Author: Sankalan News

चतरा : जोरी वशिष्ठ नगर थाना पुलिस ने काली मंदिर के समीप छापामारी कर तीन तस्करों को 460 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक बाइक (बीआर-02एडी-4086) और तीन मोबाइल भी जब्त किए। गिरफ्तार तस्करों में बिहार के शेरघाटी थाना क्षेत्र के झाऊ निवासी गौतम कुमार, जोरी वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के चंदन कुमार और कोनिया निवासी पिंटू कुमार शामिल हैं।थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल को सूचना मिली थी कि कुछ लोग अफीम की तस्करी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर डीएसपी मुख्यालय अमिता लकड़ा के…

Read More

रांची : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने शनिवार को नई दिल्ली में भारत रत्न और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने आडवाणी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।राज्यपाल गंगवार ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में लालकृष्ण आडवाणी का योगदान अविस्मरणीय है। उनके विचार और कार्य हमेशा देशवासियों, विशेषकर युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे। भेंट के दौरान राज्यपाल ने आडवाणी को अपने सुपुत्र के विवाह एवं आशीर्वाद समारोह में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच देश…

Read More

चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत जिले मुख्यालय के बारीक लॉज में तीन दिन पहले एक तलाकशुदा महिला ने झाड़-फूंक के नाम पर बलात्कार और छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने बताया कि दो आरोपियों ने झाड़-फूंक का झांसा देकर उससे दुष्कर्म तथा छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। आरोपियों में आलम उर्फ आलमगीर (45 वर्ष) निवासी चौपारण थाना अंतर्गत चईकला और मो ईशा (65 वर्ष) निवासी चौपारण थाना अंतर्गत चईकला का निवासी हैं।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया और दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। इस घटना…

Read More

Chatra : स्थानीय सांसद श्री कालीचरण सिंह के अथक प्रयासो का परिणाम है कि लावालौंग तथा कुंदा में डाक सेवाओं के लिए ग्रामीणों को शहर तथा अन्य क्षेत्र में जाने की आवश्यकता नहीं। भारत सरकार ने दोनों उपडाकघर खोलने की औपचारिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। केंद्रीय संचारमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधियां ने इसकी जानकारी सांसद महोदय श्री कालीचरण सिंह को पत्र माध्यम दी है। सांसद महोदय ने इस सफल प्रयास से हज़ारों ग्रामीणों को रजिस्ट्री, पार्सल, डाक बचत योजना, मनी ऑर्डर एवं अन्य वित्तीय योजनाएं अब ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्ध रहेगी।सांसद महोदय ने दूरभाष के माध्यम से पत्रकारों से बातचीत करते…

Read More

चतरा पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल चतरा के गुप्त सूचना के आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शुभम अग्रवाल के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित भाकापा (माओवादी) के नक्सली संगठन समर्थक के रूप में पिंटू विश्वकर्मा को 10 पीस माओवादी पर्चा एवं 1 लेपटॉप के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसे लेकर लावालौंग थाना कांड सं0-73/25 धारा-308(3)/308(4)/ 308(5)/61(2)/3(5) बीएनएस एवं 17(i) (ii) सीएलए एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।गिरफ्तार माओवादी समर्थक पिन्टु विश्वकर्मा उर्फ पिन्टु मिस्त्री, पिता स्व० तुलसी विश्वकर्मा, ग्राम-मंधनिया, थाना-लावालौंग, जिला…

Read More

रांची. झारखंड पुलिस के डीजीपी अनुराग गुप्ता के स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के आवेदन को राज्य सरकार ने स्वीकार कर लिया है. इसके साथ ही 1994 बैच की झारखंड कैडर की आइपीएस अधिकारी तदाशा मिश्रा को राज्य का प्रभारी डीजीपी नियुक्त किया गया है. यह झारखंड के इतिहास में पहली बार है जब किसी महिला आइपीएस अधिकारी को यह जिम्मेदारी सौंपी गयी है. तदाशा मिश्रा को राज्य सरकार के अगले आदेश तक प्रभारी डीजीपी का दायित्व सौंपा गया है. उनका कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 तक रहेगा. इससे पहले वे गृह विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थीं. उल्लेखनीय है कि…

Read More

चतरा। उपायुक्त कीर्तिश्री ने गुरुवार को चतरा प्रखंड के सीमा पंचायत अंतर्गत सोनपुर गांव स्थित झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के सखी मंडल दीदियों द्वारा स्थापित की जा रही दाल मिल के अधिष्ठापन स्थल का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को भवन के सौंदर्यीकरण, रंग-रोगन, बाउंड्रीवाल में काटा तार लगाने सहित आवश्यक सुधार कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण है, इसलिए दाल मिल के बेहतर संचालन एवं विस्तार की दिशा में विस्तृत कार्ययोजना बनाकर उसे जल्द अमल में लाया जाए।इस अवसर पर अनुमंडल…

Read More

चतरा जिले के कान्हाचट्टी प्रखंड अंतर्गत बिहार सीमा से सटा सुदूरवर्ती बनियाबांध गांव आज विकास और आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख रहा है। कभी यह इलाका नक्सलवाद और अफीम माफियाओं के प्रभाव के लिए कुख्यात था, लेकिन अब वही गांव अपने परिश्रम और कौशल के बल पर सामाजिक परिवर्तन का प्रतीक बन चुका है।एक समय था जब नक्सली यहां अदालतें लगाकर अपने कानून के तहत फैसले सुनाते थे। प्रशासन और सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई के बाद यह इलाका धीरे-धीरे नक्सली प्रभाव से मुक्त हुआ। उसके बाद अफीम माफियाओं ने ग्रामीणों को पोस्ता की खेती के लिए उकसाया, जिससे कई…

Read More

चतरा: 30 अक्टूबर से लापता सत्यम साहू का शव गुरुवार को चतरा सदर थाना क्षेत्र के धामनिया पत्थर खान के पास बरामद हुआ। युवक 30 अक्टूबर को धामनिया मोड़ से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुआ था, जिसकी सूचना परिजनों ने सदर थाना में दी थी।शव बरामद होने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने सड़क जाम कर हत्या की आशंका जताई और न्याय की मांग करते हुए पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सदर एसडीपीओ संदीप सुमन दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर…

Read More

Chatra : आगामी झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर चतरा जिले में 11 नवंबर से 15 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में गुरुवार को समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में तैयारियों को लेकर विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त ने सभी विभागीय अधिकारियों को कार्यक्रमों के सफल संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में उपायुक्त ने बताया कि 11 नवंबर को सुबह 7 बजे समाहरणालय परिसर से कुल्लू मोड़ तक ‘रन फॉर झारखंड’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जिला खेल पदाधिकारी और जिला शिक्षा अधीक्षक को…

Read More