Chatra : कान्हाचट्टी प्रखंड के राजपुर पंचायत के मुखिया विकास सिंह के पुत्र एवं माउंट लिट्रा जी स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र रुद्र प्रताप ने राज्य स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता में तैराकी में बेहतरीन प्रदर्शन कर तीन पदक अपने नाम किए। रुद्र ने 50 मीटर फ्रीस्टाइल में स्वर्ण, 100 मीटर बैकस्ट्रोक में रजत और 200 मीटर फ्रीस्टाइल में कांस्य पदक जीतकर विद्यालय और पूरे चतरा जिले का गौरव बढ़ाया है।रुद्र की इस उपलब्धि से पूरे प्रखंड में हर्ष की लहर दौड़ गई है। स्थानीय प्रतिनिधियों, शिक्षकों और खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी है। विद्यालय प्रशासन ने भी उनके प्रदर्शन पर…
Author: Sankalan News
Chatra : राजपुर थाना क्षेत्र के छेवटा गांव में शुक्रवार शाम करीब चार बजे दो सगी बहनों के रहस्यमय तरीके से लापता होने से गांव में चिंता और आक्रोश का माहौल है। दोनों बहनें बीके उच्च विद्यालय की छात्राएं हैं, जिनमें एक इंटरमीडिएट और दूसरी नौवीं कक्षा में पढ़ती थी। परिजनों के मुताबिक, वे शुक्रवार सुबह स्कूल गई थीं, लेकिन घर वापस नहीं लौटीं।ग्रामीणों ने बताया कि दोनों को आखिरी बार शाम करीब चार बजे गांव में देखा गया था। इसके बाद उनका कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने तलाश शुरू की, जिसके दौरान मंझराही आहार के पास बच्चियों की…
Ranchi : कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने कहा कि राज्य सरकार अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक सशक्तिकरण के प्रति पूरी तरह समर्पित है। उन्होंने कहा कि योजनाओं की नियमित समीक्षा से पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक योजना का लाभ समयबद्ध रूप से पात्र लाभार्थियों तक पहुँचे और किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। श्री लिंडा शनिवार कोप्रोजेक्ट भवन में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक ने अधिकारियों को दिशा निर्देश दे रहे थे। कल्याण मंत्री ने विभाग की विभिन्न योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की…
चतरा जिले में कुष्ठ खोजी रोग अभियान-2025 के सफल क्रियान्वयन के उद्देश्य से आज समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में एक विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित अधिकारियों को अभियान को प्रभावी बनाने के लिए ठोस रणनीति तैयार करने तथा व्यापक जनजागरूकता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।बैठक में सिविल सर्जन जगदीश प्रसाद ने जानकारी दिया कि कुष्ठ खोजी रोग अभियान चतरा जिले में 10 नवंबर से 26 नवंबर 2025 तक चलाया जाएगा। इस दौरान जिले के सभी पंचायतों, विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से ग्रामीण स्तर पर लोगों को कुष्ठ रोग के…
Chatra : अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आज जिला समाज कल्याण कार्यालय की ओर से जिले भर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत “मानसिक एवं मनो सामाजिक स्वास्थ्य” विषय पर स्कूली छात्राओं के बीच चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में मानसिक एवं सामाजिक स्वास्थ्य के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना रहा। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम कस्तूरबा गांधी विद्यालय पकरिया एवं राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय चतरा में आयोजित किया गया। इसके साथ ही प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर भी विभिन्न सरकारी विद्यालयों में इस विषय पर…
चतरा जिले में अवैध अफीम–पोस्ता की खेती पर प्रभावी नियंत्रण एवं इसके पूर्ण विनष्टीकरण को लेकर आज समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में नारकोटिक्स समन्वय केंद्र (NCORD) कि जिला स्तरीय समिति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि अभियान को गति देने के लिए प्रखंड स्तर पर कम से कम दो बार बैठक कर ठोस रणनीति बनाई जाए। बैठक में बताया गया कि पूर्व वर्षों में पोस्ता–अफीम की अवैध खेती के विरुद्ध विनष्टीकरण में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। इसी क्रम में आमजनों को जागरूक करने…
Chatra : उपायुक्त कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता मे समाहरणालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिविल सर्जन , उप विकास आयुक्त , अनुमंडल पदाधिकारी , जिला स्वास्थ्य समिति के पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, नीति आयोग से जुड़े फेलो, डीपीएम, डीएएम, डीपीसी (टीबी), बीपीएम, स्वास्थ्य केंद्रों के प्रतिनिधि एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में जिले में संचालित स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति, स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि जिले के आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की…
चतरा जिला के कान्हाचट्टी प्रखंड अंतर्गत खापलवानी गांव निवासी विवेक कुमार उर्फ विक्की को राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। उनका मनोनयन राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष सुमन कुमार के अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा प्रजापति के द्वारा किया गया है। उल्लेखनीय है कि विवेक कुमार उर्फ विक्की समाजसेवी एवं गरीबों के मसीहा के तौर पर क्षेत्र में जाने जाते हैं। पूर्व से ही गई संगठनों से जुड़कर पँचायत से लेकर जिला तक क्षेत्र के लोगों को जन कल्याण की भावना से सहयोग करते आ रहे हैं। यही कारण है कि आज उन्हें जिला अध्यक्ष के पद…
Chatra : राजपुर पुलिस ने बालू तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के कठोतिया मोड़ के पास से अवैध बालू खनन और परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टर पकड़े हैं। एक ट्रैक्टर का नंबर नहीं था जबकि दूसरे का रजिस्ट्रेशन संख्या Jh13g 9459 थी। थाना प्रभारी संदीप कुमार ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी और पुलिस ने अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।इस घटना से साफ है कि पुलिस अवैध बालू तस्करी के खिलाफ लगातार सतर्क और सक्रिय है। इससे स्थानीय प्रशासन की इस समस्या के समाधान…
राँची पुलिस ने शुक्रवार देर रात एक विशेष अभियान के दौरान कुख्यात राहुल दुबे गिरोह के चार सक्रिय अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो अपराधी पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में आग्नेयास्त्र, जिंदा कारतूस और एक महिन्द्रा बोलेरो वाहन बरामद किया है।गुप्त सूचना के आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक राँची के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया था। शुक्रवार रात करीब 1 बजे सूचना मिली कि राहुल दुबे गिरोह के सदस्य भारी हथियारों से लैस होकर राँची से…
