Author: Sankalan News

प्रतापपुर /चतरा : झारखंड मुक्ति मोर्चा का प्रखंड अंतर्गत घोरदौर में पंचायत स्तरीय बैठक सोमवार को घोडदौर स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित किया गया।बैठक की अध्यक्षता प्रखंड सचिव मनीष कुमार ने किया जबकि संचालन सुदेश कुमार यादव के द्वारा किया गया। बैठक में झामुमो के घोड़दौर पंचायत के कमिटि का विस्तार किया गया। झामुमो के विस्तार किए गए कमिटि में निरंजन कुमार अध्यक्ष,बसंत भुइंया,राहुल कुमार,कमलेश कुमार यादव को उपाध्यक्ष,महेंद्र यादव को सचिव तथा सुरेंद्र कुमार तिवारी को कोषाध्यक्ष बनाया गया।बैठक में प्रमोद यादव,पंकज यादव,प्रकाश कुमार,महेंद्र यादव,रामधनी कुमार दांगी,विकाश कुमार,बिनेश भुइंया,राहुल यादव,विमला देवी, जगनाथ राम,सहित झामुमो के सभी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Read More

लावालौंग/चतरा :  कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय लावालौंग में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उक्त विषय की जानकारी कस्तूरबा विद्यालय वार्डन कंचन कुमारी ने दूरभाष के माध्यम से लावालौंग संवाददाताओं को इसकी जानकारी दी।  तथा नामांकन 6,7 और 9 के छात्रों को होना निश्चित किया गया है। नामांकन में SC ( एस सी) ST (एस टी) OBC (ओबीसी )अल्पसंख्यक और बीपीएल छात्राओं को विशेष रूप से लिया जाएगा। आवेदन फार्म जमा करने का अंतिम तिथि 30 जनवरी 2024 तक निर्धारित किया गया है, तथा लोगों से वार्डेन कंचन कुमारी ने लोगों से अपील  की है कि जल्द से…

Read More

लावालौंग/चतरा : प्रखंड मुख्यालय में स्थित लावालौंग सीआरपीएफ ए/11वीं बटालियन ने सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत कंबल और स्टील कंटेनर का वितरण किया। यह कार्यक्रम सीआरपीएफ के कमांडेंट वेद प्रकाश त्रिपाठी के निर्देशानुसार सहायक कमांडेंट राजीव कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस सराहनीय कार्य से लावालौंग मुखिया ने धन्यवाद दिया तथा मौजुद बुजुर्ग, विधवा, विकलांग और जरूरत मंद लोगों ने सीआरपीएफ के पदाधिकारियों को धनयवाद देते हुए हर्ष व्यक्त किया। उक्त विषय की जानकारी देते हुए तथा उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए राजीव कुमार ने बताया कि हमने लोगों से एक मुलाकात तथा आपसबो से अच्छी व्यवहार बना…

Read More

Chatra : अन्तराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में विजयी हुए सभी खिलाड़ियों एवं इनके कोच रेफ़री को अनुमंडल पुलीस पदाधिकारी श्री अविनाश कुमार ने अपने कार्यालय में मेडल, प्रमाण पत्र एवं मिठाई खिलाकर सम्मान एवं शुभकामनाएं दिया।बताते चलें कि मौका था उत्तराखंड राज्य में देहरादून के परेड ग्राउंड एम पी हॉल में आयोजित 7वीं अंतराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता जो कि 15, 16 एवं 17 दिसम्बर को आयोजित थी जिसमें चतरा के खिलाड़ियों का बेहतर प्रदर्शन रहा, इस आयोजन में चतरा जिले से 10 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें बालक वर्ग में त्रियम पाठक, ओम सिद्धार्थ, विवेक कुमार, शुभम कुमार, पवन कुमार वहीं बालिका…

Read More

Chatra : समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), अबुआ आवास योजना एवं अन्य विकास तथा कल्याणकारी योजनाओं, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, रूबर्न मिशन योजना इत्यादि की समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना, बाबासाहेब भीमराव आम्बेडकर आवास योजना, बिरसा सिंचाई कूप संर्वधन योजना समेत अन्य विकास योजनाओं कि प्रखण्डवार समीक्षा की गई। उन्होने कहा राज्य सरकार, केन्द्र सरकार व जिला प्रशासन के प्राथमिकता वाले योजनाओं को लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत पूर्ण करें। वहीं…

