Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » झारखंड के वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति में मुसलमान किया करें विषय पर परिचर्चा का आयोजन
    Chatra News

    झारखंड के वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति में मुसलमान किया करें विषय पर परिचर्चा का आयोजन

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsAugust 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची: इस समय देश की स्थिति क्या है इससे हर एक समझदार व्यक्ति भली-भांति परिचित है। शिक्षा, राजनीति, रोजगार और आर्थिक क्षेत्र में विशेषकर मुस्लिम अल्पसंख्यकों को हाशिए पर धकेल दिया गया है। लेकिन मुस्लिम समुदाय गेहरी नींद में है। जबकि उन्हें एकजुट और मजबूत कदम उठाने की जरूरत है। इन्हीं समस्याओं को लेकर आज कौमी इत्तेहाद मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पुर्व सांसद मौलाना गुलाम रसुल बलयावी ने देश के विभिन्न भागों में समाज के बुद्धी जीवी, उलेमा, समाजसेवी, समाज के बारे में सोचने वाले से विचार विमर्श करने के लिए दिनांक 11 अगस्त 2024 दिन रविवार को रांची प्रेस क्लब, मोरहाबादी रांची में एक विशेष प्रांतीय प्रतिनिधि बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मौलाना गुलाम रसूल बलियावी ने की और संचालन युवा समाजसेवी एस अली ने किया। इस बैठक का आयोजन हाजी अफसर कुरैशी के द्वारा किया गया। बैठक में विभिन्न राजनीतिक पार्टीयो से जुड़े लोग शामिल हुए। आए हुए लोगों ने अपनी अपनी बात रखी। अपने अध्यक्षीय भाषण में मौलाना गुलाम रसूल बलियावी ने कहा कि मुसलमानो को मायूस होने की जरूरत नहीं है। मज़हब की बुनियाद पर यह देश न चला है न चलेगा। खुद बनने के चक्कर में हम किसी को बनने नहीं देते। हम मुसलमानो के अंदर से यह सोच निकालने की जरूरत है। कौमी इत्तेहाद मोर्चा मजलूमों के साथ कल भी खड़ी थी आज भी है। इस परिचर्चा में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया की कौमी इत्तेहाद मोर्चा पूरे झारखंड में हिस्सेदारी यात्रा शुरू करेगी। इसको लेकर एक स्टेंडिंग कमिटी बनाई गई। यह कमिटी एक हफ्ता के अंदर रूट मैप तैयार करने का कार्य करेगी। इस कमिटी में हाजी अफसर कुरैशी, जियाउल हक टार्जन, मुमताज अहमद खान, अब्दुस सुभान, आदि का नाम शामिल हैं। मौलाना गुलाम रसूल बलियावी ने कहा कि मुसलमानो में कोई मस्लक का झगड़ा नहीं है। झगड़ा लगाने वाले एजंसियो को समझने की जरूरत है। कुछ कमी हम में भी हैं। हम अपने नौजवानों को राजनीतिक नही बताया। इसकी अहमियत को नहीं समझाया, राजनीतिक से दूर रखा। हमने सिर्फ फजीलत ही बताई है, यह हमारी कमी है। हम सबको इस ओर ध्यान देने की जरूरत है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पांच कमिश्नरी में जल्द ही झारखंड में वर्तमान राजनीतिक स्थिति में मुसलमानों को क्या करना चाहिए विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा।इस परिचर्चा में मौलाना गुलाम रसूल बलियावी, हाजी अफसर कुरैशी, मौलाना अब्दुल मोबीन रिजवी गिरिडीह, मुमताज अहमद खान,नाजिर अनसारी मांडू,एखलाक अनसारी, इरफान अहमद काजु, मौलाना अब्दुल्लाह रिजवी बिहार, मो सऊद रांची, डॉक्टर शमशेर राही, मो दानिश, मोहिबुल्लाह, मुमताज आलम, मनीर आलम, मो मुशाहिद, मो एहतेशामुद्दीन, परवाज खान,मौलाना सैयद रजी अहमद डालटेनगंज, नैय्यर अंसारी, अब्दुल कलाम, मो जुबैर अंसारी, हैदर अली, सरफराज आलम, परवेज अहमद, कमाल हसन, महताब आलम, शमशेर कुरैशी, अजमत अंसारी, डॉक्टर हैदर अली, सुभान, जियाउल हक, एस अली, सैयद खुर्शीद अख्तर, वसीम, शाहबाज, हाजी बेलाल कुरैशी, खालिद रजा, नेहाल अंसारी समेत सैंकड़ों लोगों थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : उपायुक्त ने झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मयूरहंड का किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    July 27, 2026

    Chatra News : जिला टास्क फोर्स की बैठक में मलेरिया उन्मूलन अभियान की समीक्षा, 1 से 10 अगस्त तक चलेगा मास फीवर सर्वे

    July 27, 2026

    लावालौंग प्रखंड नाजीर की कार्यशैली पर उठी सवाल, अपने क्षेत्र में कार्य कर रहे मनरेगा कर्मियों का कटा उपस्थिति बीडीओ से की शिकायत

    July 26, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : उपायुक्त ने झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मयूरहंड का किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश July 27, 2026
    • Chatra News : जिला टास्क फोर्स की बैठक में मलेरिया उन्मूलन अभियान की समीक्षा, 1 से 10 अगस्त तक चलेगा मास फीवर सर्वे July 27, 2026
    • लावालौंग प्रखंड नाजीर की कार्यशैली पर उठी सवाल, अपने क्षेत्र में कार्य कर रहे मनरेगा कर्मियों का कटा उपस्थिति बीडीओ से की शिकायत July 26, 2026
    • कान्हाचट्टी के बक्चुम्बा छात्र,इटखोरी के परसौनी मदरसा से लापता July 25, 2026
    • Chatra News : बकचुंबा में विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर आयोजित, 76 आवेदन प्राप्त July 25, 2026
    • ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश के बीच हरकत में आए विधायक, लावालौंग-पांकी सड़क निर्माण को लेकर डीसी को सौंपा ज्ञापन July 25, 2026
    • लावालौंग कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय  की प्रबंधन समिति का पुनर्गठन,पर्यवेक्षक दयानंद सिंह एवं बैजनाथ प्रसाद की देखरेख में संपन्न हुई चयन प्रक्रिया July 25, 2026
    • Crime News : मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई,एक करोड़ रु मूल्य का अफीम और अफीम डोडा बरामद,एक तस्कर गिरफ्तार July 25, 2026
    • गुल्ली मोड़ के पास जेसीबी की टक्कर से युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने चतरा-चौपारण मार्ग किया जाम July 24, 2026
    • कान्हाचट्टी में हिंदू राष्ट्र संगठन की बैठक, संगठन विस्तार और सामाजिक जागरूकता पर हुई चर्चा July 23, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.