चतरा।निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार को चतरा की ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी इटखोरी से केंद्रीय रक्षा मंत्री राज नाथ सिंह तथा केंद्रीय कृषि मंत्री शिव राज सिंह चौहान ने मां भद्र काली मंदिर में विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर चुनावी शंख दान फूंका। चुनावी शंख दान से पहले भाजपा की परिवर्तन रथ यात्रा को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।इस ऐतिहासिक और धार्मिक नगरी में रक्षा मंत्री ने अपने अंदाज में संबोधन करते हुए राज्य की महागठबंधन सरकार पर जम कर हमला बोला।उन्होंने हेमंत सरकार को विकास को अवरूद्ध उत्पन करने वाला करार दिया।शिवराज राजनाथ सिंह ने परिवर्तन…
Author: Sankalan News
Chatra : लावालौंग प्रखंड के लावालौंग पंचायत क्षेत्र अन्तर्गत तेतरडीह स्थित सीएलएफ कार्यालय में शनिवार को आजीविका महिला संकुल स्ववलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की ओर से वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया.जिसका उदघाटन बीपीएम रंजय कुमार, मुखिया नेमन भारती व शाखा प्रबंधक संदीप कुमार तथा उपमुखिया रीता देवी संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.कार्यक्रम का संचालन JSL PS के संदीप कुमार ने किया। उपस्थित अतिथियों को सखी मंडल के लोगों ने बुक्के देकर सम्मानीत किया गया.मुखिया ने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित जेएसएलपीएस के माध्यम से गांव गांव में सखी मंडल(महिला समूह) से जोड़कर महिलाओं को कई…
Chatra : गृह विभाग के निरोधात्मक कार्रवाई के तहत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने गुरुवार को चतरा में बड़ी कार्रवाई की है। एनसीबी की टीम ने सदर थाना पुलिस के सहयोग से चतरा के अफीम कारोबारी रामू साव को गिरफ्तार कर अपने साथ रांची ले गई है। गिरफ्तार तस्कर रामू साव सदर थाना क्षेत्र के रामटुंडा गांव का रहने वाला है। फिलहाल वह शहर के जतराहीबाग इलाके में घर बनाकर रह रहा है। सदर थाना प्रभारी विपिन कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि एनसीबी की टीम चतरा आई थी। टीम ने शहर के जतराहीबाग स्थित आवास से…
Chatra : निरंजना (फल्गु) नदी के पुनर्युवन के संबंध में नदी के बेसिन क्षेत्र में अवस्थित विभिन्न तालाबों/जल स्त्रोंतो का जीर्णोद्धार एवं वृहत पैमाने पर वृक्षारोपन हेतु डी०पी०आर० का अंतिम रूप देने हेतु समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री रमेश घोलप की अध्यक्षता में बैठक की गई।आलोक कुमार श्रीवास्तव, जी डब्लू एम एक्सपर्ट दिल्ली द्वारा निरंजना (फल्गु) नदी के पुनर्युवन से संबंधित तैयार विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) की जानकारी पॉवर ऑफ प्रजेंटेशन के माध्यम से दी गई। इस क्रम में निरंजना (फल्गु) नदी से जुड़े हुए प्रभावित क्षेत्रों में वनरोपन एवं अवस्थित सभी स्तर के जल स्त्रोंतो यथा पुराने…
Chatra : समाहरनालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री रमेश घोलप की अध्यक्षता में 21 एवं 22 सितंबर को होने वाली झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित झारखंड सामान्य योग्यताधारी संयुक्त प्रतिगिता परीक्षा को लेकर जिले में निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त परीक्षा कराने को लेकर सभी प्रतिनियुक्त मेजिस्ट्रेट/ केन्द्राधीक्षक समेत अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई। जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्र ने बताया कि 21 सितंबर शनिवार एवं 22 सितंबर रविवार को कुल 14 केंद्रों में 8:30 बजे से 10:30 बजे तृतीय पत्र, दुतीय पाली में 11:30 बजे से 1:30 बजे दुतीय पत्र, तृतीय पाली में 3 बजे से…
चतरा: बाबा विश्वकर्मा की प्रतिमा विसर्जन के साथ बुधवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ विश्वकर्मा पूजा। महान शिल्पीकार भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना शनिवार को पूरे जिले में भक्तिभाव पूर्वक मनाया गया। इस दौरान विभिन्न कारखाने व प्रतिष्ठानों में मूर्ति स्थापित कर भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना धूमधाम से की गयी। विश्वकर्मा पूजा को लेकर सुबह से ही लोगों ने अपने वाहनों व कारखानों के मशीनों की धुलाई व साफ-सफाई के बाद पूजा-अर्चना की। पूरे शहर में सबसे अधिक भीड़ पूजा पंडालों में देखी गई। बताते चलें कि करीब पांच से छह जगहों पर भव्य विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया जाता…
Ranchi : प्राइवेट स्कूलस एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित 12 वां शिक्षक सम्मान समारोह सोशल डेवलपमेंट के सभागार में एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसका उद्घाटन श्रम मंत्री झारखंड सरकार के श्री सत्यानंद भोक्ता, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश सिंह सन्नी, निशा भगत उपाध्यक्ष पासवा एवं संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद, प्रदेश सचिव तौफिक आलम, प्रदेश संयुक्त सचिव मुमताज आलम, वर्किंग अध्यक्ष मास्टर उस्मान, महासचिव मसूद कच्छी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात सिटी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने स्वागत गान पेश कर अतिथियों का…
Chatra : लावालौंग प्रखण्ड क्षेत्र के कोलकोले पंचायत मड़वा गांव में जिओ क्लब के सौजन्य से फुटबॉल टूर्नामेंट का चौथा सीजन का भव्य आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में मुखिया राजेश कुमार साहू उपस्थित होकर विधिवत् फीता काट कर तथा किक मारकर उद्घाटन किया गया। साथ ही साथ मैदान परिसर में मुखिया साहु जी ने चेंजिंग रूम का नारियल फोड़कर उद्धघाटन कर स्थानीय खेलाडियो को सौगात के रूप दिया। इस टूर्नामेंट आयोजन में मुख्य रूप से उपमुखिया मो० नौशाद, वार्ड सदस्य पति विनोद सिंह, समाजसेवी रोहित कुमार, विनोद गंझु के अलावे स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों…
Chatra : लावालौंग प्रखंड में लगातार क्षेत्र में मूसलाधार वर्षा से जीवन यस्त व्यस्त हो गया है। लोगों का बाहर निकलना दुश्वार सा हो गया है। दहाड़ी मजदूरों पर इसका बहुत बुरा असर पड़ा है। अति प्रभावित क्षेत्र कहे जाने वाले रिमी पंचायत के पसागन गांव के एक गरीब परिवार रामखेलावन लोहरा, फुलदेव लोहारा कच्चा मकान इस मुशलाधार वर्षा तथा आंधी तूफान में मालवे के रूप में ढेर हो गया। वहीं हेडूम पंचायत के पोटम गांव रामकिशून यादव तथा अमृत भुईयां का कच्चा मकान धारा शाही हो जाने से मालवा में तब्दील हो गया यह सभी गरीब परिवार आज पुरे…