Read More

प्रतापपुर /चतरा : प्रतापपुर प्रखंड क्षेत्र में बढ़ते हुए कंपकपाती ठंड को देखते हुए रविवार को चंद्रवशी समाज के पदाधिकारियों एवं युवाओं के द्वारा गरीब,असहाय एवं जरूरतमंदों के बीच सैंकड़ो कंबल का वितरण किया गया।यह कंबल का वितरण सेवानिवृत शिक्षक विजय राम चंद्रवंशी एवं शिवनंदन सिंह चंद्रवंशी के नेतृत्व में किया गया।इस दौरान प्रखंड के प्रतापपुर,बभने,बलवादोहर,रामपुर,कारूडीह, शिवपुर,कोशियारा,बधार,सहित कई गांवों में निवास कर रहे गरीब,असहाय,एवं जरूरतमंदों को चिन्हित करते हुए चंद्रवंशी समाज के युवाओं द्वारा सैंकड़ो कंबल का वितरण किया गया।इस कंबल वितरण में समाज के अहम योगदान देने वालो में जयप्रकाश चंद्रवंशी (गुड्डू),वार्ड सदस्य विक्कू सिंह चंद्रवंशी,एपेक्स अकादमी के प्रधानाध्यापक…

Read More

Chatra : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा श्री अबु इमरान ने मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत चतरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न बूथ पर पहुंच सुपर चेकिंग किया। जिसमें मतदान केंद्र संख्या 456 *(सदर आउट पोस्ट पूर्वी)* *मतदान केंद्र संख्या 457*(सदर आउट पोस्ट पश्चिमी) समेत अन्य शामिल है। *मतदान केंद्र संख्या 456* के मतदाता के घर में जांच के दौरान पाया गया कि उस घर से नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल करने हेतु दो प्रपत्र 6 प्राप्त किया गया है। मौके पर उपस्थित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी को कहा वे भी…

Read More

लावालौंग /चतरा : प्रखंड मुख्यालय से कुछ दूरी पर स्थित सीआरपीएफ कैंप के नजदीक मैदान में झामुमो प्रखंड स्तरीय कमेटी का गठन किया गया तथा पार्टी की मजबूती को लेकर एक विशेष आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता पुरन राम ने किया। इस बैठक में मुख्य रूप से झामुमो के जिला अध्यक्ष पंकज प्रजापति तथा सिमरिया विधानसभा प्रभारी मनोज चंद्रा शामिल हुए। पार्टी के मजबूती के लिए विशेष चर्चाएं की गई तथा प्रखंड स्तरीय कमेटी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अवधेश कुमार प्रखंड अध्यक्ष, मुकेश गझु सचिव, राजेंद्र भुइयां को संगठन सचिव के रूप में मनोनित किया…

Read More

चतरा : कोयलांचल में आतंक का पर्याय बन चुके प्रतिबंधित टीएसपीसी नक्सलियों को पुलिस ने एक बार फिर बड़ा झटका दिया है। विकास योजनाओं में लेवी और रंगदारी की मांग को लेकर आगजनी व मारपीट की घटना को अंजाम देकर कंपनियों और संवेदकों से रंगदारी और लेवी की मांग के फिराक में जुटे टीएसपीसी सबजोनल कमांडर आदेश कुमार गंझु उर्फ प्रभाकर समेत पांच नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने धर दबोचा है। साथ ही गिरफ्तार नक्सलियों के पास से 0.315 बोर का एक राइफल, दो देशी पिस्टल, पांच चक्र जिंदा गोली, 9 एमएम का तीन चक्र जिंदा गोली, एक एयर पिस्टल, विभिन्न…

Read More

चतरा/जोरी । अंतरराज्यीय पशु तस्करों के विरुद्ध चतरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार पिकअप वाहन में लदे 21 गोवंश के साथ 7 तस्करो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पशु तस्करों के पास से 9300 नगद और 6 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए है। इस संबंध में वशिष्ठ नगर जोरी थाना में प्रेसवार्ता के माध्यम से पत्रकारों को विस्तृत जानकारी देते हुए डीएसपी मुख्यालय केदारनाथ राम ने बताया कि पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को दिनांक 4 जनवरी 2024 को गुप्त सूचना मिली थी कि पशु तस्करों के द्वारा अवैध पशु (गोवंश) की तस्करी हेतु डोभी-हंटरगंज की ओर से…

Read More