Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » तीन दिवसीय राजकीय ईटखोरी महोत्सव 2025 के सफल आयोजन को लेकर डीसी ने किया प्रेस वार्ता।
    Chatra News

    तीन दिवसीय राजकीय ईटखोरी महोत्सव 2025 के सफल आयोजन को लेकर डीसी ने किया प्रेस वार्ता।

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsFebruary 11, 2025No Comments8 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : 19, 20 एवं 21 फरवरी 2025 को होनेवाले राजकीय ईटखोरी महोत्सव 2025 के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त श्री रमेश घोलप ने जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ प्रेस वार्ता किया। प्रेस वार्ता के दौरान बताया गया कि राजकीय ईटखोरी महोत्सव 2025 के लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां की जा रही है। स्थानीय कलाकारों, राज्य स्तर के कलाकार एवं बॉलीवुड कलाकारों का चयन प्रक्रिया पूर्ण कर लिया गया है।

    जिसमें राजकीय ईटखोरी महोत्सव के पहले दिन 19 फरवरी को सर्वप्रथम माननीय मुख्यमंत्री, झारखण्ड सरकार श्री हेमन्त सोरेन का आगमन, मंदिर दर्शन, पूजन एवं महोत्सव का उदघाटन, वहीं 04ः30 बजे से 05ः00 बजे संध्या तक विपिन मिश्रा एवं ग्रुप द्वारा शंख वादन एवं डमरू वादन, 05ः00 बजे से 05ः15 बजे तक न्यू झारखण्ड कला संगीत सृजन केन्द्र द्वारा नागपुरी नृत्य, 05ः15 से 05ः30 बजे तक नटराज कला केन्द्र चोगा, ईचागड छउ नृत्य, 05ः30 बजे संध्या से 05ः45 बजे तक नीरज डांस एकेडमी चतरा द्वारा डांस, 05ः45 बजे से 06ः15 बजे तक एवं 07ः45 बजे से 08ः15 बजे तक राजीव निगम द्वारा कॉमेडियन, 06ः15 बजे सेे 07ः45 तक चंदन तिवारी द्वारा भोजपुरी लोकगायिका, 08ः15 बजे रात्रि से 10ः15 बजे तक सलमान अली द्वारा बॉलीवुड गायन।

    20 फरवरी

    01ः00 बजे से दोपहर 03ः00 बजे तक सेमिनार, 06ः00 बजे संध्या से 06ः15 बजे तक सुप्रिया कुमारी एण्ड ग्रुप द्वारा योगासन, 06ः15 बजे से 06ः30 बजे तक साक्षी प्रिया दुबे द्वारा लोकगीत, 06ः30 बजे से 06ः45 बजे तक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस स्कूल चतरा द्वारा डांस, 06ः45 बजे से 07ः00 बजे तक मानभूम सांस्कृतिक समिति, सरायकेला द्वारा पाईका नृत्य, 07ः00 बजे से 08ः00 तक रवि त्रिपाठी एण्ड ग्रुप द्वारा बॉलीवुड गायन, 08ः00 रात्रि से 10ः00 तक जॉली मुखर्जी द्वारा बॉलीवुड गायन।

    21 फरवरी

    11ः00 बजे दिन से महोत्सव तक प्रदर्शनी, 06ः00 बजे संध्या से 06ः30 बजे संध्या तक वर्षा ऋतृ एण्ड ग्रुप द्वारा नागपुरी एवं खोरठा डांस, 06ः30 बजे संध्या से 06ः45 बजे संध्या तक अनुज्ञा शार्मा द्वारा लोकगीत, 06ः45 बजे संध्या से 07ः00 संध्या तक सिमरन डांस एकेडमी एण्ड ग्रुप चतरा द्वारा डांस, 07ः00 बजे संध्या से 07ः20 बजे संध्या तक अथर्व बक्सी द्वारा बॉलीवुड गायन, 07ः20 बजे संध्या से 07ः40 बजे संध्या तक दिवस कुमार धनबाद द्वारा बॉलीवुड गायन, 07ः40 बजे संध्या से 07ः50 बजे संध्या तक अभिषेक प्रधान द्वारा गायन, 07ः50 बजे संध्या से 08ः00 रात्रि तक आर्यन राय द्वारा गायन, 08ः00 बजे रात्रि से 10ः30 बजे रात्रि तक डॉ0 विष्णु सक्सेना, पदमिणी शार्मा, सर्वेश अस्थाना, स्वयं श्रीवास्तव एवं राजेश अग्रवाल द्वारा हास्य कवि एवं प्रेमगीत कवि, रात्रि 10ः30 बजे समापन समारोह।

