Chatra : लावालौंग प्रखण्ड के लमटा गांव की एक वृद्ध महिला कई महीनो से बैंक आफ इंडिया( बगरा ) शाखा के चक्कर काट रही है। महिला ने बताई की 2014 में बैंक में पैसा फिक्स किया था 2021 में समय पूरा हो गया उसके बाद मैं जब भी बैंक आती हुँ पैसा नहीं दिया जाता है। महिला ने बताया कि उनकी आधार कार्ड में नाम तेतरी देवी है, जबकि बैंक पासबुक में घर का नाम यमुनी देवी है। यानी दोनों नाम मेरे ही है। महिला ने कहा कि यह गलती उनके लिए बहुत बड़ी परेशानी बन गई है। एक कहावत…
Author: Sankalan News
Chatra : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी चतरा श्री रमेश घोलप की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट सह प्रशिक्षण भवन हॉल चतरा में सुरक्षित इंटरनेट दिवस से संबंधित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। सर्व प्रथम उपायुक्त एवं जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर विधिवत कार्यशाला का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि इंटरनेट ने हमारी लाइफस्टाइल आसान बना दी है। परंतु हमें सावधान और सतर्क रहकर इंटरनेट का उपयोग करना चाहिए। शॉर्टकट से पैसे कमाने और विभिन्न तरह की लालच में पड़कर लोगों की गाढ़ी कमाई मिनटों में चली…
Chatra : 19, 20 एवं 21 फरवरी 2025 को होनेवाले राजकीय ईटखोरी महोत्सव 2025 के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त श्री रमेश घोलप ने जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ प्रेस वार्ता किया। प्रेस वार्ता के दौरान बताया गया कि राजकीय ईटखोरी महोत्सव 2025 के लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां की जा रही है। स्थानीय कलाकारों, राज्य स्तर के कलाकार एवं बॉलीवुड कलाकारों का चयन प्रक्रिया पूर्ण कर लिया गया है। जिसमें राजकीय ईटखोरी महोत्सव के पहले दिन 19 फरवरी को सर्वप्रथम माननीय मुख्यमंत्री, झारखण्ड सरकार श्री हेमन्त सोरेन का आगमन, मंदिर दर्शन, पूजन एवं महोत्सव का उदघाटन,…
चतरा जिले के आदिम जनजाति परिवार के पाँच बच्चों के साथ उपायुक्त ने अपने आवास पर संवाद किया।ज्ञात हो की कुछ माह पूर्व आदिम जनजाति परिवार के बच्चे जिन्होंने 2024 के वार्षिक माध्यमिक परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है वैसे कुल 5 छात्र छात्राओं जिसमें 3 छात्र जिसमें ललन बिरहोर, दिलीप बिरहोर, आकाश बिरहोर 2 छात्रा यथा प्रेमी कुमारी और रीना कुमारी ने दसवीं की परीक्षा में अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण करने की जानकारी मिली थी तब डीसी रमेश घोलप स्वयं मिठाई लेकर बिरहोर बस्ती में पहुँचे थे। उन्होंने बच्चों और उनके अभिभावकों के साथ संवाद किया था…
रांची : अगर आप राजधानी रांची में रहते हैं तो आपको यह जानकर बेहद खुशी होगी कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश पर रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन ने राजधानी वासियों की सुरक्षा को लेकर कई इंतजाम किए हैं। एक तरफ जहां कमांड कंट्रोल एंड कम्यूनिकेशन सेंटर की मदद से पूरे शहर में स्वचालित यातायात प्रबंधन किया जा रहा है तो दूसरी ओर अपराध नियंत्रण और उसके उद्भेदन में भी कमांड सेंटर से मदद ली जा रही है। अब अगर आप किसी आपात स्थिति का सामना कर रहे हैं जैसे कि आप सड़क से गुजर रहें और आपके साथ या आपके…
चतरा समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उपायुक्त श्री रमेश घोलप की अध्यक्षता में जिला अनुकम्पा समिति एवं स्थापना की बैठक की गई। जिला अनुकम्पा समिति की बैठक में अनुकंपा समिति के सदस्यों के समक्ष विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 12 मामलों को रखा गया। उपायुक्त ने एक-एक कर सभी अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति वाले आवेदक के आवश्यक कागजतों की जांच किया। इनमें आयु प्रमाण पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र समेत अन्य जरूरी कागजातों की गहन जांच कर पर्याप्त कागजातों वाले आवेदक को अनुकंपा के आधार पर जल्द नियुक्ति पत्र देने समेत अन्य निर्देश दिए गए। जिला अनुकम्पा से संबंधित…
चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री रमेश घोलप एवं पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार पांडेय द्वारा वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिले के वरीय अधिकारियों एवं प्रतिनियुक्त किए गए पदाधिकारियों/कर्मियों के साथ संयुक्त ब्रीफिंग किया गया।उपायुक्त ने कहा कि स्वच्छ वातावरण में निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। औचक निरीक्षण के दौरान कदाचार करते यदि कोई परीक्षार्थी पकड़े गये, तो सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा परीक्षा के लिए प्रतिनियुक्त स्टैटिक एवं पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट विभागीय निर्देशों के अनुरूप कदाचार मुक्त ढंग से…
चतरा सदर थाना क्षेत्र के खानी गोला स्थित बाजार टांड में 14 जनवरी की रात्रि में मुकेश सोनी पर गोली चलाई गई थी उसके बाद मुकेश सोनी की मां माला रानी देवी के लिखित आवेदन पर चार नामजद एवं दो अज्ञात लोगों पर सदर थाना काड सं0-20/25, दि०- 17.01.2025, धारा- 126 (2)/ 109/61(2)/352/351(2)/3(5) BNS & 27 ARMS ACT दर्ज किया गया था,जिसमें पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायाधीश में भेज दिया पूरे मामले को लेकर एसपी विकास पांडे ने बताया कि 14 जनवरी को मुकेश सोनी के घर के पास मुकेश सोनी पर कुछ अपराधियों द्वारा गोली चलाई…
लावालौंग/चतरा : थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायतो जैसे रिमी, बरवाडीह कोटारी,नारायणपुर गांव में स्पेशल फोर्स के साथ लावालौंग पुलिस और वन कर्मियों ने संयुक्त अभियान चलाते हुए 24 एकड़ में फैली अवैध अफीम की खेती को नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई नशीले पदार्थों के अवैध उत्पादन और तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाई जा रही विशेष मुहिम का हिस्सा थी। अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी रूपेश कुमार ने किया। उन्होंने खेतों में लगी अफीम की फसल को ट्रैक्टर चला कर एवं लाठी डंडे से पीट कर नष्ट कर दिया।थाना प्रभारी ने बताया कि इस क्षेत्र में अवैध अफीम की…
Chatra : रहमानी 30 बिहार की गैर सरकारी संस्था ने लगभग तीस वर्षों से समाज में शिक्षा स्वास्थ और सामाजिक न्याय को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चला रही है।शिक्षा के क्षेत्र में जो अलख जगाने में सफलता अर्जित की है वह ऐतिहासिक और अनुकरणीय है।शिक्षा के क्षेत्र में जे ई ई एडवांस,नीट,सी एम ए,सी ए,सी एस,क्लैट जैसी महत्वपूर्ण प्रतियोगिता में इस संस्थान का नतीजा शत प्रतिशत रहा है।इतना ही नहीं बल्कि आठवीं और नवीं में दाखला के लिए बड़े पैमाने पर परीक्षा आयोजित कर सफल छात्र छात्राओं को देश स्तर के प्रतियोगिता के योग्य बनाना रहमानी 30 का मिशन और…
