Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » अफीम उत्पादकों पर लगातार चल रहा है पुलिस का डंडा 24 एकड़ में लगे अफीम की खेती स्पेशल  फोर्स के साथ किया जा रहा है नष्ट
    Chatra News

    अफीम उत्पादकों पर लगातार चल रहा है पुलिस का डंडा 24 एकड़ में लगे अफीम की खेती स्पेशल  फोर्स के साथ किया जा रहा है नष्ट

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsFebruary 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लावालौंग/चतरा : थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायतो जैसे रिमी, बरवाडीह कोटारी,नारायणपुर गांव में स्पेशल फोर्स के साथ लावालौंग पुलिस और वन कर्मियों ने संयुक्त अभियान चलाते हुए 24 एकड़ में फैली अवैध अफीम की खेती को नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई नशीले पदार्थों के अवैध उत्पादन और तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाई जा रही विशेष मुहिम का हिस्सा थी। अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी रूपेश कुमार ने किया। उन्होंने खेतों में लगी अफीम की फसल को ट्रैक्टर चला कर एवं लाठी डंडे से पीट कर नष्ट कर दिया।थाना प्रभारी ने बताया कि इस क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती के बढ़ते मामलों की सूचना मिल रही थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रिमी पंचायत तथा सी लदाग के विभिन्न हिस्सों में बड़े पैमाने पर अवैध अफीम की खेती की जा रही है। इसके बाद पुलिस और वन कर्मियों ने संयुक्त रूप से योजना बनाकर गांव तथा घोर जंगलों में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान करीब 24( चौबीस )एकड़ में फैली अफीम की फसल अलग अलग स्थानों से बरामद हुई, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।उन्होंने किसानों और स्थानीय लोगों को चेतावनी दी कि वे किसी भी प्रकार की अवैध खेती में लिप्त न हों,अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे अवैध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।वन कर्मियों ने बताया कि अवैध खेती के खिलाफ यह अभियान भविष्य में भी चलता रहेगा।अवैध कारोबार में लिप्त लोगों की पहचान कर उन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।मौके पर सुरक्षा बल के जवान और अन्य प्रशासनिक कर्मी शामिल थे।अभियान के दौरान पूरे इलाके में सघन तलाशी भी की गई ताकि अवैध गतिविधियों से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके। इस अभियान में वनपाल प्रभारी रवि कुमार नायक, वनरक्षी अमित कुमार, विजय कुमार, सुनील कुमार के साथ साथ चालक विक्रांत कुमार अन्य लोग शामिल हुए।

    लावालौंग संवाददाता,मो० साजिद

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : एसएसबी ने छात्रों को किया जागरूक, बेटी बचाव बेटी पढ़ाव तथा  पौधारोपण कार्यक्रम हुई आयोजित

    July 11, 2026

    Crime news : हंटरगंज के व्यवसाई प्रेम सिंह को धमकी देने वाले प्रिंस खान गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार

    July 11, 2026

    Chatra News : लावालौंग प्रखण्ड में कल्याण विभाग पदाधिकारी अजय यादव की अगुवाई में लगभग 200 छात्र-छात्राओं के बीच किया गया साइकिल वितरण

    July 11, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : एसएसबी ने छात्रों को किया जागरूक, बेटी बचाव बेटी पढ़ाव तथा  पौधारोपण कार्यक्रम हुई आयोजित July 11, 2026
    • Crime news : हंटरगंज के व्यवसाई प्रेम सिंह को धमकी देने वाले प्रिंस खान गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार July 11, 2026
    • Chatra News : लावालौंग प्रखण्ड में कल्याण विभाग पदाधिकारी अजय यादव की अगुवाई में लगभग 200 छात्र-छात्राओं के बीच किया गया साइकिल वितरण July 11, 2026
    • Chatra News : कल्याण विभाग द्वारा एससी, एसटी एवं ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों को 1000 साइकिलों का वितरण July 10, 2026
    • Chatra News : लावालौंग प्रखण्ड में कल्याण विभाग पदाधिकारी मनोज कुमार की अगुवाई में लगभग 200 छात्र-छात्राओं के बीच किया गया साइकिल वितरण July 10, 2026
    • Chatra News : झारखंड राज्य खाद्य आयोग की प्रभारी अध्यक्ष ने विभिन्न योजनाओं का किया निरीक्षण, समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश July 10, 2026
    • घर लौट रहे सीआरपीएफ जवान की मौत, कोयला ढुलाई पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, 20 घंटे से सड़क जाम July 10, 2026
    • चतरा में राजद विधायक सुरेश पासवान का भव्य स्वागत, संगठन विस्तार और जनहित के मुद्दों पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा July 10, 2026
    • Chatra News : बारिश नहीं होने से किसानों में मायूसी,धान के बिचड़े की आधी अधूरी नहीं हो पाई पूरी July 10, 2026
    • Chatra News : कान्हाचट्टी-पांडेमहुआ मार्ग पर खतरे की घंटी: गाहड़ी नदी ने सड़क निगल ली, गांवों की आवाजाही संकट में July 9, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.