरीक्षण के क्रम में सदर थाना के लकलकवा मंदिर के समीप बालू लदा एक ट्रैक्टर, हंटरगंज थाना के ग्राम गोडोवार नीलाजन नदी…

Read More

चतरा समहारणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान के निर्देशानुसार निदेशक डीआरडीए अरूण कुमार एक्का की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग अंतर्गत सभी योजनाओं (कस्तूरबा गाँधी आवासीय विद्यालय सहित) से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से छात्र-छात्राओं का बैंक खाता, मध्याह्न भोजन (एमडीएम), छात्र-छात्राओं के बीच स्कूल बैग, नोटबुक, किताब, पोशाक, कस्तूरबा गाँधी आवासीय विद्यालय, उत्कृष्ठ विद्यालय, मॉडल स्कूल, स्मार्ट क्लासेस समेत अन्य की प्रगति प्रतिवेदन की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। समीक्षा के क्रम में निर्देशित किया गया कि सभी योग्य छात्र-छात्राओं का बैंक एवं पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवाएं ताकि शत…

Read More

हंटरगंज के रामनारायण रा मेमोरियल महाविद्यालय में विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर नव नामंकित छात्र छात्राओं को प्राचार्य एवं व्याख्याताओ और एनएसएस वालंटियरों के द्वारा स्वागत किया गया। सबसे पहले भारतीय संस्कृति के अनुसार महान स्वतंत्रता सेनानी सह प्रथम सांसद बाबूराम नारायण सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। माल्यार्पण उपरांत महाविद्यालय प्रांगण में नव नामांकित छात्र छात्राओं को पुष्प वर्षा कर चंदन का टीका लगाकर एवं गुलाब फूल देकर सीनियर स्टूडेंट्स एवं व्याख्याताओ के द्वारा अभिनंदन किया गया।महाविद्यालय केएनएसएस इकाई के द्वारा सेमिनार हॉल में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को न्यू एजुकेशन पॉलिसी के बाबत व्यापक रूप से…

Read More

चतरा उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार जिला खनन टास्क फोर्स के द्वारा जिले में अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार चलाया जा रहा है औचक छापेमारी अभियान।जिला खनन पदाधिकारी चतरा गोपाल कुमार दास ने बताया कि खान निरीक्षक राजेश हंसदा के द्वारा पुलिस केंद्र के पुलिस बल के साथ निलंजन नदी के सिंधवारिया घाट सदर थाना एवं अन्य जगहों में हो रहे बालू के अवैध खनन की जांच की गई। जांच के क्रम में एक ट्रैक्टर अवैध बालू लदा हुआ पकड़ा गया। जिसे सदर थाना प्रभारी को विधिवत जप्त करते हुए सुपुर्द कर दिया गया है और आवश्यक…

Read More

चतरा वशिष्ठ नगर जोरी पुलिस ने झपटा गिरोह चोर को किया गिरफ्तार बता दे की घंघरी चौक के पास माँ भद्रकाली ज्वेलर्स के मालिक संदीप कुमार से झपट्टामार गिरोह के अज्ञात अपराधकर्मियों उनके हाथ के झोला में रखे सोना एवं चांदी के जेवरात को झपट कर भाग गये थे। घटना होने के बाद अविलम्ब काण्ड का उदभेदन एवं चोरी गये सामान की बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी चतरा, पुलिस उपाधीक्षक (मु०) चतरा के नेतृत्व में एसआईटी – सह – छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा सर्वप्रथम संदेह के आधार पर उड़ीसा राज्य के तीन…

Read More

गिद्धौर:विनीता की हत्या का कारण उसके पुत्र की मौत के बाद मिली मुआवजा की राशि बनी. मुआवजे में मिली 4 लाख की राशि विनीता ने उपेंद्र को दे दी थी.बाद में वह विनीता से दूर होने लगा.इसी कारण दोनों में विवाद बढ़ने लगा और अंत मे उपेंद्र ने विनीत की हत्या कर दी.9 अगस्त को उसने विनीता को हज़ारीबाग से बाइक पर बैठा कर गांगपुर का बनखेता जंगल लाया और विवाद बढ़ने पर वहां उसकी हत्या गला दबाकर कर दी.शव को वहां छोड़ अपने घर मसूरिया लौट आया.इसके बाद शव की पहचान होने का ख्याल आने पर उसने घर से…

