Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » झारखण्ड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष श्री शमशेर आलम ने जिले के अधिकारियों संग किया बैठक। अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में स्वास्थ्य केन्द्र की व्यवस्था करें।
    Chatra News

    झारखण्ड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष श्री शमशेर आलम ने जिले के अधिकारियों संग किया बैठक। अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में स्वास्थ्य केन्द्र की व्यवस्था करें।

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsAugust 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा : झारखण्ड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री श्री शमशेर आलम चतरा परिसदन भवन पहुंचे। श्री आलम के आगमन पर उपायुक्त श्री रमेश घोलप ने पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके पश्चात जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन कर अल्पसंख्यक से संबंधित समस्याओं को सुना। वहीं समाहरणालय सभा कक्ष में माननीय उपाध्यक्ष (दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री), झारखण्ड राज्य अल्पसंख्यक आयोग श्री शमशेर आलम की अध्यक्षता में अल्पसंख्यकों के विकास के लिए केन्द्र/राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का विन्दुवार समीक्षा किया गया। जिसमें मुख्यतः मुख्यमंत्री रोजगार श्रृजन योजना, कब्रिस्तान घेराबंदी, प्रधानमंत्री आवास योजना, अबुआ आवास योजना, अल्पसंख्यकों के लिए छात्रावास, विद्यालय, मदरसा, उर्दू शिक्षकों की बहाली, स्वास्थ्य केन्द्र समेत अन्य की विस्तृत जानकारी ली गई। साथ ही बताया गया कि चतरा जिले में दो मदरसा है जिसमें शिक्षकों की स्वीकृत बल 12 है जिसमें 01 कार्यरत है 11 रिक्त है। कार्यरत शिक्षक को माह जुलाई 2024 तक का वेतन भुगतान किया जा चुका है। जिला कल्याण पदाधिकारी अल्का कुमारी ने बताया कि वर्ष 2022-23 में कुल 6 लाभुकों को मुख्यमंत्री रोजगार श्रृजन योजना से लाभान्वित किया गया है। उन्होने 2023-24 एवं 2024-25 के प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की जानकारी ली। इसी प्रकार साइकिल वितरण योजना, छात्रवृति वितरण योजना, अल्पसंख्या कब्रिस्तान घेराबंदी, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना का समीक्षा कर कहा जो भी पूर्व की योजनाएं लंबित या प्रगति पर है उसे शत प्रतिशत जल्द से जल्द पूर्ण कराएं। जिससे योजना धरातल पर दिखे। आगे उन्होने कहा जन सुनवाई के दौरान जानकारी प्राप्त हुई है कि अल्पसंख्यकों के लिए अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में स्वास्थ्य केन्द्र नहीं है, सिविल सर्जन चतरा स्वास्थ्य केन्द्र के लिए नियमसंगत कार्रवाई करते हुए व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। उक्त बैठक में उपायुक्त श्री रमेश घोलप, उप विकास आयुक्त पवन कुमार मण्डल, सिविल सर्जन दिनेश प्रसाद, अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा सुरेन्द्र उरांव, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी शकिल अहमद, जिला परिवहन पदाधिकारी इंद्र कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार मिश्र, जिला शिक्षा अधीक्षक अभिषेक बड़ाईक समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    पुलिस दबिश के डर से दुष्कर्म का आरोपी कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

    November 10, 2026

    चतरा में पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध पिस्टल और जिंदा गोली के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

    November 10, 2026

    बाराबागी आंगनबाड़ी केंद्र पर छह महीने से मंडरा रहा हादसे का खतरा, प्रशासन बेखबरसूखा पेड़ कभी भी बन सकता है बड़े हादसे की वजह

    November 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • पुलिस दबिश के डर से दुष्कर्म का आरोपी कोर्ट में किया आत्मसमर्पण November 10, 2026
    • चतरा में पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध पिस्टल और जिंदा गोली के साथ दो आरोपी गिरफ्तार November 10, 2026
    • बाराबागी आंगनबाड़ी केंद्र पर छह महीने से मंडरा रहा हादसे का खतरा, प्रशासन बेखबरसूखा पेड़ कभी भी बन सकता है बड़े हादसे की वजह November 10, 2026
    • ढोल बजाने को लेकर विवाद, मुखिया पति पर दलित युवक से मारपीट, पीड़ित को लगा 6 टांके न्याय के लिए पीड़ित ने लगाई गुहार November 9, 2026
    • लंबे समय से फरार NDPS कांड का आरोपी रविन्द्र गंझू गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया November 8, 2026
    • निशा भगत को न्याय दिलाने एवं मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा लावालौंग मंडल ने किया पुतला दहन November 7, 2026
    • मदरसा फैजाने रसूल में 8 नवंबर को होगी अहम बैठक, समाज के गणमान्य लोगों के साथ बड़ी बाजार थाना प्रभारी भी होंगे शामिल; नशे के कारोबार और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुटता पर होगा जोर। November 7, 2026
    • किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर मिलेगा गुणवत्तापूर्ण बीजमुखिया घनश्याम पासी ने फीता काटकर किया कान्हाचट्टी फार्मर्स सर्विस को-ऑपरेटिव समिति का उद्घाटन, किसानों को मिलेगी कृषि संबंधी सुविधाएं November 6, 2026
    • पत्नी से अवैध संबंध का शक बना जानलेवा, दोस्त को नदी किनारे बुलाकर डंडे-पत्थर से कूचा—बुदल गंझू की मौत ने हिला दिया इलाका November 6, 2026
    • तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ, उपायुक्त ने दिलाई तंबाकू सेवन नहीं करने की शपथ,जागरूकता पंपलेट का विमोचन, समाहरणालय परिसर में हस्ताक्षर अभियान एवं दो प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना November 6, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.