Ranchi : स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का आयोजन आज दिनांक 17 सितंबर 2024 से 2 अक्टूबर 2024 तक किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज रांची नगर निगम द्वारा मोराबादी स्थित दीक्षांत मंडप, रांची कॉलेज से “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम से इस स्वच्छता पखवाड़ा की शुरुआत की गई, जिसमे मुख्य रूप से श्री तोखन साहू, राज्य मंत्री, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार, श्री सीपी सिंह, विधायक रांची, श्री अमित कुमार, निदेशक, सूडा, श्री संदीप सिंह, नगर आयुक्त, रांची नगर निगम के पदाधिकारी एवं सैकड़ों की संख्या में आम नागरिकों ने…
Author: Sankalan News
Ranchi : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज भाजपा की आगामी 20 सितंबर से प्रारंभ होने वाली परिवर्तन यात्रा की विस्तृत जानकारी दी। श्री मरांडी ने बताया कि आगामी 20 सितंबरसे 3 अक्टूबर भाजपा अपने सभी 6 सांगठनिक प्रमंडलों में परिवर्तन यात्रा निकलेगी। यह यात्रा पूरे प्रदेश में 200से अधिक प्रखंडों से गुजरते हुए 5400किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यात्रा सभी 81विधानसभा क्षेत्र से गुजरेगी। यात्रा में 80स्वागत कार्यक्रम,65सार्वजनिक रैली होगी जिसमे राष्ट्रीय और प्रदेश के 50से अधिक प्रमुख नेता शामिल होंगे।उन्होंने कहा कि पलामू प्रमंडल की परिवर्तन यात्रा 21सितंबर को बंशीधर नगर से प्रारंभ होगी…
चतरा /इटखोरी : परिवर्तन यात्रा कार्यक्रम के निमित्त भारतीय जनता पार्टी इटखोरी मंडल अध्यक्ष देव कुमार सिंह, जी के नेतृत्व मे होटल पंचवटी प्लाजा इटखोरी में एक बैठक हुई , जिला अध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता जी, के अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई। मंच का संचालन जिला महामंत्री डॉ मृत्युंजय सिंह ने किया जिसमें आगामी 21 सितंबर 2024 को केंद्रीय रक्षा मंत्री आदरणीय राजनाथ सिंह जी, का कार्यक्रम SSKB हाई स्कूल इटखोरी मैदान मे सुनिश्चित की गई है। जिसमें मंडल इटखोरी, मंडल मयूरहण्ड, मंडल कान्हाचट्टी, मंडल गिद्धौर, मंडल पत्थलगड़ा, मंडल चतरा ग्रामीण, सहित संयुक्त रूप से सभी अध्यक्षों को जिमेवारी…
चतरा। चतरा की बेटी मन्नत ने द्वितीय केबीआरएससी ओपन शूटिंग चैंपियनशिप कंपटीशन में एयर राइफल में लगातार चार गोल्ड मेडल जीतकर चतरा जिले का नाम रोशन किया है। खूंटी राइफल शूंटिंग क्लब में आयोजित तीन दिवसीय झारखंड स्टेट राइफल एसोसिएशन राइफल शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में मन्नत ने यह उपलब्धि हासिल की है। मन्नत ओडीएम सफायर ग्लोबल स्कूल में 7वीं की छात्रा हैं और चतरा जिला परिषद उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी की पुत्री हैं। इस शूटिंग चैंपियनशिप में झारखंड के सैकड़ों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। मन्नत का कहना है कि उनका प्रयास है कि वे नेशनल स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करें…
Chatra :चतरा जिले की हंटरगंज थाना पुलिस ने 4 अंतरराज्यीय अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने 4 देशी कट्टा, 6 गोली, एक मोटरसाइकिल, 3 मोबाइल व एक पिट्ठू बैग बरामद किया है। गिरफ्तार अपराधियों में तीन गया जिले के गेरुवा थाना तथा एक हंटरगंज प्रखंड का रहने वाला है। एसपी विकास पांडेय ने बताया कि सभी अपराधी हंटरगंज डोभी मुख्य मार्ग पर ट्रक एवं अन्य चारपहिया वाहनों में लूट की योजना बना रहे थे। एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ मोटरसाइकिल सवार लड़के किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के…
