Chatra : लावालौंग प्रखंड मुख्यालय के मुख्य चौक से 100 गज की दूरी पर वन विभाग के विश्रामागर के नजदीक सरहुल बर के नीचे खरवार भोगता समाज के द्वारा आगामी प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्राकृतिक सरहुल पर्व तथा नीलांबर पीतांबर शहादत दिवस मनाने को लेकर एक बैठक की गई है इस बैठक की अध्यक्षता समाज के सांस्कृतिक टीम के केंद्रीय अध्यक्ष गुल्ली सिंह भोगता ने किया तथा संचालन समाज के प्रखंड उपाध्यक्ष टिकेंद्र गंझू ने किया है। बैठक में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्राकृतिक सरहुल पर्व आगामी 21 मार्च को बड़ी धूमधाम से मनाने…
Author: Sankalan News
Chatra : आगामी रामनवमी पर्व को लेकर चतरा शहर में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में रविवार को शहर के गौरक्षणी परिसर में रामनवमी महा समिति गठन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से कन्हैया पांडेय को रामनवमी महा समिति का अध्यक्ष तथा पप्पू यादव को महासचिव चुना गया। दोनों के चयन पर उपस्थित लोगों ने उन्हें बधाई दी और रामनवमी को भव्य और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का संकल्प लिया।बैठक में समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने रामनवमी पर्व को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। नवनियुक्त अध्यक्ष कन्हैया पांडेय और…
लावालौंग/चतरा । प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कटिया पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अब वह आवास योजना के अधूरे पड़े आवासों को जल्द पूरा कराने को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी विपिन भारती ने पंचायत के विभिन्न गांवों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लाभुकों से सीधे बातचीत कर आवास निर्माण की प्रगति की जानकारी ली तथा जिन लाभुकों का आवास अब तक अधूरा है, उन्हें शीघ्र निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।बीडीओ ने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराना है। इसके बावजूद कुछ लाभुकों द्वारा राशि…
Chatra : लावालौंग प्रखंड क्षेत्र के कटिया पंचायत स्थित प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर खैवा बंदारू जलप्रपात को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में जिला प्रशासन ने पहल तेज कर दी है।इसके लिए उप प्रमुख महमूद खान ने चतरा उपायुक्त को बुके देकर आभार व्यक्त किया है। जिला प्रशासन का यह पहल प्रखंड के उप प्रमुख महमूद खान के प्रयासों का परिणाम मानी जा रही है।उनके लगातार प्रयास और पहल के बाद प्रशासन ने इस महत्वपूर्ण स्थल को पर्यटन मानचित्र पर लाने के लिए गंभीरता दिखानी शुरू कर दी है।दरअसल,खैवा बंदारू जलप्रपात लंबे समय से अपनी मनमोहक…
Chatra : कान्हाचट्टी बाजार में शनिवार को रामनवमी पूजा के भव्य आयोजन को लेकर एक उत्साहपूर्ण बैठक आयोजित की गई। स्थानीय निवासियों की सक्रिय भागीदारी वाली इस बैठक की अध्यक्षता बबलू केशरी ने की। सर्वसम्मति से अमित केशरी को अध्यक्ष, दीपक केशरी को उपाध्यक्ष तथा उज्ज्वल गुप्ता को सचिव चुना गया।बैठक में पूजा आयोजन, सजावट, भंडारे और सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा हुई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमित केशरी ने बताया कि 24 मार्च 2026 को मुख्य पूजा के साथ मंगल जुलूस निकाला जाएगा, जो बाजार के प्रमुख मार्गों से गुजरेगा। पश्चिम बंगाल से विशेष कलाकारों को आमंत्रित किया गया है,…
Chatra : मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्योग विकास बोर्ड, चतरा के बैनर तले संचालित हस्तशिल्प विकास योजना एवं काष्ठ कला कौशल उन्नयन योजना के तहत प्रखंड चतरा और कान्हाचट्टी में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक समापन किया गया। हस्तशिल्प विकास योजना के अंतर्गत चतरा भद्रकाली वुड प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा संचालित काष्ठ कला लघु उत्पादन इकाई से जुड़े शिल्पकारों के कौशल विकास हेतु 25 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड चतरा के पाराडीह ग्राम में किया गया। प्रशिक्षण के दौरान कुल 30 महिला हस्तशिल्पकारों को काष्ठ कला से संबंधित विभिन्न उत्पादों के निर्माण का प्रशिक्षण दिया गया। इसी क्रम में…
चतरा : क्षत्रिय गौरव एकता मंच के बैनर तले शनिवार को जतराहीबाग में क्षत्रिय समाज के लोगों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता मंच के जिला संयोजक अरुण कुमार सिंह ने की। बैठक में 15 मार्च रविवार को रांची में आयोजित क्षत्रिय सम्मेलन को भव्य व सफल बनाने का निर्णय लिया गया। सम्मेलन में चतरा जिले से क्षत्रिय समाज के अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कराने का निर्णय लिया गया। रांची के सम्मेलन में चतरा जिले से 500 छोटे बड़े वाहनों से पहुंच कर चतरा जिले की दमदार उपस्थिति दर्ज कराने की सहमति बनी। मंच के चतरा जिला अध्यक्ष…
चतरा। प्रेम प्रसंग के जाल में फंसी एक साहसी युवक की गवाही ने उसके कातिलों का पर्दाफाश कर दिया। हजारीबाग के सलगा गांव के करमजीत कुमार उर्फ विकास साव, जो परिवार का इकलौता सहारा थे, चतरा कोर्ट में विवादित प्रेम प्रसंग के केस में गवाही देकर लौटते ही मौत के मुंह में समा गए। शुक्रवार देर शाम चतरा-सिमरिया मार्ग पर धमधमा गांव के पास उनकी अपाची बाइक पर सवार थे विकास। तभी बोलेरो पर सवार अपराधियों ने पीछा किया और अंधाधुंध फायरिंग कर दी। तीन गोलियां सीने में लगीं, सड़क खून से लाल हो गई और विकास की सांसें थम…
Chatra : समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में कृषि एवं उससे जुड़े अनुषंगी विभागों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक के दौरान उपायुक्त ने कृषि विभाग, पशुपालन, भूमि संरक्षण,मत्स्य, उद्यानिकी सहित अन्य संबद्ध विभागों की योजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों तक सरकार की योजनाओं का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से पहुंचाना सुनिश्चित करें। साथ…
कान्हाचट्टी (चतरा): राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर 22 मार्च को प्रखंड स्तरीय विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित होगा। इसे भव्य बनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। शनिवार को सीताराम सायल बगीचा में हुई बैठक में योजनाएं तय की गईं। संचालन कमांडो रजक ने किया।बैठक को संबोधित करते हुए कमांडो रजक ने कहा, “हिंदू समाज को इतिहास की गलतियों से सबक लेना होगा। जाति भेद और कुरीतियों से ऊपर उठकर सभी भाइयों-बहनों को एकजुट होना चाहिए। यही सनातन धर्म की असली पहचान है।” उन्होंने सनातनियों से राजनीति से हटकर समाज में एकता दिखाने का आह्वान किया।अवधेश सिंह ने…