    राजकीय ईटखोरी महोत्सव 2025 में जिले के राज्य के व बॉलीवुड कलाकारों द्वारा अपने कलाओं का 19, 20 एवं 21 फरवरी 2025 को करेंगे प्रदर्शन।

    महोत्सव में आएंगे ये कलाकार

    श्री विपिन मिश्रा एंव ग्रुप :- ये मिथिला के दरंभगा जिले के निवासी है। भारतीय संगीत में स्त्रोत गायन में पीएचडी किये है। अपने शंखवादन को स्तुत गायन एवं वैदिक गान शंखनाद का प्रयोग कर सम्पूर्ण भारतीय प्राचिन संगीत को पुर्नजागृत करने का एक लघु प्रयास किया है। भारत के माननीय प्रधान मंत्री जी के द्वारा इन्हे विशिष्ट सेवा सम्मान से अंलकृत किया है।

    न्यू झारखण्ड कला संगीत सृजन केन्द्र झारखण्ड का लोकप्रिय क्षेत्रिय नागपुरी भाषा पर आधारित ग्रुप नृत्य प्रस्तुति।

    नटराज कला केन्द्र चोगा, ईचागड : झारखण्ड का विश्व विख्यात शास्त्रीय छउ नृत्य की प्रस्तुति। यह नृत्य पुरुष प्रधान नृत्य है।

    नीरज डांस एकेडमी, चतरा :- यह चतरा जिले के स्थानीय डांस ग्रुप है, जो नवदुर्गा माँ पर आधारित अपने नृत्य के माध्यम से प्रस्तुति करेंगे।

    राजीव निगम :- कानपुर, उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले राजीव निगम टीवी की दुनिया के पॉपुलर कॉमेडियंस में से एक हैं। 1998 में कॉमेडी शो, मूवर्स एंड शेखर्स के लेखन कर चुके है। राजीव ने 2006 में ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में हिस्सा लिया और सबको खूब हंसाया। इसके बाद वे कॉमेडी सर्कस और कॉमेडी नाइट्स विद कपिल जैसे कॉमेडी शोज में दिखाई दिए। सबको हंसाने वाले राजीव ने रियल लाइफ में काफी स्ट्रगल देखा है। वर्ल्ड लाफ्टर डे के मौके पर विशेष पेशकश रोते-रोते हंसना सीखो के तहत हम आपको बता रहे हैं उनकी जिंदगी के तीन किस्से। यह एक महान हास्य कलाकार हैं जो अपनी कॉमेडी में व्यक्तिगत और विनोदी मोड़ जोड़ने के लिए जाने जाते हैं।

    चंदन तिवारी – बिहार की मशहुर भोजपुरी लोकगायिका है। यह भारत सरकार के संगीत नाटक एकादमी द्वारा बिस्मिला खाँ युवा पुरूस्कार एवं बिहार सरकार से बिहार कला-सम्मान से सम्मानित है।

    सलमान अली :- एक भारतीय गायक हैं। वह 2011 के सारेगामापा लिटिल चैंप्स में पहले रनर-अप थे। 2019 में, उन्होंने फिल्म सैटेलाइट शंकर के गीत जय हे के साथ पार्शव गायक के रूप में अपनी शुरुआत की। य ह इंडियम आयडल के 10वें सिजन के विजेता है एवं बॉलीवुड सिंगर है।

    सुप्रिया कुमारी एण्ड ग्रुप : यह चतरा जिले के स्थानीय स्कूली बच्चे है, जो योगासन पर आधारित योग नृत्य प्रस्तुत करेंगे।

