गिद्धौर/चतरा : सदर थाना के कोसिल्वा गांव निवासी राजेश गंझू उर्फ भोला के घर पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया राजेश वर्ष 2019 में गिद्धौर थाना में दर्ज डकैती के एक मामले में अभियुक्त है.कई दिनों से फरार है.एसआई कन्हैया कुमार यादव व एसआई मनोज कुमार पाल कुमार ने न्यायालय से निर्गत आदेश पर इश्तेहार को आरोपी के घर पर पहुंचकर दरवाजे पर चिपकाया.एसआई कन्हैया कुमार ने बताया कि,राजेश उर्फ भोला पर गिद्धौर थाना में दर्ज प्रार्थमिकी संख्या 46/19में आरोपी है.कई बार छापेमारी के दौरान आरोपी फरार हो चुका था.गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है,लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं…
Author: Sankalan News
चतरा जिले के इटखोरी प्रखंड में दो गुटों के मध्य तनाव को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सजग और मुस्तैद है।इस निमित जिले में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है जहां प्रशासनिक पदाधिकारी ड्यूटी कर रहे हैं और क्षेत्र में होनेवाली गतिविधियों की जानकारी ले रहे हैं। आमजन से अपील है की वे तनिक भी विचलित न हों,प्रशासन उनको मदद के लिए हमेसा से तत्पर है। किसी भी तरह की घटना की सूचना वे जिला प्रशासन के नियंत्रण कक्ष नंबर 06541253219 पर दे सकते हैं। सूचना देने वालों का नाम एवं पता गुप्त रखा जाएगा। वे एक सजग…
प्रतापपुर : चतरा अग्रनी जिला प्रबंधक एलडीएम देवबरत शर्मा ने गुरूवार को प्रतापपुर प्रखंड कार्यालय स्थित रिसोर्स सेन्टर के प्रांगन में आजिविका के क्षेत्र में अच्छे कार्य करने वाली रहमत आजिविका महिला समूह को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया ।कहा कि प्रखंड के जेएसएलपीएस के बीपीएम नीरज सिंह एवं समस्त कर्मियो के सराहनीय एवं कुशल कार्यो के कारण प्रखंड के आजिविका महिला हर क्षेत्र में आगे बढ रही है।आगे उन्होंने महिलाओ को परस्पर आगे बढने और आजिविका संबंधित गतिविधियो को बढाने के लिए प्रथम बैंक लिंकेज हेतू 1,50,000/ रूपये का ऋण देने का निर्देश जारी किया ।यह निर्देश गुरूवार को रिसोर्स…
चतरा शहर के धंगरटोली मोहल्ले में हुए प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष उपेंद्र दांगी के पुत्र रितिक रौशन ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने ब्लाइंड मर्डर केश का अनुसंधान करते हुए कई चौकानेवाले खुलासे किए हैं। एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि रितिक की मौत अत्यधिक ब्राउन शुगर का सेवन करने से हुई थी। इस मामले में एसआईटी ने मृतक ऋतिक के दो चचेरे भाई सूरज कुमार और रोहित कुमार को भी गिरफ्तार किया है। सदर थाना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार ने…
चतरा जिला के धंगरटोली के रहने वाले अमित कुमार भारतीय सांख्यिकी संस्थान कोलकत्ता से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन स्टेटिक्स मेथड एंड एनालैटिक्स (पीजी.डी.एस.एम.ए) हेतु चयनित किए गए। इसे लेकर अमित कुमार ने उपायुक्त श्री अबु इमरान से मिल जिले के छात्र छात्राओं के लिए महिला महाविद्यालय में संचालित मोशन क्लासेस को लेकर आभार व्यक्त किया।उपायुक्त से मिलने के पश्चात अमित कुमार ने बताया कि कोलकत्ता से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन स्टेटिकल मेथड एंड एनालैटिक्स (पीजी.डी.एस.एम.ए) के लिए पूरे भारत से कुल 35 बच्चो का चयन किया गया है। इसमें मेरा भी नाम शामिल है। मुझे परीक्षा में शामिल होने से…
