Dhanbad : जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमला और 28 लोगों की मौत की घटना के बाद शनिवार को झारखंड एटीएस ने धनबाद के वासेपुर, पांडरपाला, आजाद नगर, अमन सोसाइटी और भूली के ए ब्लॉक में छापामारी की है। इस दौरान तीन युवक और एक युवती को हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा लैपटॉप, स्मार्टफोन, डायरी और कई अन्य सामान भी जब्त किया है। मामला जेहादी विचारधारा फैलाने समेत अन्य देशविरोधी गतिविधियों में शामिल होने से जुड़ा हुआ है। एटीएस की टीम ने सुबह छह बजे वासेपुर के शमशेर नगर से गोविंदपुर की एक महिला शबनम को…
Author: Sankalan News
चतरा जिले में उग्रवाद की आग ठंडा करने तथा उग्रवाद पर लगाम लगाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सीआरपीएफ 190 बटालियन चतरा से पिंजौर हरियाणा के लिए कूच कर चुकी है। बटालियन के 90 प्रतिशत अधिकारी और जवान पिंजौर के लिए रवाना हो गए हैं। शेष अधिकारी और जवान एक दो दिनों में कैंप मुख्यालय को जिला पुलिस के अधिकारियों को हैंड ओवर कर पिंजौर के लिए रवाना हो जाएंगे। चतरा से रवानगी के पूर्व बटालियन के कमांडेंट मनोज कुमार, सहायक कमांडेंट यासिर अब्बासी सहित अन्य अधिकारी मीडिया से रुबरु हुए। अधिकारियों ने चतरा के लोगों को मीडिया के…
चतरा. वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र के केवाल गांव में अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर गोली चलाई गई. जिसमें चौकीदार रामप्रवेश को गोली लग गई. चौकीदार को घायलावस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां सदर अस्पताल के चिकित्सक मनीष कुमार के द्वारा ऑपरेशन कर गोली को निकाला गया. डॉ मनीष ने बताया कि अब वह खतरे से बाहर है.वही अपराधी केवाल गांव निवासी भुनेश्वर गंझू को पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. इसकी सूचना पाकर एसपी विकास कुमार पांडेय, एसडीपीओ संदीप सुमन सदर अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली. साथ ही घायल चौकीदार…
रांची:झारखंड की राजधानी रांची डोरंडा ऐतिहासिक जामा मस्जिद के बाहर मस्जिद के इमाम ओ खतीब जनाब सैयद शाह अलकमा शिबली शाहब ने पहलगाम आतंकी हमले पर कहा कि दर्शातगर्दो के द्वारा पर्यटकों पर कायराना हमले की हम कड़ी मजम्मत (निंदा)करते हैं ये मुल्क हमारा है इसके जर्रे जर्रे से मुहब्बत है हमारा अकीदा हैं यही पैदा हुए यही मरना है और हम इस मुल्क के रहने वाले सभी लोगों से अपील करते हैं के अमन और शांति बनाए रखें हिंदुस्तान हमारा गुलदस्ता है अगर एक बगीचे से एक भी अगर पेड़ टूट जाता है या कट जाता है तो उसे…
Chatra : उद्योग विभाग झारखंड सरकार एवं औद्योगिक जनसंरचना विकास निगम (जिडको) द्वारा एमएसएमई के प्रदर्शन और प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विश्व बैंक समर्थित रैंप कार्यक्रम के तहत, शुक्रवार को आरसेटी चतरा में उद्यमिता पंजीकरण सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का उद्देश्य एमएसएमई को औपचारिक रूप देना, उद्यमिता प्रक्रिया को सरल बनाना एमएसएमई को सरकारी योजनाओं की जानकारी देना था। आयोजित शिविर के दौरान 30 उद्यमियों ने ऑन स्पॉट पंजीकरण करवाया। जिससे जिले में औपचारिक एमएसएमई इकाइयों की संख्या में वृद्धि हुई है। बताते चले कि एमएसएमई मंत्रालय द्वारा राज्य के रैंप कार्यक्रम…
