Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » बिरहोर परिवार के पाँच बच्चें दसवीं की परीक्षा में सफलता पर उपायुक्त ने भेंट की मनपसंद साइकल
    Chatra News

    बिरहोर परिवार के पाँच बच्चें दसवीं की परीक्षा में सफलता पर उपायुक्त ने भेंट की मनपसंद साइकल

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsFebruary 10, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा जिले के आदिम जनजाति परिवार के पाँच बच्चों के साथ उपायुक्त ने अपने आवास पर संवाद किया।ज्ञात हो की कुछ माह पूर्व आदिम जनजाति परिवार के बच्चे जिन्होंने 2024 के वार्षिक माध्यमिक परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है वैसे कुल 5 छात्र छात्राओं जिसमें 3 छात्र जिसमें  ललन बिरहोर, दिलीप बिरहोर, आकाश बिरहोर 2 छात्रा यथा प्रेमी कुमारी और रीना कुमारी  ने दसवीं की परीक्षा में अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण करने की जानकारी मिली थी तब डीसी रमेश घोलप स्वयं मिठाई लेकर बिरहोर बस्ती में पहुँचे थे। उन्होंने बच्चों और उनके अभिभावकों के साथ संवाद किया था और आगे की पढ़ाई के लिए मनोबल बढ़ाया था।

    बच्चों ने मांगा था रेंजर साइकल, उपायुक्त ने निजी तौर पर खरीद कर दी पाँच मनपसंद साइकिल
    सेहदा स्थित बस्ती में जब डीसी पहुंचे थे तब बच्चों ने कॉलेज जाने के लिए अच्छी रेंजर साइकल की मांग की थी।उपायुक्त ने आज बच्चों की मेहनत, सफलता का इनाम के रूप में उन्हें आज अपनी ओर से निजी तौर पर उनके पसंद की साइकल खरीदकर दी।साथ ही उनके साथ एक घंटा संवाद कर उनको अपनी जीवनी बताकर समस्याओं का डटकर मुकाबला करने और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

    किताबे और पढ़ाई के लिए सहयोग राशि भी दी :

    उपायुक्त और पदाधिकारियों ने बच्चों को ग्यारहवीं कक्षा की सारी किताबें और सभी को पाँच-पाँच हजार रुपए की सहयोग राशि भी दी, जिसको पढ़ाई में उपयोग करने के लिए कहा।

    नए मोबाइल देकर अपना नम्बर किया साझा
    डीसी ने पांचों बच्चों को नए मोबाइल देकर स्वयं का मोबाइल नम्बर साझा किया और पढ़ाई में कोई भी बाधा आएगी तो सीधा संवाद करने को कहा।उनकी भविष्य की पढ़ाई में भी हर संभव सहयोग का विश्वास दिया।

    बड़े सपने देखने और कड़ी मेहनत करने की दी सलाह
    डीसी ने बच्चों को अपनी विपरीत हालात को ही अपनी प्रेरणा बनाने और बड़े सपने देखने को कहा।आज के युग में आपके पास टैलेंट है और मेहनत करने की तैयारी है तो आपके कठिन हालात भी आपको सफलता पाने से रोक नहीं सकते। इसलिए समस्याओं का सामना कर सफलता की ऊँचाई तक पहुँचने का इरादा रखने की सलाह दी।

    दो बच्चियों को कस्तूरबा में एडमिशन करने का निर्देश
    पाँच बच्चों में से दो लड़कियों का ग्यारहवी कक्षा में कस्तूरबा में एडमिशन का और उन्हें किसी भी तरह की परेशानी न हो इसका ख्याल रखने का निर्देश डीसी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया। मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री दिनेश मिश्रा, जिला शिक्षा अधिक्षक अभिषेक बड़ाइक, जिला नियोजन पदाधिकारी मन्नू कुमार, बीडीओ चतरा श्री हरिनाथ महतो आदि उपस्थित थे!

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : साप्ताहिक हाट से लौट रहे दो युवक सड़क दुर्घटना में घायल, स्वास्थ्य कर्मी भी आई चपेटे में

    June 23, 2026

    Chatra News : लावालौंग में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया बलिदान दिवस

    June 23, 2026

    Chatra News : मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित

    June 23, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : साप्ताहिक हाट से लौट रहे दो युवक सड़क दुर्घटना में घायल, स्वास्थ्य कर्मी भी आई चपेटे में June 23, 2026
    • Chatra News : लावालौंग में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया बलिदान दिवस June 23, 2026
    • Chatra News : मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित June 23, 2026
    • चतरा में पुलिसिंग की प्रतिभा का महाकुंभ शुरू,उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट-2026 का भव्य शुभारंभ June 23, 2026
    • breaking news : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला, हालत गंभीर June 23, 2026
    • रांची पुलिस ने ब्राउन शुगर की अंतर-थाना खरीद‑बिक्री में 5 तस्कर को किया गिरफ्तार, आरोपियों के पास से कुल 13 पुड़िया ब्राउन शुगर कुल वजन 1.29 ग्राम तथा नकदी बरामद हुई June 22, 2026
    • Chatra News : मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट,चतरा सदर थाना में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न June 22, 2026
    • Chatra News : निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी कर्मियों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक : एसडीओ प्रदीप कुमार महतो June 22, 2026
    • Chatra News : मुहर्रम को लेकर राजपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित June 22, 2026
    • Chatra News : उद्योग एवं स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा, लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश June 22, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.