Read More

लावालौंग: प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत प्रखण्ड मुख्यालय में स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल के परिषद में दिनांक 06/09/2023 दिन बुधवार को चतरा जिला मोमिन कॉन्फ्रेंस की अतिमहत्वपूर्ण बैठक लावालौंग प्रखंड में की गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मोo हसीब के द्वारा संपन्न हुई।चुनाव प्रवेक्षक हाजी जैनुल आबेदीन तथा कबीर अंसारी ,के साथ,यूथ जिलाध्यक्ष नेसार अंसारी मुख्य रूप से मौजूद थे। बैठक की शुरुआत तिलावते कुरान से की गई।सभा का संचालन मो साजिद ने किया। इस बैठक में मुख्य रूप से मोमिन कांफ्रेंस को और भी ज्यादा धारदार बनाकर पंचायत स्तर से लेकर गांव स्तर तक कैसे विस्तारित किया जाय तथा मोमिन कांफ्रेंस…

Read More

चतरा जिला आपूर्ति पदाधिकारी, चतरा एवं प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी, सिमरिया के द्वारा ग्राम पंचायत- पीरी में जन वितरण प्रणाली दुकान का संयुक्त रूप से जांच किया गया। जांच के क्रम में ग्रामीणों एवं कार्डधारियों द्वारा लिखित एवं मौखिक रूप से ब्यान दिया गया है, कि जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं द्वारा निर्धारित मात्रा के अनुरूप खाद्यान्न का वितरण किया गया है। हमलोगों से चन्द्रयान के नाम पर खाद्यान्न की कटौती नही की गई है और न ही हमलोगों के द्वारा चन्द्रयान के नाम पर प्रेस मीडिया को इस तरह का कोई ब्यान दर्ज कराया गया है। प्रेस मिडीया द्वारा अपने स्तर…

Read More

चतरा प्रखंड क्षेत्र के चार पंचायत के वार्ड सदस्यों को दिया गया तीन दिवसीय प्रशिक्षण यह प्रशिक्षण 4/9/23से 6/9/23तक चला प्रशिक्षण कार्यक्रम में चार पंचायत के वार्ड सदस्य सामिल होकर अपने अधिकार और कर्तव्य के बारे में जानकारी प्राप्त किया इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में डाढा पंचायत देवरिया पंचायत पाराडीह और बरैनी पंचायत के वार्ड सदस्य सामिल हुए प्रशिक्षक के रूप में प्रकाश राणा सुरेश राणा एवं मध्य प्रदेश के संस्था के एक प्रतिनिधि सामिल हुए प्रशिक्षण प्राप्त करने में सामिल सदस्यों में राम आशीष कुमार कैलाश राणा,रजनी कुमारी, रोहनी देवी,सोनु कुमार, रेजिना मिंज,मीना उरांव, मिथुन राम, कृष्णा भुइयां,राम आशीष सिंह,सुरेन्द्र…

Read More

प्रतापपुर /चतरा : प्रखंड क्षेत्र के बभने गांव में बुधवार को जेएसएलपीएस के तत्वाधान में स्वय सेवी संस्था अग्रगति इंडिया के द्वारा एसएचजी की महिलाओ के बीच वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम का अयोजन किया गया।इस कार्यक्रम का संचालन संदीप ठाकुर व संजय चौधरी ने किया।इस दौरान उपस्थित जेएसएलपीए के समन्वयक छोटू रविदास ने महिलाओ को सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाएं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना,प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा योजना,सुकन्या समृद्धि योजना,अटल पेंशन योजना,मुद्रा लोन,साइबर क्राइम से संबधित जानकारी देते हुए डिजिटल लेन देन करने के लिए ग्रामीण महिलाओं को प्रेरित किया गया।इस मौके पर बैंक बीसी को बुलाकर बैंक कैंप…

Read More