Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » गणतंत्र दिवस की अंतिम तैयारियों का उपायुक्त व एसडीपीओ सिमरिया ने लिया जायजा,झंडोत्तोलन, राष्ट्रगान व परेड निरीक्षण का हुआ सफल पूर्वाभ्यास
    Chatra News

    गणतंत्र दिवस की अंतिम तैयारियों का उपायुक्त व एसडीपीओ सिमरिया ने लिया जायजा,झंडोत्तोलन, राष्ट्रगान व परेड निरीक्षण का हुआ सफल पूर्वाभ्यास

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJanuary 24, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : गणतंत्र दिवस–2026 के अवसर पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, चतरा में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की अंतिम तैयारियों का उपायुक्त कीर्तिश्री एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया द्वारा संयुक्त रूप से जायजा लिया गया। इस दौरान झंडोत्तोलन, राष्ट्रगान एवं परेड निरीक्षण सहित सभी कार्यक्रमों का सफल पूर्वाभ्यास किया गया। निरीक्षण यान पर सवार होकर उपायुक्त एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया ने संयुक्त रूप से परेड का निरीक्षण किया। परेड में कुल 11 प्लाटून शामिल रहे, जिनमें सीआरपीएफ 190 बटालियन, आईआरबी पुरुष व महिला, सशस्त्र बल, गृहरक्षक वाहिनी, एनसीसी (डीएवी विद्यालय), इंदिरा गांधी आवासीय उच्च विद्यालय की स्काउट-गाइड टीम, जवाहर नवोदय विद्यालय तथा नाजेरथ विद्या निकेतन के छात्र-छात्राएं शामिल थे।परेड निरीक्षण के पश्चात उपायुक्त ने झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। राष्ट्रगान के दौरान स्टेडियम में उपस्थित सभी पदाधिकारी, स्कूली बच्चे एवं नागरिकों ने सहभागिता निभाई।निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने कार्यक्रम स्थल पर टेंट, मंच व्यवस्था, साफ-सफाई, अतिथियों की प्रवेश-व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि गणतंत्र दिवस समारोह गरिमामय एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो।पूर्वाभ्यास कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, डीआरडीए निदेशक अलका कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी (चतरा) जहूर आलम, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शकील अहमद, पुलिस विभाग के पदाधिकारी, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित रहे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    पानी की पाइपलाइन के लिए उखड़ रहीं नई सड़कें, कान्हाचट्टी में उठा सवाल,सरकार पानी दे रही है या सड़कें छीन रही है

    August 6, 2026

    Chatra News : लावालौंग–पांकी सड़क की बदहाली पर मुखिया संघ ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    August 6, 2026

    Chatra News : राशन कार्ड में आय छिपाकर अनाज लेने वालों पर सख्ती,दस लाभुकों से लाखों रुपये की वसूली का नोटिस

    August 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • पानी की पाइपलाइन के लिए उखड़ रहीं नई सड़कें, कान्हाचट्टी में उठा सवाल,सरकार पानी दे रही है या सड़कें छीन रही है August 6, 2026
    • Chatra News : लावालौंग–पांकी सड़क की बदहाली पर मुखिया संघ ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन August 6, 2026
    • Chatra News : राशन कार्ड में आय छिपाकर अनाज लेने वालों पर सख्ती,दस लाभुकों से लाखों रुपये की वसूली का नोटिस August 6, 2026
    • चतरा पुलिस के नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता की मुहिम लगातार तेज होती जा रही है। August 6, 2026
    • सभी बूथों पर मतदाता सूची प्रकाशित,नाम व विवरण जांचने की अपील August 5, 2026
    • Chatra News : स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बीडीओ  के नेतृत्व में किया गया बैठक August 5, 2026
    • Chatra News : चारु नदी में बाढ़ का कहर: तेज बहाव में बहे अधेड़ का शव मिला, गांव में पसरा मातम August 5, 2026
    • Crime News : माओवादी साजिश का पर्दाफाश: चतरा में हथियारों संग दो युवक गिरफ्तार August 4, 2026
    • Chatra News : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर चतरा झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल August 4, 2026
    • Chatra News : बीडीओ ने किया बाबा पूजा भंडार का भव्य उद्घाटन August 4, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.