लावालौंग: थाना क्षेत्र अंतर्गत लावालौंग मुख्य चौक स्थित सिमरिया पुलिस ने कांड संख्या 41 /18 के आलोक में फरार चल रहे आरोपी आक्रमण जी उर्फ राम विनायक सिंह भोगता के घर सिमरिया थाना प्रभारी विवेक कुमार एस०आई० शशि कुमार तथा कई पदाधिकारी के संयुक्त रूप से पुलिसिया इश्तेहार (डुगडुगी) ढोल बजाकर चिपकाया गया। यह जानकारी देते हुए थाना प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि आरोपी के ऊपर नक्सली गतिविधि में शामिल रहने का आरोप है साथ ही इसी आरोप के आलोक में सन 2018 में कांड संख्या 41/ 18 के तहत मामला दर्ज कर कई बार छापेमारी भी की गई…
चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक में आपूर्ति कार्यालय द्वारा क्रियान्वित विभिन्न कार्य यथा राशन कार्ड वितरण, NFSA वितरण, पी०वी०टी०जी० डाकिया योजना ,मुख्यमंत्री दाल भात योजना समेत अन्य योजनाओं और उनके अघतन स्तिथि पर विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी सलमान ज़फर खिजरी ने NFSA (राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम) के तहत जिले में किये गए खाद्य वितरण की जानकारी दी तथा बताया कि इस संदर्भ में जून 2023 के प्राप्त आंकड़ो के अनुसार चतरा राज्य स्तर पर दसवें पायदान पर है…
लावालौंग: थाना क्षेत्र अन्तर्गत टूनगुण आंगन बाड़ी कैंपस में खड़ी जेसीबी को भाकपा माओवादी ने किया दो जेसीबी को आग के हवाले। हथियारबंद पांच छ लोग के दस्ते ने आग लगाकर ड्राइवर को अपने आप को भाकपा माओवादी बताकर चले गए। आए अपराधी ड्राइवर को बोला की गाड़ी से डीजल निकालो ड्राइवर ने बताया कि नया वाला गाड़ी में डीजल निकालने का सिस्टम नही दिया गया है,अपने साथ लाए किरासन तेल जेसीबी में डाल कर आग लगाते हुए बोले की संवेदक फोन नही उठाता है बोल देना बकाया रकम पहुंचाने के लिए,चालक का मोबाइल का सिम निकाल कर तोड़ते हुए…
चतरा उपायुक्त अबु इमरान ने कल दिनांक 19.07.2023 दिन बुधवार को देर रात जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम चतरा पहुंच चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इसके उपरांत उन्होंने गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के मां बागेश्वरी मंदिर बलबल में चल रहे सुंदरीकरण व निर्माण कार्य का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कहा कि तय समय सीमा के अंदर और जल्द से जल्द सुंदरीकरण व निर्माण कार्य को पूर्ण किया जाए। उक्त निरीक्षण के क्रम में जिला खेल पदाधिकारी सह जिला नजारत उप समाहर्ता श्री तुषार रॉय एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।
चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट मद व विशेष केंद्रीय सहायता मद अंतर्गत संचालित सभी कार्यो की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से अमृत सरोवर योजना अन्तर्गत तालाब निर्माण, स्वीकृत योजनाओं के विरूद्ध कार्याम्भ की समीक्षा, विद्यालय भवन निर्माण की समीक्षा, आँगनबाड़ी केन्द्रों के निर्माण / मरम्मति की समीक्षा, तथा डिएमएफटी अन्तर्गत स्वीकृत योजनाओं की पूर्णता समेत अनाबद्ध व विशेष केंद्रीय सहायता मद अंतर्गत क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में कार्यकारिणी एजेंसी को सभी…
