Author: Sankalan News

लावालौंग/चतरा :प्रखंड मुख्यालय से करीब 50 गज की दूरी पर स्थित राम मंदिर के मैदान में पहुंच कर लावालौंग प्रमुख मनीषा देवी नें जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। उक्त विषय के संबंध में प्रमुख के प्रतिनिधि सह समाजसेवी श्रवण रजक ने बताया कि क्षेत्र में सैकड़ो ऐसे जरूरतमंद हैं जिनकी आर्थिक स्थिति बिल्कुल दयनीय है।ऐसे में इस कड़कती ठंड में ठिठूरने के लिए वे मजबूर रहते हैं।इसी समस्या को देखते हुए प्रमुख मनीषा देवी नें दर्जनों असहाय मजबूर,जरूरतमंद एवं बुजुर्गों को कंबल मुहैया कराया है। कंबल मुहैया होने से जरूरतमंदों को बेहद सुविधा होगी।इस दौरान प्रमुख ने कहा…

Read More

लावालौंग/चतरा :प्रखंड मुख्यालय स्थित स्तरोन्नत प्लस टू उच्च विद्यालय में शुक्रवार को धूमधाम से स्वामी विवेकानंद की जयंती म नाई गई।शिक्षकों ने प्रभारी प्रधानाध्यापक अशोक कुमार पासवान के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद के तस्वीर पर माल्यार्पण किया।इसके बाद बारी-बारी से उन्होंने विवेकानंद के जीवन एवं उनके उपदेशों से बच्चों को रूबरू कराया।इसके बाद बच्चों के बीच कविता,भाषण एवं पेंटिंग प्रतियोगिता भी कराया गया।इस दौरान भाषण प्रतियोगिता में छठी कक्षा का अनूप कुमार प्रथम,चौथी कक्षा का नमन कुमार अमन द्वितीय एवं तृतीय कक्षा का अभिराज रजक नें तृतीय स्थान प्राप्त किया।इसी प्रकार पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रीति कुमारी नें प्रथम,मिस्टी कुमारी नें…

Read More

लावालौंग/चतरा : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कटिया पंचायत के मुखिया मिसी देवी ने अपने सहयोगियों तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ खैवा में मकर संक्रांति को लेकर साफ-सफाई अभियान वृहतपैमाने पर किया गया। इस सराहनीय कार्य को लेकर मुखिया प्रतिनिधि मिथलेश कुमार चौबे ने बताया कि आने वाले मकर संक्रांति को लेकर आने वाले श्रद्धालु तथा सैलानियों को देखते हुए विशेष तैयारी कर रखी गई है ताकि उन्हें किसी तरह का दिक्कत महसूस ना हो तथा मुखिया प्रतिनिधि बताया कि कि अपने परिवार के साथ आने वाले श्रद्धालु परिवार को विशेष ख्याल रखें खासकर बच्चे तथा बुजुर्गों को खाई का स्थान पर…

Read More

Chatra : दिल्ली पब्लिक स्कूल पीतीज में स्कूल के खेल मैदान में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया ।विद्यालय के संचालक श्री जितेन्द्र चन्द्रवंशी व प्रधानाध्यापक उन्नी कृष्णन ने दिप प्रज्वलित व फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया । संबोधन में श्री चन्द्रवंशी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चे संयम और अनुशासन सीखते है और खेल की भावना का विकाश होता है ।साथ ही सभी बच्चों को हार्दिक शुभकामनाएं दी एवम मंगल भविष्य की कामना की।विद्यालय के कॉर्डिनेटर अशोक पंडित ने बताया कि दिल्ली पब्लिक स्कूल पीतीज में प्रतिवर्ष खेलकूद प्रतियोगिता का अयोजन किया जाता है…

Read More

चतरा उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार सिटी बजाओं स्कूल बुलाओं कार्यक्रम के तहत विद्यालयों में उपस्थिति बढ़ाने के लिए यह एक अनूठी पहल है। इसके तहत सिटी बजा कर सभी बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय आने एवं विद्यालय से बाहर रह गए बच्चे एवं विद्यालय छोड़ चुके बच्चों को विद्यालय आने/जोड़ने से संबंधित कार्य किया जायेगा।सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखण्ड रांची के निर्देशानुसार दिनांक 11.01.2024 को जिले के सभी विद्यालयों के शिक्षक, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों, अभिभावको, रसोईया, पंचायत समिति के सदस्यों यथा मुखिया, वार्ड सदस्य, आंगनबाड़ी सेविका, सहिया, सी.आर.पी., बी.आर.पी., बी.पी.ओ. बी.ई.ई.ओ. के माध्यम से हैसटैग सिटी…

