Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » बाजार टांड में हुई गोली कांड में पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
    Chatra News

    बाजार टांड में हुई गोली कांड में पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsFebruary 10, 2025Updated:February 10, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा सदर थाना क्षेत्र के खानी गोला स्थित बाजार टांड में 14 जनवरी की रात्रि में मुकेश सोनी पर गोली चलाई गई थी उसके बाद मुकेश सोनी की मां माला रानी देवी के लिखित आवेदन पर चार नामजद एवं दो अज्ञात लोगों पर सदर थाना काड सं0-20/25, दि०- 17.01.2025, धारा- 126 (2)/ 109/61(2)/352/351(2)/3(5) BNS & 27 ARMS ACT दर्ज किया गया था,जिसमें पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायाधीश में भेज दिया पूरे मामले को लेकर एसपी विकास पांडे ने बताया कि 14 जनवरी को मुकेश सोनी के घर के पास मुकेश सोनी पर कुछ अपराधियों द्वारा गोली चलाई गई थी जिसमें मुकेश सोनी गंभीर रूप से घायल हो गए थे मामले को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप सुमन के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया था टीम के द्वारा लगातार गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही थी जिसमें गोली चलाने वाले का एक अपराधी प्रिंस यादव उर्फ प्रिंस कुमार को दिभा मोहल्ला से गिरफ्तार किया गया जिसके निशानदेही पर एक देशी पिस्तौल घटना में उपयोग किए गए काले रंग की अपाची मोटरसाइकिल एवं एक ओप्पो कंपनी का मोबाइल बरामद किया गया वही आगे उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी प्रिंस यादव के खिलाफ सदर थाना में कई कांड दर्ज है घटना में शामिल अन्य अपराधियों के लिए गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा

    मुकेश सोनी का भी है पुराना आपराधिक इतिहास

    गौरतलब है की गोली कांड में घायल मुकेश सोनी का भी पुराना आपराधिक इतिहास है। कुछ दिन पूर्व ही वह भी सदर थाना के एक मामले में बेल पर जेल से बाहर निकला था। जेल से निकलने के बाद उसने गिरफ्तार अपराधी प्रिंस यादव उर्फ प्रिंस कुमार व उसके गिरोह में शामिल अन्य अपराध कर्मियों पर फायरिंग की थी। इसी को ले पुरानी रंजिश और इलाके में वर्चस्व को लेकर प्रिंस यादव उर्फ प्रिंस कुमार और उसके साथियों के द्वारा मुकेश सोनी के घर के बाहर फायरिंग और गोलीबारी कांड को अंजाम दिया गया था। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार प्रिंस यादव के विरुद्ध सदर थाना में आधा दर्जन आपराधिक मामले पूर्व से दर्ज है, और इन सभी मामलों में पुलिस को इसकी लंबे समय से तलाश थी। उन्होंने बताया कि घटना में शामिल अन्य अपराधियों की भी पहचान कर ली गई है और उसके धर–पकड़ को लेकर सभी संभावित ठिकानों पर स्पेशल टीम लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही फरार अपराधियों को भी गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। अभियान में सदर थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक विपिन कुमार, एसआई राहुल सिंह व मनीष कुमार समेत सदर थाना सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, तैयारियां पूरी

    August 8, 2026

    मॉडल स्कूल में चौथी बार चोरी की कोशिश,लैब कक्ष का ताला तोड़ने का प्रयास, प्रहरियों की सतर्कता से चोर नाकाम

    August 7, 2026

    आसमानी बिजली से आठ मवेशियों की मौत, पशुपालकों को लाखों रुपये का नुकसान

    August 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, तैयारियां पूरी August 8, 2026
    • मॉडल स्कूल में चौथी बार चोरी की कोशिश,लैब कक्ष का ताला तोड़ने का प्रयास, प्रहरियों की सतर्कता से चोर नाकाम August 7, 2026
    • आसमानी बिजली से आठ मवेशियों की मौत, पशुपालकों को लाखों रुपये का नुकसान August 7, 2026
    • पानी की पाइपलाइन के लिए उखड़ रहीं नई सड़कें, कान्हाचट्टी में उठा सवाल,सरकार पानी दे रही है या सड़कें छीन रही है August 6, 2026
    • Chatra News : लावालौंग–पांकी सड़क की बदहाली पर मुखिया संघ ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन August 6, 2026
    • Chatra News : राशन कार्ड में आय छिपाकर अनाज लेने वालों पर सख्ती,दस लाभुकों से लाखों रुपये की वसूली का नोटिस August 6, 2026
    • चतरा पुलिस के नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता की मुहिम लगातार तेज होती जा रही है। August 6, 2026
    • सभी बूथों पर मतदाता सूची प्रकाशित,नाम व विवरण जांचने की अपील August 5, 2026
    • Chatra News : स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बीडीओ  के नेतृत्व में किया गया बैठक August 5, 2026
    • Chatra News : चारु नदी में बाढ़ का कहर: तेज बहाव में बहे अधेड़ का शव मिला, गांव में पसरा मातम August 5, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.