Author: Sankalan News

चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस 2025 की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला स्तरीय सभी विभागों के वरीय पदाधिकारी एवं कार्यालय प्रमुख उपस्थित थे। उपायुक्त ने बताया कि मुख्य समारोह का आयोजन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, चतरा में किया जाएगा, जहां प्रातः 9:05 बजे ध्वजारोहण होगा। इस अवसर पर झंडोतोलन, राष्ट्रगान, सलामी परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन प्रस्तावित है। बैठक में उपायुक्त ने कार्यक्रम स्थल की समुचित साफ-सफाई, रंग-रोगन, लाउडस्पीकर व्यवस्था, पेयजल, बैठक की समुचित व्यवस्था, अग्निशमन दस्ता की तैनाती, स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान,…

Read More

हजारीबाग : हजारीबाग में बीजेपी नेता अनुपम सिन्हा की पहल पर एलएंडटी (L&T) द्वारा संचालित जलापूर्ति परियोजना के तहत क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कार्य में तेज़ी आई है। लगातार बारिश और पाइपलाइन बिछाने के कारण बनी खराब सड़कें अब दुरुस्त हो चुकी हैं, जिससे आमजन को राहत मिली है। यह परियोजना केंद्र सरकार की ओर से प्रायोजित है और स्वच्छ जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एलएंडटी द्वारा क्रियान्वित की जा रही है। मरम्मत की आवश्यकता इसलिए पड़ी क्योंकि पाइपलाइन बिछाने के बाद लगातार बारिश के चलते सड़क पर गहरे गड्ढे बन गए थे। इससे स्थानीय लोगों को काफी…

Read More

हजारीबाग : झारखंड में ओबीसी आरक्षण को लेकर राजनीतिक हलचल एक बार फिर तेज हो गई है। इसी कड़ी में आज जिला सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रदेश ओबीसी कांग्रेस अध्यक्ष अभिलाष साहू ने आगामी 6 अगस्त को रांची स्थित राजभवन का घेराव करने की घोषणा की। यह घेराव कार्यक्रम राज्य में ओबीसी आरक्षण 14% से बढ़ाकर 27% करने, जातिगत जनगणना, पिछड़ा वर्ग मंत्रालय गठन, तथा 50% आरक्षण सीमा खत्म करने की मांगों को लेकर किया जाएगा। प्रेस वार्ता की अध्यक्षता ओबीसी कांग्रेस प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने की, जिसमें प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुरजीत नागवाला, प्रवक्ता…

Read More

लावालौंग/चतरा : छात्राओं के लिए आतंक बनी सहायक शिक्षिका कंचन सिंह के खिलाफ आवाज उठाना आखिरकार बालिकाओं के लिए सार्थक रहा।ज्ञात हो कि विगत कुछ दिनों से प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में बच्चियों के साथ मारपीट एवं प्रताड़ना की घटना वायरल हो रही थी।जिस पर त्वरित कदम उठाते हुए सिमरिया एसडीओ सन्नी राज एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्रा मामले की जांच करने सोमवार को कस्तूरबा पहुंचे थे।यहां गहन छानबीन एवं पूछताछ के बाद कड़ी फटकार लगाकर वे वापस लौट गए थे। इसके बाद मंगलवार को विभाग नें बड़ी कार्रवाई करते हुए शिक्षिका कंचन कुमारी को…

Read More

हजारीबाग | जिले में हूल दिवस, मुहर्रम और गुरु पूर्णिमा 2025 के शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण आयोजन के सफल समापन के उपलक्ष्य में एकता मंच युवा संघ ने हजारीबाग प्रशासन को सम्मानित किया। इस अवसर पर उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह, पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन और एडिशनल एसपी अमित कुमार को मोमेंटो भेंट कर समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखने के उनके योगदान के लिए आभार जताया गया। एकता मंच युवा संघ, लोहसिंघना के अध्यक्ष सैय्यद तारीक आलम और सचिव सैय्यद मशकूर अहमद ने प्रशासन की सक्रिय भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि यह समन्वय और आपसी सहयोग का ही…

