Author: Sankalan News

रांची : पुलिस ने खरसीदाग क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ एक अपराधी पवन नाग को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति पल्सर बाइक पर हथियार लेकर घूम रहा है और किसी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है। सुचना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए खरसीदाग क्षेत्र में छापेमारी की और पवन नाग को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक अवैध हथियार बरामद किया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि पवन नाग के पास हथियार कहां से आया और…

Read More

चतरा जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय सभाकक्ष में आज उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर जिले में आगामी “आकांक्षा हाट एवं कृषि उद्यम मेला – 2025” कार्यक्रम के आयोजन की विस्तृत जानकारी दी गई। उपायुक्त ने बताया कि यह भव्य आयोजन दिनांक 01 अगस्त 2025 को पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 05:00 बजे तक एवं दिनांक 02 अगस्त 2025 को पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, चतरा में संपन्न होगा। प्रदर्शनी एवं स्टॉल्स इस दो दिवसीय मेले में कृषि, गव्य विकास, पशुपालन, मत्स्य, भूमि संरक्षण, JSLPS, NABARD, पोल्ट्री फार्म सहित अन्य विभागों द्वारा…

Read More

चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में जिला समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की गहन समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में योजनाओं की प्रगति, क्रियान्वयन की स्थिति, जमीनी स्तर पर हो रहे कार्यों तथा लंबित बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। मातृ वंदना योजना में लापरवाही पर निर्देश बैठक में मातृ वंदना योजना की प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए उपायुक्त ने हंटरगंज प्रखंड के सीडीपीओ से स्पष्टीकरण की मांग की, जबकि प्रतापपुर सीडीपीओ का वेतन अगले आदेश तक स्थगित करने का निर्देश दिया। ई-केवाईसी कार्य में तेजी लाने पर…

Read More

हजारीबाग, हजारीबाग में राष्ट्रनायकों की प्रतिमाओं के साथ हुई तोड़फोड़ की घटनाओं को लेकर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की जिला इकाई ने कड़ा रुख अपनाया है। शुक्रवार को प्रधान कैफेटेरिया सभागार में आयोजित एक आपात बैठक में महासभा ने एकीकृत बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं धरतीपुत्र श्री कृष्ण बल्लभ सहाय और वीर स्वतंत्रता सेनानी सिद्धू कान्हू की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ की कड़ी निंदा की। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दीपक नाथ सहाय ने की। उन्होंने कहा कि संत कोलंबस महाविद्यालय के समीप पार्क में स्थित श्री कृष्ण बल्लभ सहाय की आदमकद प्रतिमा को जानबूझकर क्षतिग्रस्त किया गया है, जबकि…

Read More

हजारीबाग : विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग में आज दिनांक 28 जुलाई 2025 को एनएसयूआई हजारीबाग के बैनर तले जिला अध्यक्ष अभिषेक राज कुशवाहा के नेतृत्व में सैकड़ों छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक कार्यालय का घेराव किया। यह घेराव विश्वविद्यालय में परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी, सत्रों की अनियमितता और विशेष जेनेरिक परीक्षा की बढ़ी हुई फीस जैसे महत्वपूर्ण छात्र-संबंधी मुद्दों को लेकर किया गया। अभिषेक ने बतायांकी स्नातकोत्तर (पीजी) के मैथ्स, फिजिक्स, जूलॉजी जैसे विषयों में हाल ही में आए तृतीय सेमेस्टर के परिणामों में बड़ी संख्या में छात्रों को प्रमोट कर दिया गया है। छात्र मांग कर रहे हैं कि उनकी…

Read More

हजारीबाग,— झारखंड जन संस्कृति मंच हजारीबाग द्वारा पेंशनर कार्यालय परिसर में प्रेमचंद जयंती, तुलसी जयंती और मासिक कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारीबाग एवं आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में कवि, साहित्यकार, शोधकर्ता और साहित्य प्रेमी उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रख्यात पर्यावरणविद् सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने की, मुख्य अतिथि रहे कवि अधिवक्ता अरविंद झा, तथा विशिष्ट अतिथि कवि राजू विश्वकर्मा थे। पहला सत्र: साहित्य को समर्पित वक्तव्यकार्यक्रम की शुरुआत में शंकर गुप्ता ने प्रेमचंद के साहित्यिक अवदान पर प्रकाश डालते हुए उन्हें लू शून और मैक्सिम गोर्की की पंक्ति में रखा। वक्ताओं में डॉ.…

Read More

पेलावल, हजारीबाग – पेलावल विकास मंच (PVM) द्वारा आयोजित 13वां रक्तदान शिविर रविवार को पेलावल दक्षिणी पंचायत भवन में जोश और प्रेरणा से परिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस शिविर में कुल 44 रक्तदाताओं ने भाग लेकर एक नया रिकॉर्ड कायम किया। खास बात यह रही कि 11 युवाओं ने अपने जीवन में पहली बार रक्तदान कर न सिर्फ मानवता का परिचय दिया बल्कि दूसरों को भी प्रेरित किया। शिविर का आयोजन थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की मदद के लिए किया गया था, जो कि समाज के प्रति मंच की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। शिविर की मुख्य अतिथि…

Read More

Chatra : राजपुर पंचायत मुखिया विकास कुमार सिंह का प्रयास लाया रंग। मुख्यमंत्री सौर ऊर्जा चलित उद्भव सिंचाई योजना के तहत सौर ऊर्जा से चलने वाले यंत्रों के साथ गहरी नदी में बड़ी कूप निर्माण होगा जिससे बिना बिजली के करीब 250 एकड़ भूमि सिंचित होगी। वही इसकी जानकारी देते हुए राजपुर मुखिया विकास कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह ने बताया कि रविवार को कृषि कार्यपालक अभियंता उमेश कुमार बड़ाइक और सहायक अभियंता अनुज कुमार तथा राजपुर मुखिया विकास कुमार सिंह द्वारा लघु सिंचाई विभाग के कनीय अभियंता अभय इक्का और अमित कुमार रंजन द्वारा स्थल का निरीक्षण किया। वही…

Read More

Chatra : लावालौंग प्रखंड मुख्यालय स्थित यज्ञशाला परिसर में रविवार को प्रखंड कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को सशक्त और व्यवस्थित बनाना तथा दवा व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा करना था। बैठक में सर्वसम्मति से संगठन की कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें देवदत्त आर्य को अध्यक्ष,महेश प्रसाद साहू को सचिव एवं सुबोध कुमार को कोषाध्यक्ष के रूप में चुना गया। सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। कार्यक्रम में पर्यवेक्षक के रूप में जिला कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधि…

Read More

लावालौंग/चतरा : भारत सरकार के पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत रविवार को 35वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल चतरा की “सी” समवाय इकाई द्वारा राजकीय अनुसूचित जनजातीय आवासीय हाई स्कूल लावालौंग में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम कमांडेंट श्री संजीव कुमार के दिशानिर्देश में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में सशस्त्र सीमा बल के जवानों,विद्यालय के अध्यापकों तथा छात्रों ने भाग लिया।संयुक्त प्रयास से विद्यालय परिसर में कुल 150 पौधे लगाए गए।इस अवसर पर उपस्थित बलकर्मियों व अध्यापकों द्वारा छात्र-छात्राओं को वृक्षारोपण के महत्व की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि पेड़ पौधे न केवल हानिकारक गैसों को अवशोषित कर वातावरण…

Read More