Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » एसएसबी 35वीं वाहिनी ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत किया जागरूक
    Chatra News

    एसएसबी 35वीं वाहिनी ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत किया जागरूक

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : लावालौंग प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मॉडल स्कूल परिसर में बुधवार को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 35वीं वाहिनी की ओर से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और समानता के प्रति समाज को जागरूक करना था।एसएसबी जवानों के अनुसार, कार्यक्रम का आयोजन कमांडेंट संजीव कुमार सिंह के निर्देशानुसार किया गया।इसका नेतृत्व सहायक कमांडेंट सामान्य प्रकाश चंद्र दास ने किया। इस दौरान एसएसबी के 18 अन्य कर्मी भी मौजूद रहे।बेटियों को मिले समान अवसर कार्यक्रम में प्रकाश चंद्र दास ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बेटा और बेटी दोनों समान हैं। बेटियों को भी शिक्षा, सम्मान और आगे बढ़ने के समान अवसर मिलने चाहिए। आज बेटियां शिक्षा, खेल, विज्ञान, प्रशासन और सेना समेत विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। उन्होंने समाज से बेटा-बेटी के बीच भेदभाव समाप्त करने और बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग करने की अपील की।पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश कार्यक्रम के दौरान एसएसबी जवानों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। जवानों ने बच्चों को पौधों की देखभाल और पर्यावरण संरक्षण के महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम के माध्यम से बेटियों के अधिकारों, शिक्षा, सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया।

    रिपोर्टर मो0 साजिद

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    दुर्गापूजा, दीपावली एवं छठ पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित

    October 13, 2026

    पंचायत भवन में चोरी: ताला तोड़कर कंप्यूटर, एलसीडी समेत सरकारी सामान उड़ाया; प्रशासन में हड़कंप

    October 13, 2026

    घर से स्कूल तक चोरी का सिलसिला, कान्हाचट्टी में ग्रामीणों की नींद उड़ी; पुलिस कार्रवाई को तरस रहे लोग

    October 13, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • एसएसबी 35वीं वाहिनी ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत किया जागरूक October 14, 2026
    • दुर्गापूजा, दीपावली एवं छठ पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित October 13, 2026
    • पंचायत भवन में चोरी: ताला तोड़कर कंप्यूटर, एलसीडी समेत सरकारी सामान उड़ाया; प्रशासन में हड़कंप October 13, 2026
    • घर से स्कूल तक चोरी का सिलसिला, कान्हाचट्टी में ग्रामीणों की नींद उड़ी; पुलिस कार्रवाई को तरस रहे लोग October 13, 2026
    • चौपारण को मिला हैंडलूम-पावरलूम गारमेंट्स खरीदारी का नया ठिकाना October 12, 2026
    • वेतन को तरसे 108 एम्बुलेंस कर्मी, मांगों के लिए सड़क पर उतरे October 12, 2026
    • चतरा-सिमरिया रोड पर हथियार और 54 गोलियों के साथ टीएसपीसी समर्थक गिरफ्तार October 12, 2026
    • पूजा पंडालों में पहुंचे समाजसेवी अरुण कुमार सिंह, क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामनाचारु, तुलबुल और चिल्हिया समेत कई पूजा पंडालों में हुए शामिल, चारु मुखिया रवीना देवी ने पेलतौल में किया पूजा का शुभारंभ October 11, 2026
    • “बेटी कहती थी—मुझे बचा लो…”, दहेज और संतान के सवाल पर प्रताड़ना के आरोप के बीच मिश्रौल की बेटी नाजदा की संदिग्ध मौत October 11, 2026
    • चतरा में अफीम तस्करी का बड़ा खुलासा: 2.5 किलो अफीम और चार लाख नगद के साथ चार गिरफ्तार, पंजाब ले जाने की तैयारी थी चालू October 11, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.