Chatra : बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु आज विकास भवन परिसर से उप विकास आयुक्त पवन कुमार मंडल द्वारा बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रथ जिले के सभी प्रखंडों के पंचायत क्षेत्रों में घूम घूम कर कृषक मित्रों को जागरूक करने का कार्य करेगी। फसल बीमा योजना के नामांकन का अंतिम तिथि कब तक बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना वित्तीय वर्ष 2024-25 (खरीफ) के अंतर्गत ऋणी/गैर ऋणी कृषकों के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2024 तक निर्धारित है, बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा…
Author: Sankalan News
चतरा : झारखण्ड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री श्री शमशेर आलम चतरा परिसदन भवन पहुंचे। श्री आलम के आगमन पर उपायुक्त श्री रमेश घोलप ने पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके पश्चात जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन कर अल्पसंख्यक से संबंधित समस्याओं को सुना। वहीं समाहरणालय सभा कक्ष में माननीय उपाध्यक्ष (दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री), झारखण्ड राज्य अल्पसंख्यक आयोग श्री शमशेर आलम की अध्यक्षता में अल्पसंख्यकों के विकास के लिए केन्द्र/राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का विन्दुवार समीक्षा किया गया। जिसमें मुख्यतः मुख्यमंत्री रोजगार श्रृजन योजना, कब्रिस्तान घेराबंदी, प्रधानमंत्री आवास योजना, अबुआ आवास…
लावालौंग:प्रखंड क्षेत्र अंर्तगत हेडुम पंचायत के ओरी फूटबॉल मैदान जो प्राकृतिक तथा हरियाली के बादीयो में खूबसूरत मैदान पर जिला स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट ययोजन जागृति एसोसिएशन के द्वारा किया गया है।टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथियों के कर कमलों द्वारा किया गया।जिसमे मुख्य अतिथि के रूप से भाजपा नेता सुजीत भारती और हेडुम पंचायत मुखिया संतोष राम एवं अन्य जनप्रतिनिधि शामिल थे।वही मैच का विधिवत उद्घाटन अतिथियों के द्वारा फीता काटकर एवं मैदान के मध्य ग्राउंड में किक मारकर किया गया। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल को खेल के भावना से आपसी भाईचारे…
चतरा : हंटरगंज थाना क्षेत्र के गढ़ केदली के निरंजना नदी घाट से पुलिस ने एक अज्ञात शव को बरामद किया है।अज्ञात शव की खबर मिलते ही स्थानीय थाना प्रभारी मनीष कुमार,एएसआई सुनील दुबे दल बल के साथ गढ़केदली पहुंचे।शव को पुलिस अपने कब्जे में पोस्ट मार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया गया है। पुलिस घटना के कारणों और चिन्हित स्थानों का सुराग लगाने में जुट गई है।पुलिस कई अहम बिंदुओं पर भी पैनी नजर रख रही है कि हत्या कहीं किया गया और लाश को ठिकाने लगाने के लिए अपराधी निरंजना नदी को सुरक्षित समझा। वहीं दूसरी…
चतरा उपायुक्त श्री रमेश घोलप के निर्देशानुसार हंटरगंज प्रखण्ड क्षेत्र के पंचायत कोबना के पंचायत सचिव सुमन संदीप किंडो के उपर अबुआ आवास योजना में राशि की लेनदेन मामले को लेकर किया गया प्राथमिकी दर्ज। क्या है मामला सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल हुआ था जिसमें प्रखण्ड हंटरगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोबना के पंचायत सचिव सुमन संदीप किंडो द्वारा अबुआ आवास देने हेतु अवैध रूप से पैसे की मांग की जा रही थी। वहीं इस मामले को लेकर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी हंटरगंज द्वारा सुमन संदीप किंडो पंचायत सचिव से कारण पृच्छा पूछा गया, जो कि किंडो द्वारा वाट्सअप के…
