Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » सांस्कृतिक संस्था सागर भक्ति संगम ने लता मंगेशकर जी की जयंती पर उनके ही गीत प्रस्तुत कर दी श्रद्धांजलि
    Hazaribagh News

    सांस्कृतिक संस्था सागर भक्ति संगम ने लता मंगेशकर जी की जयंती पर उनके ही गीत प्रस्तुत कर दी श्रद्धांजलि

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsSeptember 28, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हज़ारीबाग : भारत की स्वर कोकिला के नाम से विख्यात संगीत साधिका लता मंगेशकर की 94 जयंती पर सांस्कृतिक संस्था सागर भक्ति संगम के तत्वाधान में एक जयंती समारोह का आयोजन हुआ। संगम के कलाकारों ने लता मंगेशकर के गाए गीतों को प्रस्तुत कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर डॉक्टर सुरेश प्रसाद ‘ए मेरे वतन के लोगों,जरा आंख में भर लो पानी’ और गोपाल ठाकुर ने ‘बड़ा नटखट है, कृष्ण कन्हैया, क्या करें यशोदा मैया’ गीत प्रस्तुत सदस्यों को भाव विभोर कर दिया । मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी बटेश्वर मेहता ने दीप प्रचलित कर विधिवत जयंती समारोह का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगम संयोजक विजय केसरी एवं संचालन वीरेंद्र जायसवाल ने किया। मुख्य अतिथि बटेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि लता मंगेशकर सदा अपने श्रोताओं के बीच जीवित रहेंगी । उनका संगीत का सफर बहुत ही लंबा रहा था। उन्होंने संगीत के माध्यम से देश का नाम वैश्विक स्तर पर ऊंचा किया था । लता मंगेशकर एक सहज, सरल,प्रकृति की विदुषी संगीत साधिका थी । उनका संपूर्ण जीवन संगीत साधना में बीता था । उनके न होने पर भी उनके गाए कालजयी गीत सदा सूरज और चांद की तरह चमकते रहेंगे। जयंती समारोह की अध्यक्षता करते हुए संगम के संयोजक विजय केसरी ने कहा कि लता मंगेशकर की पहचान उसके गाए गीत ही बन गई । लता जी की आवाज ही उसकी पहचान बनकर श्रोताओं के दिलों में सदा धड़कती रहेगी । उनके गाए गीत ने उन्हें वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित किया । देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने जब दिल्ली में उनका एक कार्यक्रम करवाया था । इस कार्यक्रम में लता जी ने ‘ए मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी, जो शहीद हुए हैं जरा याद करो उनकी कुर्बानी’ प्रस्तुत किया था।‌ हाल में बैठे सभी महानुभावों की आंखें नम हो गई थी । लता जी गाए गीत आज भी बहुत ही चाव के साथ सुने जाते हैं। शिक्षाविद के.सी. मेहरोत्रा ने कहा कि लता मंगेशकर विश्व की एकमात्र ऐसी गायिका थीं ,जिसने तीस हजार से अधिक गीतों को गया था । इस बात को गिनीज बुक्स ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने भी स्वीकार किया । लता जी ने बीस से अधिक भारतीय भाषाओं में गीत गाकर संपूर्ण देश को एक सूत्र में बांधने का एक सफल प्रयास किया था । जब वह जीवित थीं ,लोग जिस चाव से उनके गीत सुनते थे, आज भी लोग उसी शिद्दत के साथ उनके गीत सुनते हैं। शिक्षाविद वीरेंद्र जायसवाल ने कहा कि पास सर्व गायिका लता मंगेशकर एक कालजयी गायिका बन गई । लता जी की गायिकी तुलना सिर्फ लता जी से ही की जा सकती है । उन पर माता सरस्वती की बड़ी कृपा थी । नब्बे वर्ष की उम्र में भी उनकी गायीकी में वही ताजगी और खनक विद्यमान थी। लता जी ने यह मुकाम कड़े संघर्ष संघर्ष के बाद हासिल किया था । उनका संपूर्ण जीवन भारतीय संगीत को समर्पित रहा था। पूर्व कार्यपालक अभियंता शंभू शरण सिंह ने कहा कि आज जब भी संगीत सुनने का मन करता है, मेरी पहली प्राथमिकता होती है, लता मंगेशकर के गाए गीत को सुनूं । लता मंगेशकर की आवाज एक रूहानी आवाज के समान है, जो रूह तक पहुंचती है । उनकी आवाज मन मस्तिष्क को संगीतमय में बना देती है। लोग हर गम को भूल जाते हैं , जब उनके गीत को सुन रहे होते हैं। लता मंगेशकर की आवाज एक तरह से एक जादूई आवाज कहीं जा सकती है । उनकी आवाज में एक कशिश और खिंचाव है । उनकी आवाज लोगों को मनोरंजन के साथ एक ऊर्जा भी प्रदान करती है। सरस्वती की साधिका लता जी ने ऊवरदान को सदा लोगों के बीच पूरे उत्साह से बांटा था । ऐसी शख्सियत लता जी की थी आयोजित जयंती समारोह में योगेंद्र प्रसाद गुप्ता, तृप्ता गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता,भीम मेहता, अखिलेश सिंह, अजीत कुमार गुप्ता, महावीर महतो,गोपाल ठाकुर, डॉ सुरेश प्रसाद, सतीश होर्रा , बीना अखोरी,देवनारायण प्रजापति, कृष्ण प्रसाद गुप्ता आदि सम्मिलित हुए । धन्यवाद ज्ञापन सुरेंद्र गुप्ता :पप्पू’ ने किया।

    हज़ारीबाग : आशीष यादव

    हजारीबाग
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Crime News : बड़कागांव पुलिस ने गैंगस्टर प्रिंस खान के साथी को दबोचा, हथियार और पर्चे बरामद

    September 6, 2026

    सिरते तैय्यबा की झलक: 8 स्टॉल में बच्चियों ने पेश की पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की जिंदगी और इस्लामी इतिहास की कहानी

    August 30, 2026

    Hazaribagh News : लव ट्रायंगल, शराब की पार्टी और पेसमेकर वाला खौफनाक कातिल! जानिए कैसे दोस्त ने ही लिखी विकास की मौत की स्क्रिप्ट!

    July 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • नारकोटिक्स अफसर बनकर लूटी 31.90 लाख की रकम, पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोचा September 24, 2026
    • दिनदहाड़े डकैती ने दहलाया जमशेदपुर: केनरा बैंक में 42 लाख नकद, करोड़ों के गहने लूटकर फरार September 24, 2026
    • जमशेदपुर के मेरीन ड्राइव में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत। जिसमें मंत्री दीपिका पांडे की बेटी भी शामिल। September 24, 2026
    • लावालौंग के कोलकोले में कर्मा पूजा के शुभ अवसर पर सजा जतरा मेला,झूले और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बढ़ाई रौनक September 24, 2026
    • रिमी मुखिया ने करमा पूजा के शुभ अवसर पर कोटारी में फुटबॉल टूर्नामेंट का किया उद्घाटन September 24, 2026
    • लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात September 22, 2026
    • सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन September 22, 2026
    • 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान September 21, 2026
    • लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी September 20, 2026
    • टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन September 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.