Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » अंतरराज्यीय पशु तस्करों के विरुद्ध चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई,21 गोवंश के साथ 7 पशु तस्कर गिरफ्तार, 9300 नगद, 4 पिकअप व 6 मोबाइल जब्त
    Chatra News

    अंतरराज्यीय पशु तस्करों के विरुद्ध चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई,21 गोवंश के साथ 7 पशु तस्कर गिरफ्तार, 9300 नगद, 4 पिकअप व 6 मोबाइल जब्त

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJanuary 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा/जोरी । अंतरराज्यीय पशु तस्करों के विरुद्ध चतरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार पिकअप वाहन में लदे 21 गोवंश के साथ 7 तस्करो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पशु तस्करों के पास से 9300 नगद और 6 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए है। इस संबंध में वशिष्ठ नगर जोरी थाना में प्रेसवार्ता के माध्यम से पत्रकारों को विस्तृत जानकारी देते हुए डीएसपी मुख्यालय केदारनाथ राम ने बताया कि पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को दिनांक 4 जनवरी 2024 को गुप्त सूचना मिली थी कि पशु तस्करों के द्वारा अवैध पशु (गोवंश) की तस्करी हेतु डोभी-हंटरगंज की ओर से चार पिकअप वाहन में लाद कर चतरा की ओर जा रहे हैं। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु डीएसपी मुख्यालय के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। छापेमारी दल त्वरित कार्रवाई करते हुए वशिष्ठ नगर जोरी थाना गेट के समक्ष मुख्य पक्की सड़क पर वाहन चेकिंग लगाकर उक्त पिकअप वाहन के आने का इंतजार करने लगे। तभी सुबह करीब 05:15 बजे डोभी-हंटरगंज की ओर से चार पिकअप वाहन आता दिखाई दिया। जिसे सशस्त्र बलों के सहयोग से रोक कर चेक करने पर पिकअप वाहन संख्या जेएच-10-सीडी/0971 में कुल 5 गाय, पिकअप वाहन संख्या जेएच-10-सीपी/5156 में कुल 6 गाय, पिकअप वाहन संख्या बीआर-03-जीबी/7333 में कुल 5 गाय एवं पिकअप वाहन संख्या जेएच-10-बीएक्स/1268 में कुल 5 गाय, चारों पिकअप वाहन से कुल मिलाकर 21 गाय को अमानवीय तरीके से बिना चारा पानी के, क्षमता से अधिक लोड पाया गया। उक्त गोवंशियो से संबंधित चिकित्सीय एवं अन्य कागजातों की मांग किए जाने पर कोई वैद्य कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। और ना ही कोई संतोषजनक जवाब दिया गया। जिससे प्रतीत होता है कि सभी मवेशी (गाय) अवैध रूप से तस्करी हेतु ले जाया जा रहा है। इस संबंध में बशिष्ठ नगर जोरी थाना कांड संख्या 01/2024, दिनांक 04.01.2024, धारा 414/34 भादवि. एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा-11 (डी) तथा झारखंड गोवंशीय हत्या प्रतिषेध अधिनियम की धारा-5/12 दर्ज किया गया। जिसके बाद सभी पशु तस्करों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। छापेमारी दल में थाना प्रभारी पुअनि. परमानंद मेहरा एवं थाना सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। बहरहाल समाचार लिखे जाने तक जब्त सभी पशुओं को थाना परिसर में ही रखकर उसकी देखभाल की जा रही है।

    गिरफ्तार पशु तस्करों का नाम व पता

    1. ब्रजेश यादव (उम्र 25 वर्ष) पिता लक्ष्मण यादव, ग्राम बालापुर, थाना व जिला भोजपुर, जिला बक्सर (बिहार)
    2. सोमनारायण यादव (उम्र 26 वर्ष) पिता सियाराम यादव, ग्राम स्वामीजी का मठिया, थाना सिमरी, जिला बक्सर (बिहार)
    3. मनीष कुमार यादव (उम्र 23 वर्ष) पिता राजेश कुमार यादव, ग्राम बुझावन टोला, थाना जगदीशपुर, जिला भोजपुर (बिहार)
    4. सोनालाल यादव (उम्र 46 वर्ष) पिता स्वर्गीय जगनारायण यादव, ग्राम सपही, थाना ब्रह्मपुर, जिला बक्सर (बिहार)
    5. सन्नी कुमार यादव (उम्र 24 वर्ष) पिता हरेराम यादव, ग्राम मोंगुरा, थाना जगदीशपुर, जिला भोजपुर (बिहार)
    6. राजकिशोर यादव (उम्र 50 वर्ष) पिता स्वर्गीय गोपाल यादव, ग्राम पांडेयपुर, थाना ब्रह्मपुर, जिला गया (बिहार)
    7. कामता यादव (उम्र 66 वर्ष) पिता स्वर्गीय सच्चितानंद यादव, ग्राम व थाना दुमुहान, जिला बलिया (यूपी
    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    लंबे समय से फरार NDPS कांड का आरोपी रविन्द्र गंझू गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    November 8, 2026

    निशा भगत को न्याय दिलाने एवं मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा लावालौंग मंडल ने किया पुतला दहन

    November 7, 2026

    किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर मिलेगा गुणवत्तापूर्ण बीजमुखिया घनश्याम पासी ने फीता काटकर किया कान्हाचट्टी फार्मर्स सर्विस को-ऑपरेटिव समिति का उद्घाटन, किसानों को मिलेगी कृषि संबंधी सुविधाएं

    November 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • लंबे समय से फरार NDPS कांड का आरोपी रविन्द्र गंझू गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया November 8, 2026
    • निशा भगत को न्याय दिलाने एवं मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा लावालौंग मंडल ने किया पुतला दहन November 7, 2026
    • मदरसा फैजाने रसूल में 8 नवंबर को होगी अहम बैठक, समाज के गणमान्य लोगों के साथ बड़ी बाजार थाना प्रभारी भी होंगे शामिल; नशे के कारोबार और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुटता पर होगा जोर। November 7, 2026
    • किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर मिलेगा गुणवत्तापूर्ण बीजमुखिया घनश्याम पासी ने फीता काटकर किया कान्हाचट्टी फार्मर्स सर्विस को-ऑपरेटिव समिति का उद्घाटन, किसानों को मिलेगी कृषि संबंधी सुविधाएं November 6, 2026
    • पत्नी से अवैध संबंध का शक बना जानलेवा, दोस्त को नदी किनारे बुलाकर डंडे-पत्थर से कूचा—बुदल गंझू की मौत ने हिला दिया इलाका November 6, 2026
    • तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ, उपायुक्त ने दिलाई तंबाकू सेवन नहीं करने की शपथ,जागरूकता पंपलेट का विमोचन, समाहरणालय परिसर में हस्ताक्षर अभियान एवं दो प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना November 6, 2026
    • निर्वाचन कार्यालय स्थित वेयर हाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा November 6, 2026
    • खुशियों के त्योहार के बीच तपेज मार्ग पर मौत का ठिकाना: सड़क में पड़ा पेड़ बना बड़े हादसे का खतरा November 6, 2026
    • लावालौंग में एसएसबी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: नक्सल विरोधी अभियान के दौरान भराठी बंदूक समेत बारूद बरामद November 5, 2026
    • अब झारखंड में ओपीडी की लंबी कतार से मुक्ति: घर बैठे मोबाइल से बुक होगा अपॉइंटमेंट November 4, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.