हज़ारीबाग :-वसुधा कल्याण अपने टीम के साथ रविवार को झील परिसर के दुर्गा मंडप को साफ़ सफाई करके आसपास पौधारोपण का अभियान चलाया । वसूधा कल्याण अपनी टीम के साथ यह शपथ लिया की अपनी पर्यावरण की रक्षा और सुरक्षा हमे मिलकर करने की जरूरत है । क्योंकि लगातार हम मनुष्यों ने पर्यावरण के साथ खिलवाड़ कर रहे है । आने वाले समय में हमे बहुत सारी बीमारियो , प्राकृतिक आपदा और अन्य बहुत सारी परेशानी से गुजरना पड़ेगा । पर्यावरण हमे जीने के लिए अपना सारा कुछ देती है इसीलिए हमे इनकी सम्मान करनी चाहिए । पेड़ पौधे लगाकर…
Author: Sankalan News
चतरा के वर्तमान जिला आपूर्ति पदाधिकारी सलमान जफर खिजरी को डीलर एसोसिएशन चतरा द्वारा चतरा सर्किट हाउस में एक समारोह में सम्मानित किया गया। जिला आपूर्ति पदाधिकारी मनिन्द्र भगत के पदभार ग्रहण करने पर स्वागत किया गया डीलरों ने डीएसओ सलमान जफर खिजरी को सर्वश्रेष्ठ मार्गदर्शक बताया। कठिन से कठिन परिस्थिति में भी उनका पूरा सहयोग मिला। डीलरों के कमीशन से लेकर अन्य समस्याओं के समाधान में उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया। डीएसओ मनिन्द्र भगत का स्वागत किया गया. डीलरों ने कहा कि हमें दिन-ब-दिन समस्याओं का सामना करना पड़ता है. नये डीएसओ से हमें उम्मीद है कि कठिन समय में…
चतरा : पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग अंतर्गत खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखण्ड रांची के तत्वाधान में जिला स्तरीय ग्रामीण तथा स्वदेशी जनजातीय खेल प्रतियोगिता 2023 का आयोजन जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम चतरा में किया गया। खेल में मुख्य रूप से तीरंदाजी, गुलेल, मटका दौड़, गेड़ी दौड़, भारा दौड़ एवं सेकोर शामिल है। आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत जिला क्रीड़ा पदाधिकारी, चतरा तुषार राय एवं कार्यकारी अध्यक्ष जिला ओलंपिक संघ चतरा चद्रेश शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।जिला क्रीड़ा पदाधिकारी, चतरा तुषार राय ने बताया कि सभी खेलों में लगभग 100 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग…
चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक की गई। अध्यक्ष, जिला वन अधिकार समिति-सह-उपायुक्त चतरा श्री अबु इमरान के निर्देशानुसार अपर समाहर्त्ता श्री पवन कुमार मंडल की अध्यक्षता में यह बैठक की गई। बैठक में मुख्यतः चतरा जिला अन्तर्गत संलग्न भू -विवरणी अनुसार संबंधित ग्राम वन अधिकार समिति द्वारा दिए गये वन भूमि के उपयोग हेतु अनुमण्डल वन अधिकार समिति के द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्गत करने की अनुशंसा के आधार पर जिला वनाधिकार समिति चतरा द्वारा वन एवं जंगल-झाड़ी भूमि का अनापत्ति प्रमाण – पत्र निर्गत करने के लिए बैठक आहूत की गई।…
लावालौंग: प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के तहत १ अक्टूबर से वन प्राणी सप्ताह आयोजन मनाया जा रहा था, जिसकी समापन 6 अक्टूबर लावालौंग डाक बंगला सभागार में आयोजित की गई। इस कार्यक्रम के तहत् कोले कोले तथा परामातु के स्कूली बच्चों ने चित्रांकन एवं निबंध प्रतियोगिता में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए लावालौंग मुखिया नेमन भारती ने कहा कि वन हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा है इसे हमें संजोग कर रखना चाहिए। तथा इस वन में रहने वाले वन प्राणी का हमें ख्याल रखना चाहिए,…
गिद्धौर/चतरा :पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गिद्धौर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल किया है। टीएसपीसी संगठन के दो सक्रिय समर्थक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में पत्थलगड़ा थाना क्षेत्र के जोरि (मेराल)गांव निवासी मनोज गंझु उर्फ मंटू गंझु पिता थनु गंझु तथा दूसरा टंडवा थाना क्षेत्र के धनगड्डा गांव निवासी मोहन साव उर्फ मुनी साव पिता हरि साव का नाम शामिल है।गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए सिमरिया एसडीपीओ अशोक कुमार प्रियदर्शी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी की प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के सक्रिय समर्थक, क्षेत्र…
हज़ारीबाग : उपायुक्त नैंसी सहाय ने शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। साप्ताहिक आयोजित होने वाले जनता दरबार में जिले वासियों की समस्याओं के निवारण के लिए उपायुक्त के समक्ष लगभग दो दर्जन से अधिक मामलो के आवेदन आए। जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के समस्याओं से निष्पादन की आस लिए आए नागरिकों के फरियाद को सुन उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को जांचोपरांत न्याय संगत कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उपायुक्त वेश्म में आयोजित जनता दरबार में फरियादियों द्वारा आम गैर मजुरूआ रास्ता में जबरन मकान बनाने के संबंध में, एलपीसी निर्गत करने के संबंध में, पारिवारिक विवाद…
चतरा : उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार जिला खनन विभाग चतरा द्वारा अवैध खनन परिवहन व भंडारण के विरुद्ध दिनांक 5 अक्टूबर 2023 को देर रात तक छापेमारी अभियान चलाया गया। जिला खनन पदाधिकारी गोपाल दास ने बताया कि गुरुवार को देर रात तक खान निरीक्षक राजेश हंसदा के द्वारा औचक छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के क्रम में लावालौंग थाना अंतर्गत कर्मा पुल के पास से 100 सीएफटी बालू लोड एक ट्रेक्टर को पकड़ा गया। खनिज लोड वाहन को जप्त करते हुए लावालौंग थाना में प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है। इसी दौरान लावालौंग थाना क्षेत्र के ग्राम हिडूम…
चतरा जिला निधि खनिज कौशल केन्द्र, चतरा में आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में आसन्न मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 की तैयारियों की समीक्षा उप निर्वाचन पदाधिकारी, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी चतरा, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया, सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी,सभी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी,सभी BLO पर्यवेक्षक तथा चतरा प्रखंड के सभी बीएलओ के साथ की गई। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त द्वारा हाउस टू हाउस सर्वे के दौरान चिन्हित नए योग्य मतदाताओं का फॉर्म जमा करने, प्री फील्ड फॉर्म को भरकर जमा करवाने…
चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र के राहम बाईपास मोड़ के समीप हथियार के बल पर लोन रिकवरी एजेंट से हथियार के बल पर हुए लुटकांड का पुलिस ने 24 घंटों के भीतर उद्भेदन कर दिया है। लूट कांड मामले में टंडवा थाना मे दिनांक 04/10/2023 को कांड संख्या 226/23 धारा 392 दर्ज किया गया था इसी मे पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने लोन रिकवरी एजेंट से लुटे गये एक लाख 30 हजार रूपये नकद,एक मोबाइल फोन,एक देशी कट्टा,एक जिन्दा गोली,लुटा हुआ बैग,एक टैब व एक थम्ब स्कैनर के साथ चार शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया…