Read More

Chatra : ऑल इंडिया मोमिन कांफ्रेंस चतरा नगर इकाई की अहम बैठक नगर अध्यक्ष मो तौफिक अंसारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का आयोजन बरकत नगर में किया गया।बैठक की शुरुआत तिलावते कुरआन से की गई।इस बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष हाजी जैनुल आबेदीन,प्रधान महासचिव असलम अंसारी,युवा जिला अध्यक्ष नेसार अंसारी ,सदर प्रखंड अध्यक्ष अनवर हुसैन मौजूद थे।इस आयोजन का संचालन जिला प्रधान महासचिव असलम अंसारी ने किया।सर्वप्रथम इस बैठक में जामताड़ा जिले में पवित्र किताब कुरान को जलाने का पुरजोर निंदा की गई तथा राज्य सरकार को इस घटना से अवगत कराके दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी करने…

Read More

चतरा पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ गांजा तस्कर उडिसा से गांजा लेकर चतरा, जोरी, हंटरगंज,डोभी, बिहर, के रास्ते उतर प्रदेश ले जा रहे है। मारुति स्विफ्ट डिजाइर गाडी न०-OD 17-5635 एवं सिलवर रंग का वैगनआर गाडी न०-UP-85Y-3449 है। तत्पश्चात उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस उपाधीक्षक (मु०) चतरा के नेतृत्व में रात्रि गस्ती के पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए चतरा-डोभी पक्की सड़क बशिष्ठनगर जोरी के मोरैनवा टोल प्लाजा के पास वाहन चेकिंग के दौरान उक्त मारुति स्विफ्ट डिजाइर गाडी न०-OD 17-5635 एवं सिलवर रंग का वैगनआर गाडी न०-UP-85Y-…

Read More

चतरा समाहरणालय सभा कक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में समाज कल्याण, बाल संरक्षण, जिला आपूर्ति विभाग, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में सिविल सर्जन चतरा, समाज कल्याण पदाधिकारी चतरा, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सिमरिया सहित, जिले के महिला पर्यवेक्षिका व कार्यालय कर्मी उपस्थित थे। सर्वप्रथम महिला पर्यवेक्षिकाओं के संबंधित परियोजना में तीन साल पूरे होने और स्थानांतरण पर चर्चा की गई। वहीं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की समीक्षा के क्रम में सभी परियोजनाओं में असंतोषजनक स्थिति पर संबंधित महिला पर्यवेक्षिकाओं से कारण पृच्छा करते हुए सभी आंगनबाड़ी केंद्रों…

Read More

प्रतापपुर /चतरा : प्रखंड के टंडवा पंचायत सचिवालय के प्रांगन मे सोमवार को मुखिया किशोर यादव के नेतृत्व मे ग्रामीणो,वार्डसदस्यो,पंचायत जनप्रतिनीधियो के बीच एक ग्राम सभा का आयोजन किया गया । इस ग्राम सभा मे सरकार आपके द्वार शिविर में पंचायत के विभिन्न गांवो व टोलो के गरीब व असहाय लोगो के द्वारा अबूआ आवास को लेकर आवेदन दिया गया था।मौके पर मुखिया, पंचायत समिति, वार्ड सदस्य व समाजसेवियो व बुद्धिजीविवियो के द्वारा वैसे गरीब,असहाय व विधवा का अबूआ आवास के लिए चयन किया गया जिन्हे पूर्व मे आवास का लाभ नही मिला था।और जिनका वर्तमान समय मे मिट्टी का…

Read More

प्रतापपुर /चतरा :प्रतापपुर प्रखंड क्षेत्र के योगीडीह पंचायत के सिकनी एवं महूंगाई गांव के सैंकड़ो ग्रामीणों ने सोमवार को प्रतापपुर बिजली कर्मियों के खिलाफ हंगामा एवं नारेबाजी किया।पूरा मामला यह है की दो दिन पूर्व ही बिजली विभाग के कर्मियों एवं पदाधिकारियों के द्वारा बिजली चोरी करने वालो के खिलाफ एक छापेमारी अभियान चलाया गया था ।जिसमे सिकनी, महुंगाई, गिद्दा शंकरपुर सहित कई गांवों में लोगो के घर छापेमारी करते हुए बिजली चोरी करने वालो पर प्राथमिकी दर्ज किया गया था।जिसके विरोध में सिकनी एवं बड़की महंगाई गांव के सैंकड़ो ग्रामीणों ने भीम आर्मी के प्रदेश प्रवक्ता डा युगेश दास…

Read More