    साक्षी प्रिया दुबे  यह चतरा जिले के उभरती स्थानीय शास्त्रीय/भजन /सुफी/गजल लोकगायिका है। ये युवा महोत्सव-2024 में जिले में प्रथम स्थान आई थी एवं विगत राजकीय ईटखोरी महोत्सव में भी अपने संगीत के माध्यम से लोगों को मंत्रमुग्ध करने में सफल रही है।

    नेताजी सुभाष चन्द्र बॉस स्कूल, चतरा  इस स्कूल में अनाथ व असहाय बच्चें पढ़ाई करते है, इन्होनें जिला स्तरीय युवा महोत्सव, 2025 में प्रथम स्थान प्राप्तकर राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में अपना प्रस्तुति दिए थे और ये राजकीय ईटखोरी महोत्सव, 2025 में हनुमान चालिसा पर आधारित नृत्य प्रस्तुत करेंगे।

    मानभूम सांस्कृतिक समिति, सरायकेला – झारखण्ड का पारम्परिक पाईका लोकनृत्य का प्रस्तुति करेंगे। इसे मुंडा समुदाय द्वारा प्रमुख रूप से किया जाता है। यह पुरूष प्रधान नृत्य है और इसमें नृतक रंगीन वस्त्र पहनते है।

    रवि त्रिपाठी एण्ड ग्रुप  एक प्रख्यात भारतीय पार्शवगायक, संगीतकार, संगीत निर्देशक, अभिनेता हैं। इन्हें सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के रियालिटी शो इंडियन आइडल (सीजन-2) से ख्याति मिली व बॉलीवुड गायन करते है।

    जॉली मुखर्जी :- जॉली मुखर्जी एक भारतीय गायक हैं। वे बॉलीवुड के संगीत में माहिर हैं. जॉली मुखर्जी ने अपने करियर की शुरुआत विज्ञापनों के लिए बैकिंग गायक के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने एयरलाइन ऑन-फ्लाइट परिचय के लिए संगीत लिखना शुरू किया।

    वर्षा ऋतु एण्ड ग्रुप वर्षा रितु लकड़ा जिन्हें वर्षा लकड़ा के नाम से भी जाना जाता है, वह ज्यादातर नागपुरी और खोरठा एल्बम और फिल्मों में काम करती एक भारतीय अभिनेत्री हैं। हैं। ये 2002 से इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। फिल्म मोर गांव मोर देश, मट्टी, धूमकुड़िया, परीक्षा और कर्मा धर्मा के लिए जानी जाती हैं। इन्होंने भोजपुरी फिल्म, हिंदी सीरियल और में भी काम किया है। इन्हें 2008 में नागपुरी फिल्म चाहत के लिए सिने कला में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया था।

    अनुज्ञा शर्मा :- यह चतरा जिले के स्थानीय है, जो लोकगायिका की प्रस्तुति करेंगे।

    सिमरन डांस एकेडमी एण्ड ग्रुप, चतरा यह चतरा जिले के स्थानीय डांस ग्रुप है। ये जिला स्तरीय युवा उत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय युवा उत्सव में भी हिस्सा ले चुके हैं। राजकीय ईटखोरी महोत्सव, 2025 में शिव तांडव व शिव पार्वति विवाह की प्रस्तुति अपने नृत्य के माध्यम से करेंगे।

    अथर्व बक्सी :- 12 वर्षीय अर्थव बक्शी ने अपनी गायिकी से देशभर में झारखंड का मान बढ़ाया है. उसने और अविर्भव ने सिंगिंग रियलिटी शो सुपरस्टार सिंगर 3 का खिताब अपने नाम कर लिया।