Chatra : सिविल सर्जन व अन्यविश्व मलेरिया दिवस को लेकर गुरुवार को सदर अस्पताल के सभागार में सिविल सर्जन डॉ दिनेश प्रसाद ने मीडिया को संबोधित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन ने कहा कि हर साल 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस के रूप में मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य समुदायों को मलेरिया की रोकथाम और देखभाल के लिए जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि आम लोगों के बीच जागरूकता तथा जिले वासियों के सहयोग से ही जिले को मलेरिया मुक्त जिला बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मलेरिया दुनिया की सबसे पुरानी और घातक बीमारियों…
चतरा : समग्र विकास के लिए संघर्षरत चतरा लोकसभा सांसद कालीचरण सिंह का एक और प्रयास सफल हुआ है। बरवाडीह, खिपदोहर और लातेहार, केचकी रेलवे स्टेशनों पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव बहाल कर दिया गया है. रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। सांसद श्री सिंह ने कहा कि इस निर्णय से क्षेत्रीय यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी। सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि जनता की सुविधा और मांगों को सर्वोच्च प्राथमिकता देना मेरा कर्तव्य है। सांसद श्री सिंह ने प्रेस बयान जारी करते हुए बताया कि खीपदोहर स्टेशन…
रांची —वित्त सह वाणिज्य कर मंत्री श्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि राज्य में बेहतर शिक्षा और रोजगार के अवसरों के लिए कुशल प्रबंधन की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि लोकसभा और विधानसभा चुनावों के चलते राजस्व संग्रहण प्रभावित हुआ, फिर भी प्रयास संतोषजनक रहे हैं। मंत्री ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में 1,06,999.57 करोड़ रुपये का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसमें से 92,189.10 करोड़ रुपये की वसूली हुई, जो कि 86.16% है। वहीं, गैर-कर प्राप्तियों सहित कुल 1,03,469.82 करोड़ रुपये यानी बजट एस्टीमेट का 80.27% प्राप्त हुए हैं। वह बुधवार को सूचना भवन सभागार में आयोजित प्रेस…
चतरा : हंटरगंज के राम नारायण मेमोरियल कॉलेज के सभागार में राष्ट्रीय सेवा योजना और भूगोल विभाग के संयुक्त तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस के अवसर पर एक महत्वपूर्ण संगोष्ठी का आयोजन किया गया।इस संगोष्ठी की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य प्रो० जैनेंद्र कुमार सिंह एवं संचालन एनएसएस पीओ डा० फहीम अहमद ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत एन एस एस की लक्ष्य गीत और क्लैपिंग से किया गया। लक्ष्य गीत ज्योति कुमारी निकिता शर्मा प्रियंका कुमारी,पल्लवी सिंह ने संयुक्त रूप पारंपरिक तरीके पर गया और क्लैपिंग किया। अध्यक्षीय संबोधन में प्रो जैनेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पृथ्वी को संरक्षित और…
बार्सिलोना/रांची :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन झारखण्ड में निवेश को आकर्षित करने के लिए स्पेन और स्वीडन की यात्रा पर हैं। इस क्रम में झारखण्ड सरकार को RCD Espanyol फुटबॉल क्लब ने खेल विकास, विशेषकर फुटबॉल कोचों के प्रशिक्षण हेतु समझौता ज्ञापन MoU पर हस्ताक्षर करने का प्रस्ताव दिया है। यह सहयोग बार्सिलोना के उत्कृष्ट खेल इकोसिस्टम, झारखण्ड में खेल खास कर फुटबॉल के विकास को बढ़ावा देगा। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में झारखण्ड सरकार के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने स्पेन के बार्सिलोना में प्रवासी भारतीय व्यवसायियों एवं प्रतिष्ठित विशेषज्ञों से मुलाकात की। इस क्रम में स्टार्टअप मेंटरशिप, क्लीन एनर्जी, पर्यावरणीय…
