लावालौंग: प्रखण्ड प्रमुख मनीषा देवी को सर्वसम्मति से जिला प्रमुख संघ का कोषाध्यक्ष के रूप में मनोनित कर अहम जिम्मेदारियां अन्य प्रमुखों ने सौंपी है। उक्त चयन प्रखण्ड प्रमुखों की बैठक पूजा इन होटल चतरा में आयोजित किया गया था, जिसमे बैठक कि आध्यक्षता मिकी देवी ने की थी। इस अहम बैठक में हंटरगंज प्रमुख ममता देवी , टंडवा प्रमुख रीना देवी, गिद्धौर प्रमुख अनीता देवी, तथा लावालौंग से मनीषा देवी उपस्थित थी। इस बैठक में कोषाध्यक्ष मनीषा देवी के साथ साथ म्यूरहंड प्रमुख मिकी देवी को प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी के रूप में मनोनित किया गया। इस बैठक में…
