उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी द्वारा आज मयूरहंड प्रखंड क्षेत्र का दौरा किया गया, जिसमें उन्होंने प्रखंड में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जमीनी हकीकत का अवलोकन किया। इस क्रम में उपायुक्त ने संबंधित विभागों के वरीय अधिकारियों, कार्यालय प्रमुखों, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ संयुक्त रूप से क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए। मनरेगा पार्क का उद्घाटन एवं निरीक्षण निरीक्षण की शुरुआत करमा पंचायत अंतर्गत अम्बा टांड़ में निर्मित मनरेगा पार्क से हुई। उपायुक्त ने नवनिर्मित पार्क का औपचारिक उद्घाटन करते हुए इस परियोजना की प्रशंसा की और लाभुकों के प्रयासों की सराहना की।…
Author: Sankalan News
Chatra : राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के तहत दिनांक 18 जुलाई 2025 को नाज़रथ विद्या निकेतन विद्यालय चतरा एवं इंदुमती तिवड़ेवाल सरस्वती विद्या मंदिर, दिभा चतरा में छात्र-छात्राओं के बीच तंबाकू सेवन के दुष्परिणामों को लेकर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों एवं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा बच्चों को तंबाकू से होने वाले घातक प्रभावों, जैसे कि ओरल कैंसर, फेफड़ों से जुड़ी गंभीर बीमारियाँ, हृदय रोग आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि तंबाकू एक स्लो पॉइज़न की तरह शरीर को अंदर से क्षतिग्रस्त करता है और इसके सेवन से व्यक्ति…
Chatra : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के तहत संचालित समग्र शिक्षा अभियान और झारखंड शिक्षा परियोजना, चतरा के संयुक्त तत्वावधान में आज स्थानीय जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में जिलास्तरीय फर्स्ट लिटिल चैंप बालक/बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया। इसके पश्चात मैदान में उपस्थित सभी खिलाड़ियों को सामूहिक रूप से खेल भावना और अनुशासन की शपथ दिलाई गई। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथियों का स्वागत पौधा भेंट कर और शॉल ओढ़ाकर किया गया। तत्पश्चात उपायुक्त ने मैदान में पहुंचकर प्रतिभागी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और सभी को…
लावालौंग/चतरा : थाना क्षेत्र के कटीया गांव में चोरों ने जमकर उत्पात मचाया और लाखों रुपये मूल्य का सामान लेकर फरार हो गए।घटना से ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश दोनों है।जानकारी के अनुसार चोरों ने गांव के संजय यादव के घर से एक लाख रुपये से अधिक मूल्य के जेवरात,जमीन के कागजात और लगभग पचास हजार रुपये नकद चुरा लिए। इसके बाद चोर कुलदीप यादव की दुकान में घुसकर लगभग पचास हजार रुपये के किराना सामान और चार हजार रुपये नकद भी ले उड़े।चोरों नें राजू यादव के घर में भी घुसपैठ की, लेकिन जब वहां कुछ भी नहीं मिला…
चतरा जिले के कुन्दा थाना अंतर्गत मेदवाडीह उच्च विद्यालय से चोरी गई पांच मॉनिटर, पांच कम्पयुटर का सीपीयू , पांच की-बोर्ड, पांच माउस, छह बैटरी, एक प्रिंटर, एक स्टेप्लाईजर, एक यूपीएस को पुलिस ने बरामद कर बड़ी सफलता अर्जित की है। इस मामले में चोरी की घटना में शामिल एक चोर को भी गिरफ्तार किया गया। पत्रकारों से बातचीत में एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने लिखित आवेदन दिया था कि विद्यालय में रखे पांच कम्पयुटर सेट, बैट्री एवं अन्य उपकरणों की चोरी कर ली गई है। चोरी से संबंधित कुन्दा थाना कांड संख्या-18/2025. दिनांक-14.07.2025,…
Chatra : उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री ने आज देर शाम जिले के शहरी क्षेत्र में संचालित प्रमुख विकास परियोजनाओं का स्थल पर जाकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उनके साथ दक्षिणी वन प्रमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार, उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, सिमरिया अनुमंडल पदाधिकारी सन्नी राज, एवं नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी बिनीता कुमारी उपस्थित रहीं। गीरवा में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन परियोजनाओं का निरीक्षण निरीक्षण की शुरुआत सदर प्रखंड अंतर्गत गीरवा में साढ़े तीन एकड़ भूमि पर निर्माणाधीन सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट और एक एकड़ क्षेत्र में बन रहे फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट (FSTP) से हुई। नगर…
लावालौंग/चतरा : मुख्यालय में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जो आज बहुत ही दैनिय स्थिति तथा लचर व्यवस्था और विभाग की अनदेखी से क्षुब्ध मुखिया संघ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया।इस दौरान कटिया पंचायत के मुखिया पति नें जानकारी देते हुए कहा कि आए दिन यहां स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही का भुक्तभोगी ग्रामीणों को होना पड़ रहा है। परंतु यहां शुद्ध लेने वाला कोई नहीं है।इसका सबसे बड़ा कारण स्वास्थ्य कर्मियों और एएनएम के 15 वर्षों से भी अधिक समय से एक ही अस्पताल में कुंडली जमा कर बैठे रहना है।यही कारण है कि इन कर्मियों के अंदर काम के प्रति उदासीनता…
हजारीबाग | हजारीबाग के पबरा रोड स्थित गैलेक्सी हाई स्कूल में आज “वन महोत्सव” बड़े ही उत्साह और पर्यावरणीय चेतना के साथ मनाया गया। विद्यालय में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के निदेशक श्री चाँद सर और प्राचार्य श्री दीपक शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रकृति की पूजा और पर्यावरण की रक्षा के संकल्प से की गई। प्री-प्राइमरी वर्ग के छोटे-छोटे बच्चों ने वृक्षों और पौधों की वेशभूषा में रंगारंग प्रस्तुति दी, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया और वनों के महत्व को सरल एवं प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया। वरिष्ठ छात्रों ने…
Chatra : लावालौंग प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इन दिनों सुर्ख़ियों में है। आए दिन कोई न कोई घटनाएं होती रहती हैं। वैसे ही मंगलवार को सुबह लापरवाही का बलि एक और नवजात चढ़ गया।उक्त विषय की जानकारी देते हुए कटिया गांव निवासी प्रमोद यादव ने बताया कि हम प्रसव कराने के लिए सहिया के सहयोग से अपनी पत्नी प्रियंका को लेकर सोमवार की रात लगभग ग्यारह बजे लावालौंग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे।जहां एएनएम कुसुमलता के द्वारा प्रियंका के प्रसव के लिए प्रक्रिया शुरू की गई।जैसे-जैसे रात बीतता गया प्रियंका की स्थिति बिगड़ते गई। हम लोगों नें काफी…
Chatra : राजस्व से संबंधित मामलों के त्वरित निष्पादन एवं आम नागरिकों को उनके द्वार पर ही सुलभ एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में चतरा जिला प्रशासन निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में उपायुक्त चतरा श्रीमती कीर्तिश्री जी के निर्देशानुसार जिले के सभी 12 अंचलों में विशेष राजस्व शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।इन शिविरों का आयोजन दो चरणों (Term-I एवं Term-II) में किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके और राजस्व मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके। शिविरों के आयोजन का उद्देश्य: आमजनों को उनके निकटतम अंचल में ही राजस्व…
