Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » हंटरगंज थाना पुलिस ने 4 अंतरराज्यीय अपराधीयों को किया गिरफ्तार, 4 पिस्टल के साथ 6 जिंदा कारतूस बरामद
    Chatra News

    हंटरगंज थाना पुलिस ने 4 अंतरराज्यीय अपराधीयों को किया गिरफ्तार, 4 पिस्टल के साथ 6 जिंदा कारतूस बरामद

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsSeptember 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra :चतरा जिले की हंटरगंज थाना पुलिस ने 4 अंतरराज्यीय अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने 4 देशी कट्टा, 6 गोली, एक मोटरसाइकिल, 3 मोबाइल व एक पिट्ठू बैग बरामद किया है। गिरफ्तार अपराधियों में तीन गया जिले के गेरुवा थाना तथा एक हंटरगंज प्रखंड का रहने वाला है। एसपी विकास पांडेय ने बताया कि सभी अपराधी हंटरगंज डोभी मुख्य मार्ग पर ट्रक एवं अन्य चारपहिया वाहनों में लूट की योजना बना रहे थे। एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ मोटरसाइकिल सवार लड़के किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से डोभी की ओर जा रहे हैं। इसी सूचना पर त्वरित कार्यवाई करते हुवे एसडीपीओ संदीप कुमार सुमन और थाना प्रभारी हंटरगंज के द्वारा नागर सौहाद मोड़ पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रहे लड़के पुलिस को देखते ही भागने लगे। पुलिस ने जब उन्हें खदेड़कर पकड़ा तो पुछताछ करने पर बताया गया कि हण्टरंगज डोभी रोड पर ट्रक एवं चार चक्का छोटी वाहनो को हथियार का भय दिखाकर लुटने एवं बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए योजना बनाकर निकले थे। तीनो लड़को को गिरफ्तार कर थाना लाया गया एवं बारी-बारी से पूछताछ करने पर अपने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में दो और साथियों का नाम नवनीत कुमार उर्फ दिपु. व अभय कुमार उर्फ भोलू बताया गया। जिसमें अभय कुमार उर्फ भोलू पिता-ओम शंकर विश्वकर्मा, ग्राम थाना शेरघाटी, जिला-गया, के द्वारा अन्य अभियुक्तो को हथियार एवं गोली उपलब्ध करवाता है। जिसमें त्वरित गति से छापामारी दल के द्वारा छापामारी करने पर नवनीत कुमार उर्फ दिपु कुमार, सा०-बहेरा, थाना-हंटरगंज के घर से 03 देसी कट्टा एवं 02 जिंदा गोली बरामद किया गया एवं गिरफ्तार कर थाना लाया गया। अभय कुमार उर्फ भोलु के गिरफ्तारी हेतु छापामारी किया गया परन्तु फरार पाया गया। इस संदर्भ में हंटरगंज थाना कांड संख्या 179/2024, दिनांक-16.09.2024, धारा-25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया एवं गिरफ्तार अभियुक्तो को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    चतरा सदर अस्पताल में सिविल सर्जन ने किया तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

    June 28, 2026

    Chatra News : सिमरिया में डीटीओ महेश्वरी यादव का एक्शन मोड, 25 वाहनों पर कार्रवाई

    June 27, 2026

    Breaking news : छत्तीसगढ़ से मुहर्रम मनाने आए किशोर की चाकूबाजी कर हत्या, चाचा का इलाज रिम्स में जारी

    June 27, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • चतरा सदर अस्पताल में सिविल सर्जन ने किया तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ June 28, 2026
    • Chatra News : सिमरिया में डीटीओ महेश्वरी यादव का एक्शन मोड, 25 वाहनों पर कार्रवाई June 27, 2026
    • Ranchi News : मोहर्रम के जुलूस में शामिल हुए कांग्रेस नेता आलोक कुमार दूबे, दिया एकता और सद्भाव का संदेश June 27, 2026
    • Hazaribagh News : डीसी, एसपी समेत सभी अधिकारियों और पुलिस जवानों की मेहनत को सराहा, कहा— सभी के सहयोग से शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मोहर्रम June 27, 2026
    • Breaking news : छत्तीसगढ़ से मुहर्रम मनाने आए किशोर की चाकूबाजी कर हत्या, चाचा का इलाज रिम्स में जारी June 27, 2026
    • चतरा में मुहर्रम शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न, प्रशासन और जनता ने दिखाई मिसाल June 27, 2026
    • मुहर्रम पर खलीफाओं का हुआ ख़ास इस्तक़बाल, केवा आयुर्वेदा ने 20 खलीफाओं को किया सम्मानित June 27, 2026
    • कान्हाचट्टी के युवाओं ने तय किया हजारों किलोमीटर का रोमांचक सफर, नेपाल से लेह-लद्दाख और कश्मीर तक की यात्रा बनी प्रेरणा June 27, 2026
    • Chatra News : प्रतापपुर थाना अंतर्गत गारा में अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन June 25, 2026
    • SIR को लेकर झामुमो का बड़ा अभियान, 28 जून को चतरा में बीएलए-2 प्रशिक्षण कार्यक्रम,पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडे होंगे मुख्य अतिथि June 25, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.