Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » शिक्षा विभाग अंतर्गत सभी योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न। छात्र छात्राओं के पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवाने को लेकर धीमी कार्यशैली देख सभी बीइइओ,बीपीओ,बीआरपी,सीआरपी का अगले आदेश तक वेतन/मानदेय किया गया स्थगित
    Chatra News

    शिक्षा विभाग अंतर्गत सभी योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न। छात्र छात्राओं के पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवाने को लेकर धीमी कार्यशैली देख सभी बीइइओ,बीपीओ,बीआरपी,सीआरपी का अगले आदेश तक वेतन/मानदेय किया गया स्थगित

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsSeptember 9, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा समहारणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान के निर्देशानुसार निदेशक डीआरडीए अरूण कुमार एक्का की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग अंतर्गत सभी योजनाओं (कस्तूरबा गाँधी आवासीय विद्यालय सहित) से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से छात्र-छात्राओं का बैंक खाता, मध्याह्न भोजन (एमडीएम), छात्र-छात्राओं के बीच स्कूल बैग, नोटबुक, किताब, पोशाक, कस्तूरबा गाँधी आवासीय विद्यालय, उत्कृष्ठ विद्यालय, मॉडल स्कूल, स्मार्ट क्लासेस समेत अन्य की प्रगति प्रतिवेदन की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। समीक्षा के क्रम में निर्देशित किया गया कि सभी योग्य छात्र-छात्राओं का बैंक एवं पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवाएं ताकि शत प्रतिशत बच्चों के खातों में छात्रवृति की राशि भेजी जा सके। इसके लिए बैंक एवं पोस्ट ऑफिस के साथ समन्वय स्थापित कर बच्चों का आधार वेरीफिकेशन के साथ-साथ सभी आवश्यक कागजातों की जांच कर अभियान मोड में कार्य किया जाय।

    सीआरपी/बीआरपी स्कूल भ्रमण करें

    विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में और छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में बढ़ोतरी हो इसके लिए बीआरपी एवं सीआरपी नियमित रूप से विद्यालय भ्रमण करने का निर्देश दिया गया। साथ ही डीआरडीए निदेशक अरूण कुमार एक्का ने कहा कि छात्र-छात्राओं के उपस्थिति के अनुरूप मध्याह्न भोजन का वितरण किया जाय। आगे कहा राज्य से प्राप्त छात्र-छात्राओं के लिए नोटबुक व किताबों का वितरण शत प्रतिशत कराना सुनिश्चित करें। वैसे बच्चें अधूरा वढ़ाई कर स्कूल छोड़ रहे है उन्हे चिन्हित कर अभियान चलाकर वापस स्कूल लाने का निर्देश दिया गया। जिले के कस्तूरबा गाँधी आवासीय विद्यालय एवं नेताजी सुभाष चन्द्र बोस विद्यालय के समीक्षा के क्रम में संबंधित द्वारा जानकारी दी गई कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस विद्यालय में कुल 160 सीट है जिसमें 150 सीट पर नामांकन प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है शेष 10 सीट के नामांकन प्रक्रिया प्रोसेस में है। इसे लेकर डीआरडीए निदेशक ने कहा कि सीट रिक्त रह जाना शोभनीय नहीं है। व्यापक प्रचार-प्रसार कर शत प्रतिशत सीटों को भरें। जिससे कि जिले के ज्यादा से ज्यादा छात्र-छात्राएं विद्यालय से शिक्षा का लाभ ले सके।बैठक में पोस्ट ऑफिस में खाता खोले जाने की धीमी प्रगति के कारण जिले के सभी बीइइओ,बीपीओ,बीआरपी,सीआरपी का अगले आदेश तक वेतन/मानदेय स्थगित करने का निर्णय लिया गया। पाठ्य पुस्तकें एवं नोट् बुक तीन दिनों के अंदर छात्रों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर प्रोग्रेसन का कार्य एक सप्ताह के अंदर पूर्ण कराने हेतु सभी बीइइओ व बीपीओ को निदेशित किया गया। एक सप्ताह के अंदर कार्य पूर्ण नहीं होने कि स्थिति में कारण पृच्छा करते हुए विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी की बात कही गई। पोशाक की राशि जिनका खाता संख्या वेरिफाई हो चुका है उन छात्रों का एक सप्ताह के अंदर राशि खाते में हस्तांतरण का निदेश दिया गया। उक्त बैठक में जिला शिक्षा अधीक्षक अभिषेक बड़ाईक, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची शिक्षा विशेषज्ञ प्रभारी चतरा प्रमोद सिन्हा, सभी प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी-सभी प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी, सभी कस्तूरबा गाँधी आवासीय विद्यालय के वार्डेन समेत अन्य सभी संबंधित उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान

    September 21, 2026

    टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन

    September 20, 2026

    पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण

    September 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान September 21, 2026
    • लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी September 20, 2026
    • टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन September 20, 2026
    • पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण September 20, 2026
    • कटकमदाग पुलिस की कार्रवाई, दो लापता लड़कियां बरामद,एक लड़की हटिया रेलवे स्टेशन तो दूसरी भुरकुंडा से मिली, कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा September 20, 2026
    • हजारीबाग में टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ,पुलिस ने नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ, चालकों से भराया गया शपथ पत्र September 20, 2026
    • करम पूजा की पूर्व संध्या पर संघरी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त रवि आनंद हुए शामिल September 20, 2026
    • नशे के खिलाफ नूरा मस्जिद कमेटी की पहल, अभिभावकों से सहयोग की अपील,कमेटी ने कहा- बच्चों को नशे से बाहर निकालने में हर संभव मदद करेंगे, सहयोग नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी September 20, 2026
    • सोलर पावर प्लांट से 240 बैटरी चोरी मामले में एक गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी September 20, 2026
    • वाराणसी में ढ़ेर हुआ चतरा का टेरर TSPC सुप्रीमों बृजेश गंझू , यूपी एटीएस ने किया एनकाउंटर. 30 लाख का था इनामी, डीएसपी व कांस्टेबल को भी लगी गोली..! September 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.