चतरा : सदर अस्पताल चतरा में रविवार को इलाज करवाने के नाम पर अस्पताल पहुंचे असामाजिक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया। इस क्रम में इनके द्वारा न सिर्फ डयूटी पर तैनात चिकित्सक के साथ न सिर्फ दुर्व्यवहार किया गया बल्कि असंसदीय शब्दों का भी प्रयोग किया गया। घटना की सूचना सदर अस्पताल प्रबंधन के द्वारा सदर थाना पुलिस को दी गई। सदर थाना प्रभारी सहित अन्य जवान तुरंत मौके पर भी पहुंचे। इस दौरान भी असामाजिक तत्वों की करतूत जारी रहा। पूछताछ के दौरान दादा समझने वाले कुछ असामाजिक तत्व थाना प्रभारी से ही उलझने की घृष्टता कर बैठे। फिर…
रांची।झारखंड राज्य आउटसोर्सिंग कंप्यूटर संघ द्वारा रविवार को राजभवन के समीप महाधरना का आयोजन किए गए। जिसमे सभी विभाग अंतर्गत सचिवालय एवं संगलन कार्यालय के साथ ही साथ राज्य के 5 प्रमंडलीय कार्यालय एवं 24 जिले के समाहरणालय,अनुमंडल,प्रखंड,अंचल एवं अन्य क्षेत्रीय कार्यालय में कार्यरत समस्त आउटसोर्सिंग कंप्यूटर ऑपरेटर के प्रतिनिधिगण शामिल हुए। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष नसीम अहमद एवं प्रदेश सचिव अमित कुमार पांडेय ने बताया की संघ द्वारा कई बार माननीय मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव,वित सचिव,आईटी सचिव,जैप आईटी सहित कई जगहों पर अपनी मात्र चार सूत्री मांग पत्र को दिया, परंतु अब तक कोई समाधान नहीं निकला। वही सरकार द्वारा…
जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जमशेदपुर में आज झारखंड को करोड़ से ज्यादा की योजनाओं की सौगात देंगे और टाटानगर रेलवे स्टेशन में छह नई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. इसके बाद पीएम टाटानगर में 20,000 प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों को मंजूरी पत्र भी सौंपेंगे. इसके अलावा पीएम मोदी जमशेदपुर में एक किलोमीटर लंबा मेगा रोड शो करेंगे जो बिष्टुपुर वोल्टास गोल चक्कर से शुरू होकर बिष्टुपुर थाने तक जाएगा. इसके बाद वह सुबह करीब 11 बजे गोपाल मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. यह राजनीतिक सभा भाजपा के लिए एक प्रमुख कार्यक्रम होने की उम्मीद…
Chatra : झारखंड में चुनाव का घोषणा होने से पहले सियासी सर गर्मी तेज हो गई है ! सियासी तापमान को बढ़ाने के लिए भाजपा अपने कई बड़ी नेताओं को झारखंड में उतार रही है!बता दे कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने मंत्रियों के साथ झारखंड के सभी जिलों में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जनता से रूबरू हो रहे हैं ! तो इसी बीच झारखंड के जिला चतरा में भाजपा के दो बड़े नेता परिवर्तन यात्रा कार्यक्रम में शिरकत करेंगे ! बता दें कि केंद्रीये रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी 21…
Ranchi : झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ की बैठक संघ के केंद्रीय अध्यक्ष श्री अजय राय की अध्यक्षता में सेक्टर 2 धुर्वा मैदान में हुई जिसमे आगामी 23 सितंबर को अपनी मांगो के समर्थन में प्रोजेक्ट भवन का घेराव का निर्णय लिया गया। इससे पूर्व ऑनलाइन बैठक में भी उक्त निर्णय पर चर्चा हुई। श्रमिक संघ की निम्न मांगे आउटसोर्स व्यवस्था खत्म कर उर्जा निगम पुरानी व्यवस्था लागू करे ,होमगार्ड के तर्ज पर मानदेय 1000 रुपए से ऊपर अनुभव के आधार पर चार वर्गों में तय हो , नियमित नियुक्ति में उम्र सीमा में छूट व अनुभव का लाभ पिछले…