चतरा सदर प्रखंड के डाढ़ा पंचायत के ग्राम सेहदा में “झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना” से 21 वर्ष से 50 वर्ष की पात्रता रखने वाली शत प्रतिशत बहनों को लाभान्वित करने हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि राज्य के माननीय मंत्री उद्योग, श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखंड सरकार श्री सत्यानंद भोक्ता शामिल होकर विधिवत दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। इसके उपरांत मंत्री सत्यानंद भोक्ता व उपायुक्त ने शिविर में फॉर्म रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया का जायजा लिया और अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं मौके पर आदिम जनजाति परिवारों के…
चतरा उपायुक्त रमेश घोलप ने मुख्य कार्यक्रम स्थल जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, चतरा में स्वतंत्रता दिवस 2024 के आयोजन को लेकर आज फुल ड्रेस रिहर्सल कार्यक्रम का जायजा लिया, जिसमें जिले के सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।आज के रिहर्सल कार्यक्रम में सर्वप्रथम उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक चतरा के आगमन पर परेड की सलामी दी गई तत्पश्चात परेड का निरीक्षण किया गया। परेड निरीक्षण उपरांत परेड में शामिल प्लाटून क्रमशः सीआरपीएफ, आईआरबी, जिला पुलिस बल पुरूष के दो प्लाटून, जिला पुलिस बल महिला एवं होमगार्ड के द्वारा समीक्षाकरण परेड किया गया। तत्पश्चात उपायुक्त ने झंडोत्तोलन कर झंडे को सलामी दिए। उपायुक्त…
चतरा: जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वाधान में जिला मुख्यालय स्थित नाजेरथ स्कूल के सभागार में रविवार को 20 वीं एकदिवसीय चतरा जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। चैंपियनशिप का उद्घाटन मुख्य अतिथि चतरा के उपायुक्त रमेश घोलप ने पंच मारकर और दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार मिश्र,जिला क्रीड़ा पदाधिकारी तुषार राय,ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष चंद्रेश शर्मा,उपाध्यक्ष प्रकाश कुमार,सचिव उमेश कुमार,संयुक्त सचिव रामप्रकाश कुमार,कोषाध्यक्ष शंभू कुमार,सुजीत कुमार और विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य मौजूद थे। ताइक्वांडो संघ की ओर से उपायुक्त व अन्य अतिथियों को बुके और मोमेंटो देकर स्वागत…
रांची: इस समय देश की स्थिति क्या है इससे हर एक समझदार व्यक्ति भली-भांति परिचित है। शिक्षा, राजनीति, रोजगार और आर्थिक क्षेत्र में विशेषकर मुस्लिम अल्पसंख्यकों को हाशिए पर धकेल दिया गया है। लेकिन मुस्लिम समुदाय गेहरी नींद में है। जबकि उन्हें एकजुट और मजबूत कदम उठाने की जरूरत है। इन्हीं समस्याओं को लेकर आज कौमी इत्तेहाद मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पुर्व सांसद मौलाना गुलाम रसुल बलयावी ने देश के विभिन्न भागों में समाज के बुद्धी जीवी, उलेमा, समाजसेवी, समाज के बारे में सोचने वाले से विचार विमर्श करने के लिए दिनांक 11 अगस्त 2024 दिन रविवार को रांची…
चतरा : राज्य के लोकप्रिय मंत्री सत्यानन्द भोगता आज एक दिवसीय दौरे पर पत्थलगड़ा पहुँचे। इस दौरान मंत्री श्री भोगता जी पत्थलगड़ा प्रखंड कार्यालय में आयोजित “परिसंपत्ति एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम” का बतौर मुख्य अतिथि शुभारंभ किया। मंत्री श्री भोगता के कार्यक्रम में आगमन पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल देव कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इसके उपरांत मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड सरकार बेहद संवेदनशील है। गरीबों के लिए सैकड़ों जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक जनकल्याणकारी योजनाओं…
