Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » एनसीबी ने निरोधात्मक कार्रवाई के तहत चतरा के अफीम तस्कर रामू को किया गिरफ्तार
    Chatra Newa

    एनसीबी ने निरोधात्मक कार्रवाई के तहत चतरा के अफीम तस्कर रामू को किया गिरफ्तार

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsSeptember 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : गृह विभाग के निरोधात्मक कार्रवाई के तहत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने गुरुवार को चतरा में बड़ी कार्रवाई की है। एनसीबी की टीम ने सदर थाना पुलिस के सहयोग से चतरा के अफीम कारोबारी रामू साव को गिरफ्तार कर अपने साथ रांची ले गई है। गिरफ्तार तस्कर रामू साव सदर थाना क्षेत्र के रामटुंडा गांव का रहने वाला है। फिलहाल वह शहर के जतराहीबाग इलाके में घर बनाकर रह रहा है। सदर थाना प्रभारी विपिन कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि एनसीबी की टीम चतरा आई थी। टीम ने शहर के जतराहीबाग स्थित आवास से रामू साव को गिरफ्तार किया और अपने साथ रांची ले गई है। उन्होंने बताया कि नशे के कारोबार को जड़ से समाप्त करने के उद्देश्य से गृह विभाग के आदेश पर एनसीबी की टीम निरोधात्मक कार्रवाई करती है। इस कार्रवाई के तहत नशे का कारोबार करने वाले पेशेवर कारोबारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाती है। रामू साव के विरुद्ध पूर्व में अफीम कारोबार से संबंधित कई मामले विभिन्न थानों में दर्ज है। इसके पास से पूर्व में अफीम का बड़ा खेप बरामद हुआ था। जिसके आधार पर इसके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।

    चतरा के कई और अफीम कारोबारी राडार पर, एक तस्कर एनसीबी को चकमा देकर फरार

    जानकारी के अनुसार चतरा के कई और अफीम व ब्राउन शुगर के कारोबारी एनसीबी के राडार पर हैं। रामू साव की गिरफ्तारी के बाद एनसीबी की टीम ने शहर के लाइन मोहल्ला में एक और अफीम के पेशेवर बड़े कारोबारी के घर में भी छापेमारी किया। हांलाकि इस दौरान अफीम तस्कर एनसीबी की टीम को चकमा देकर फरार होने में सफल रहा। बताया जाता है कि एनसीबी की टीम के पास चतरा के सभी बड़े अफीम कारोबारी की एक लंबी लिस्ट है। एक एक कर आज ना कल सभी के विरुद्ध कार्रवाई होना निश्चित है।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    मॉडल स्कूल में चौथी बार चोरी की कोशिश,लैब कक्ष का ताला तोड़ने का प्रयास, प्रहरियों की सतर्कता से चोर नाकाम

    August 7, 2026

    आसमानी बिजली से आठ मवेशियों की मौत, पशुपालकों को लाखों रुपये का नुकसान

    August 7, 2026

    पानी की पाइपलाइन के लिए उखड़ रहीं नई सड़कें, कान्हाचट्टी में उठा सवाल,सरकार पानी दे रही है या सड़कें छीन रही है

    August 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • मॉडल स्कूल में चौथी बार चोरी की कोशिश,लैब कक्ष का ताला तोड़ने का प्रयास, प्रहरियों की सतर्कता से चोर नाकाम August 7, 2026
    • आसमानी बिजली से आठ मवेशियों की मौत, पशुपालकों को लाखों रुपये का नुकसान August 7, 2026
    • पानी की पाइपलाइन के लिए उखड़ रहीं नई सड़कें, कान्हाचट्टी में उठा सवाल,सरकार पानी दे रही है या सड़कें छीन रही है August 6, 2026
    • Chatra News : लावालौंग–पांकी सड़क की बदहाली पर मुखिया संघ ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन August 6, 2026
    • Chatra News : राशन कार्ड में आय छिपाकर अनाज लेने वालों पर सख्ती,दस लाभुकों से लाखों रुपये की वसूली का नोटिस August 6, 2026
    • चतरा पुलिस के नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता की मुहिम लगातार तेज होती जा रही है। August 6, 2026
    • सभी बूथों पर मतदाता सूची प्रकाशित,नाम व विवरण जांचने की अपील August 5, 2026
    • Chatra News : स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बीडीओ  के नेतृत्व में किया गया बैठक August 5, 2026
    • Chatra News : चारु नदी में बाढ़ का कहर: तेज बहाव में बहे अधेड़ का शव मिला, गांव में पसरा मातम August 5, 2026
    • Crime News : माओवादी साजिश का पर्दाफाश: चतरा में हथियारों संग दो युवक गिरफ्तार August 4, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.