Read More

चतरा : लावालौंग प्रखंड मुख्यालय से पांकी को जोड़ने वाली मुख्य सड़क इन दिनों बेहद जर्जर स्थिति में है। सड़क पर कीचड़ का आलम ऐसा है कि न तो ठिक से वाहन चल पा रहे हैं और न ही आमजन को पैदल चलने की सुविधा रह गई है।स्थानीय लोग इस सड़क की तुलना धान रोपनी वाले खेत से कर रहे हैं।रिमी पंचायत की मुखिया सुगी देवी,उनके प्रतिनिधि जगदीश यादव और विकास कुमार नें बताया कि इस मार्ग की मरम्मती में वन विभाग की ओर से अड़चन डाली जा रही है,जिसके कारण वर्षों से यह मार्ग उपेक्षित पड़ा है।सैकड़ों गांवों को…

Read More

हजारीबाग। होटल रिंग एंड रोजेस बैंक्वेट हॉल में रविवार को चौरसिया समाज के तत्वावधान में चौरसिया दिवस उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर नागपंचमी पूजन, चौरसिया सम्मान समारोह और सावन मिलन जैसे कार्यक्रमों की श्रृंखला ने आयोजन को गरिमामयी बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं द्वारा पारंपरिक नागपंचमी पूजन और गणेश वंदना से हुई, जिसके बाद चौरसिया सम्मान समारोह में समाज के सैकड़ों विशिष्ट जनों को सम्मानित किया गया। समारोह में समाज की एकजुटता, संस्कृति और उत्सवधर्मिता का अनुपम संगम देखने को मिला। प्रमुख उपस्थिति : समारोह में समाज के अध्यक्ष मनीष चौरसिया, सचिव रंजीत चौरसिया, कोषाध्यक्ष…

Read More

लावालौंग/चतरा : भारत सरकार के पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत रविवार को 35वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल चतरा की “सी” समवाय इकाई द्वारा कस्तुरबा स्कूल में वृक्षारोपण किया गया।यह कार्यक्रम कमांडेंट संजीव कुमार के दिशानिर्देश में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में सशस्त्र सीमा बल के जवानों,विद्यालय के अध्यापकों तथा छात्राओं नें भाग लिया।संयुक्त प्रयास से विद्यालय परिसर में कुल 150 पौधे लगाए गए।इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों एवं जवानों नें छात्राओं को वृक्षारोपण के महत्व की विस्तृत जानकारी दी।वक्ताओं नें बताया कि पेड़ पौधे न केवल हानिकारक गैसों को अवशोषित कर वातावरण को शुद्ध बनाते हैं,बल्कि वे जीवनदायिनी ऑक्सीजन भी प्रदान करते…

Read More

Chatra : लावालौंग प्रखंड मुख्यालय स्थित स्वास्थ्य केंद्र की एएनएम कुसुमलता को हटाने की मांग को लेकर मुखिया नेमन भारती नें उपायुक्त को आवेदन सौंपा है।उक्त आवेदन में मुखिया नें उपायुक्त को जानकारी देते हुए कहा है कि विगत पंन्द्रह वर्षों से कार्यरत एएनएम कुसुमलता बेखौफ होकर अपनी सारी हदें पार कर दी है।कुसुमलता के उदासीनता भरे कार्यशैली का बलि आए दिन नवजातों एवं अन्य मरीजों को चढ़ना पड जाता है।कुसुमलता के द्वारा प्रसव कराने के एवज में दो हजार रुपये एवं इससे अधिक की वसूली करने का मामला हमेशा उठते रहा है।उदासीन कार्यशैली के कारण हाल में ही कटिया…

Read More

Chatra : जिला मुख्यालय स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आगामी 01 एवं 02 अगस्त 2025 को आयोजित होने वाले कृषि उद्यम मेला 2025 की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। मेला के सफल संचालन एवं मुख्य कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं को लेकर आज उपायुक्त चतरा श्रीमती कीर्तिश्री जी ने स्थल पर पहुँचकर टेंट, स्टॉल, ब्रांडिंग, बैठने की व्यवस्था समेत अन्य तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कार्यों को तय समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यह मेला कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार के क्षेत्र…

Read More