    दिवस कुमार, धनबाद :- रामगढ़ के दिवस नायक इंडियन आइडल में सफल नहीं हुए, तो पेंटिंग से देश-विदेश में अपनी पहचान बनायी। दिवस के बनाये पेंटिंग अमेरिका और लंदन में बिक रही है। इंस्टाग्राम पर ‘दिवस आर्ट’ के नाम से देखी जा सकती है इनकी बनायी गयी पेंटिंग हालात चाहे जैसे भी हों, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से कठिन से कठिन लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। दिवस नायक ऐसे ही जुझारू लोगों में शामिल हैं। वर्ष 2019 में इंडियन आइडल सीजन-11 से पूरे देश में सुर्खियों बटोरनेवाले दिवस नायक टॉप 30 में पहुंचे थे. हालांकि, वे अगले राउंड में नहीं जा सके। गायन के क्षेत्र में सफलता नहीं मिली, तो उन्होंने अपनी जिंदगी की राह मोड़ ली। उन्होंने अपने चित्रकारी के हुनर को तराशना शुरू किया।

    अभिषेक प्रधान : यह चतरा जिला के क्षेत्रीय भक्ति लोक गायक है। पुर्नजागरण फिल्म में पार्श्व गायक के रूप में अपने प्रस्तुति कर चुके है। ईटखोरी मंदिर में माई प्रबल दण्ड प्रचण्ड भुजबल स्तुति में कम्पोजर के रूप में अपना प्रस्तुति देंगे।

    आर्यन रॉय :- यह चतरा जिला के स्थानीय गायक है, जो हिन्दी गानें का प्रस्तुति करते है। इनको जिला स्तरीय कलाकार चयन समिति, राजकीय ईटखोरी महोत्सव, 2025, चतरा के द्वारा इनका मनोबल / पहचान बढ़ाने के उद्देश्य से इस तरह का मंच देने का निर्णय लिया है।

    डॉ० विष्णु सक्सेना, पदमिणी शर्मा, सर्वेश अस्थाना, स्वयं श्रीवास्तव एवं राजेश अग्रवाल

    ये सब कविता संसार व हास्य-व्यंग्य का एक जाना पहचाना नाम हैं एवं कवि सम्मेलनों में एक विशेष स्थान प्राप्त है। उनके गीतों व हास्य में प्रेम की विभिन्न मनःस्थितियों की सबल भावों के साथ लयात्मक अभियक्ति को बेहद पसंद किया जाता है और ये गीत व हास्य ही हैं जिन्होंने उनको अपनी परम्परा के समकालीन कवियों में विशेष स्थान दिलवाया है। उक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, उप निर्वाचन पदाधिकारी वेदवंती कुमारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शकील अहमद, जिला खेल पदाधिकारी तुषार रॉय, इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकार बंधु समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : लावालौंग में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवन का दिया गया संदेश

    June 21, 2026

    Chatra News : 15 वर्षीय किशोरी का शव पेड़ से लटका मिला,प्रेम प्रसंग और पारिवारिक विवाद के एंगल पर जांच

    June 21, 2026

    Chatra News : मुहर्रम पर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

    June 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : लावालौंग में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवन का दिया गया संदेश June 21, 2026
    • Chatra News : 15 वर्षीय किशोरी का शव पेड़ से लटका मिला,प्रेम प्रसंग और पारिवारिक विवाद के एंगल पर जांच June 21, 2026
    • Chatra News : मुहर्रम पर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित June 21, 2026
    • Chatra News : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुआ भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम June 21, 2026
    • Chatra News : 60 लाख रु मूल्य के 277 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार,तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो बरामद June 20, 2026
    • Chatra News : फौजी के घर लाखों की चोरी, चंद घंटों में ही बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना ! June 20, 2026
    • Chatra News : कान्हाचट्टी में राजद को बड़ा झटका, प्रखण्ड महासचिव राजेश कुमार दास भाजपा में शामिल June 20, 2026
    • Chatra News : मदगड़ा पंचायत सचिवालय में चतुर्थ वर्षगांठ समारोह आयोजित, मैट्रिक एवं इंटर टॉपर छात्रों को किया गया सम्मानित June 20, 2026
    • Chatra News : नशामुक्त समाज के निर्माण का दिया संदेश, खेलो इंडिया सेंटर एवं आवासीय फुटबॉल केंद्र के खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में लिया उत्साहपूर्वक भाग June 20, 2026
    • Chatra News : नक्सली संगठन एमसीसी के नाम पर अपहरण की घटना को अंजाम देने वाले दो गिरफ्तार, तीन निरुद्ध June 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.