Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » कल्याण मंत्री चमरा लिंडा की अध्यक्षता में कल्याण विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
    Ranchi News

    कल्याण मंत्री चमरा लिंडा की अध्यक्षता में कल्याण विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 11, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Ranchi : कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने कहा कि राज्य सरकार अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक सशक्तिकरण के प्रति पूरी तरह समर्पित है। उन्होंने कहा कि योजनाओं की नियमित समीक्षा से पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक योजना का लाभ समयबद्ध रूप से पात्र लाभार्थियों तक पहुँचे और किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। श्री लिंडा शनिवार को
    प्रोजेक्ट भवन में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक ने अधिकारियों को दिशा निर्देश दे रहे थे। कल्याण मंत्री ने विभाग की विभिन्न योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।
    उन्होंने बैठक में विशेष रूप से प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं के लंबित भुगतानों की समीक्षा करने का निर्देश दिया,कल्याण मंत्री ने कहा कि छात्रवृत्ति सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है और इसके लिए केंद्र सरकार से लंबित राशि की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु निरंतर पहल की जा रही है। इसके अलावा वन अधिकार अधिनियम, धरती आवास ग्राम उत्कर्ष योजना, संविधान अनुच्छेद 275 के अंतर्गत स्वीकृत योजनाएँ, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, सरना-मसना स्थल संरक्षण कार्य, छात्रावास और आवासीय विद्यालयों की स्थिति, तथा वाद्य यंत्र वितरण योजना जैसे प्रमुख विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। मंत्री लिंडा ने निर्देश दिया कि सभी योजनाओं की भौतिक और वित्तीय प्रगति रिपोर्ट प्रत्येक माह विभाग को प्रस्तुत की जाए ताकि निगरानी और मूल्यांकन की प्रक्रिया मजबूत हो सके। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचे और हर योजना का परिणाम धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे। मंत्री ने यह भी कहा कि विभागीय अधिकारी लाभार्थियों से सीधे संवाद स्थापित करें और उनके सुझावों को योजनाओं के सुधार में शामिल करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए। मंत्री चमरा लिंडा ने कहा कि राज्य सरकार आदिम जनजातियों के समग्र उत्थान और विकास के लिए विशेष रूप से संवेदनशील है। आदिम जनजाति समुदाय राज्य की सांस्कृतिक और सामाजिक धरोहर का अभिन्न हिस्सा हैं। सरकार उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और आजीविका को सुदृढ़ करने के लिए विशेष योजनाओं पर कार्य कर रही है। मंत्री ने कहा कि आदिम जनजाति क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और स्थायी आजीविका के अवसर सृजित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कल्याणकारी योजनाओं को समाज के सबसे निचले तबके तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी प्राथमिकता है कि योजनाएँ सिर्फ कागज़ पर नहीं, ज़मीन पर दिखाई दें और समाज के हर वर्ग को उनका वास्तविक लाभ मिले। बैठक में कल्याण सचिव कृपा नन्द झा, कल्याण आयुक्त कुलदीप चौधरी सहित जिलों के कल्याण पदाधिकारी एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

    रांची
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    पत्रकारों का बड़ा आयोजन: सदस्यता अभियान में उमड़ी भीड़, नई टीम बनी

    May 3, 2026

    Crime News : हजारीबाग जंगल में नक्सल दस्ते का खात्मा: 15 लाख के शूटर शहदेव समेत 4 माओवादी ढेर, 4 हथियार जब्त

    April 17, 2026

    Ranchi News : मन में कोई छल कपट नहीं तो पेपर लीक मामले की मुख्यमंत्री तत्काल करें सीबीआई जांच की  अनुशंसा : नवीन जयसवाल

    April 16, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : महंगाई के विरोध में चतरा झामुमो का धरना-प्रदर्शन,केंद्र सरकार के खिलाफ किया जमकर नारेबाजी May 7, 2026
    • Chatra News : पारिवारिक विवाद में भाई ने की भाई की हत्या , भाई, भौजाई व एक अन्य हिरासत में May 7, 2026
    • Chatra News : 27 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार : गिद्धौर पुलिस की सशक्त छापेमारी, 3 बाइक व 6 मोबाइल जब्त May 7, 2026
    • Chatra News : चतरा में दो अलग-अलग सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत May 6, 2026
    • Chatra News : बाराबागी आंगनबाड़ी केंद्र पर पेड़ गिरने से चारदीवारी ध्वस्त, निर्माण में अनियमितता के आरोप May 5, 2026
    • Chatra News : फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने चिपकाया विधि इस्तीहार May 5, 2026
    • Chatra News : चतरा मंडल कारा का औचक निरीक्षण, सुरक्षा एवं व्यवस्थाएं पाई गईं सुदृढ़ May 4, 2026
    • पत्रकारों का बड़ा आयोजन: सदस्यता अभियान में उमड़ी भीड़, नई टीम बनी May 3, 2026
    • Chatra News : नशे के सौदागर का नए हथगंडे,शादी का पोस्टर लगाकर कर रहे हैं, डोडा तस्करी, ढाई क्विंटल माल के साथ बोलेरो जब्त May 3, 2026
    • Chatra News : पुलिस की दोहरी बड़ी कार्रवाई: अवैध लकड़ी और 282 किलो डोडा जब्त, एक गिरफ्तार, चालक फरार May 3, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.