Author: Sankalan News

लावालौंग/चतरा : झालसा रांची के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव महोदय के मार्गदर्शन में लावालौंग प्रखण्ड के ग्राम इचाहर में बृहस्पतिवार ( 07/08/2025) को साथी योजना पर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान में उपस्थित ग्रामीणो को साथी योजना के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। इस दौरान 0 से 18 वर्ष तक के आयु के बच्चे जिनका आधार कार्ड नहीं बन पाया है। उनका आधार कार्ड बनवाने का काम किया जाएगा। ऐसे बच्चों को चिन्हित कर स्थानीय पीएलवी सह अधिकार मित्र जनेश कुमार यादव अभिषेक कुमार ठाकुर और रविकांत…

Read More

Chatra : कान्हाचट्टी प्रखंड क्षेत्र की दर्जनों सड़क इन दिनों हो रहे लगातार बारिश के वजह से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। जिसमें सबसे प्रमुख सड़क कान्हाचट्टी को पांडेमहुआ से जोड़ने वाली है, यह सड़क की लंबाई महज सात से आठ किलोमीटर ही होगी लेकिन यह सड़क इतना जर्जर स्थिति में है कि बरसात के समय में पैदल भी चलना मुश्किल है। यह सड़क करीब दो दर्जन से अधिक गांवों को कान्हाचट्टी मुख्य बाजार से जोड़ती है। प्रखंड के अलग-अलग पंचायत में भी कई सड़कों का यही हाल है जिसमें तुलबुल पंचायत के लारालुटुदग गांव की सड़क की भी…

Read More

Chatra : लावालौंग प्रखंड मुख्यालय के मैंने चौक से शुरू होने वाले लावालौंग पांकी मुख्य सड़क वन विभाग की लापरवाही के कारण और भी बद से बदतर हो गई है।उक्त विषय से आक्रोशित ग्रामीणों एवं राहगीरों ने मुख्य सड़क पर ही धान की रोपाई कर दी। वहीं कब्रिस्तान के समीप कीचड़ में तब्दील सड़क पर ही सैकड़ो ग्रामीणों ने धरना दे दिया।उक्त विषय को लेकर आक्रोशित ग्रामीण जागेश्वर महतो एवं समाजसेवी सुबोध कुमार ने कहा कि वन विभाग एवं इसके वरीय पदाधिकारियों के रवैये के कारण लावालौंग में सैकड़ो विकास कार्य बाधित हैं। अगर वन विभाग के पदाधिकारियों को लगता…

Read More

चतरा पुलिस ने अफीम के काले कारोबार पर एक बड़ी चोट की है। पुलिस ने लगभग 5 लाख रुपये की अफीम के साथ तीन अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप सुमन के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। इस दल ने वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र के पाखा नाला के पास घेराबंदी की। छापेमारी के दौरान, पुलिस ने एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध व्यक्तियों को रोका। तलाशी लेने पर उनके पास…

Read More

चतरा जिला अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा संचालित 1568 सरकारी विद्यालयों में एक साथ राज्य स्तरीय “रेल परीक्षा” (Regular Assessment for Improvement Learning) का सफल आयोजन किया गया। इस परीक्षा का प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थियों की नियमित शैक्षणिक प्रगति का आकलन करना तथा समयबद्ध ढंग से पाठ्यक्रम की पूर्ति सुनिश्चित करना है। कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी विषयों की परीक्षा का आयोजन एक ही दिन में सुचारू रूप से संपन्न हुआ। परीक्षा के सफल संचालन हेतु जिला उपायुक्त, चतरा के निर्देशानुसार सभी प्रखंडों में नामित जिला स्तरीय पदाधिकारी, शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, बीआरपी, सीआरपी, एडीपीओ एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों…

Read More

प्रतापपुर :चतरा जिला अध्यक्ष श्री प्रमोद कुमार दुबे की उपस्थिति में प्रतापपुर प्रखण्ड कांग्रेस अध्यक्ष के आवास पर शिबू सोरेन के निधन पर दो मिनट का मौन रख शोक व्यक्त किया गया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री प्रमोद कुमार दुबे ने कहा कि आज झारखंड को अपूर्णीय क्षति हुई है। वहीं एक युग का अंत हुआ है। झारखंड राज्य आंदोलनकारी के करता कर्ताधर्ता एवं योद्धा के रूप में अग्रणी रहे।जिनके दम पर आज झारखंड बिहार से अलग हो कर एक अलग गाथा लिख रहा है। जिन्हें दिशोम गुरू के रूप में जाने जाते हैं। जिनका देहान्त दिल्ली के सर गंगा राम…

Read More

हजारीबाग | झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी खबर है। चाणक्य आईएएस अकैडमी, हजारीबाग ब्रांच में 7 अगस्त से 14वीं जेपीएससी प्रीलिम्स टारगेट इवनिंग बैच की शुरुआत की जा रही है। यह बैच खासतौर पर वर्किंग प्रोफेशनल्स — जैसे बैंकर्स, लॉयर्स, टीचर्स और अन्य नौकरीपेशा युवाओं को ध्यान में रखते हुए शुरू किया गया है।कौशल्या प्लाजा स्थित अकैडमी परिसर में शाम 6:00 बजे से मुफ्त ओरिएंटेशन क्लास का आयोजन किया जाएगा। इस बैच की खासियत यह है कि इसमें न सिर्फ कक्षाएं दी जाएंगी, बल्कि टेस्ट सीरीज़, पर्सनल मेंटरशिप,…

Read More

हजारीबाग : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं आदिवासी आंदोलन के प्रतीक, दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्हें न केवल मौन श्रद्धांजलि दी गई, बल्कि पौधारोपण कर एक हरित श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई — जिससे उनके संघर्षमयी जीवन और प्रकृति प्रेम दोनों को एक साथ याद किया गया। कार्यक्रम में अस्पताल अधीक्षक अनुकरण पूर्ति और उपाधीक्षक अजय कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। उन्होंने दिशोम गुरु के योगदानों को याद करते हुए उन्हें समाज…

Read More

चतरा. पिपरवार पुलिस ने एक-47 व 83 पीस 7.62 एमएम का जिंदा गोली के साथ टीएसपीसी के समर्थक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार टीएसपीसी के समर्थक मनोज तिग्गा (पिता लिबनुस तिग्गा) खंधार गांव का रहने वाला है. यह जानकारी एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने मंगलवार की शाम प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है. उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना मिली थी कि मनोज तिग्गा के घर में अवैध हथियार व गोली छुपाकर रखा हुआ है, जो कि टीएसपीसी उग्रवादी संगठन के सदस्य के द्वारा उसे दिया गया है. सूचना के आलोक में टंडवा एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार के नेतृत्व में एक…

Read More

लावालौंग: इन दिनों लावालौंग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मीडिया और सोशल मीडिया के सुर्खियों में है। इसके बावजूद भी वरीय पदाधिकारियों और उपायुक्त के अनदेखी के कारण यहां के पदाधिकारी और कर्मी अपनी सीमा की हद पार कर चुके हैं।आलम यह है कि सोमवार को मारपीट की घटना में सिलदाग पंचायत के जोभी गांव निवासी नरेश गंझू बुरी तरह घायल हो गया था। उसके हाथ पैर और माथे पर गहरी चोट लगने के कारण मांस और चमड़ा फट गया था। घायल की स्थिति में परिजनों ने इलाज के लिए नरेश को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लावालौंग में भर्ती कराया। परंतु यहां ना…

Read More