गिद्धौर (चतरा): शिक्षा विभाग के अवर सचिव अखिलेश कुमार सिंह मंगलवार को प्रखंड के करीब आधा दर्जन विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस क्रम में विद्यालयों में अव्यवस्था देख आग बबूला हो गए। अवर सचिव सर्वप्रथम प्रखंड मुख्यालय के राजकीयकृत मध्य विद्यालय गिद्धौर पहुंचे। जहां पर उन्होंने शिक्षकों द्वारा पढ़ाई कार्य को देखा। उपस्थित शिक्षकों ने चाहरदीवारी की ऊंचाई कम होने के कारण चोरी की घटना होने की शिकायत दर्ज करवाई।जिस पर सचिव ने जल्द समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।उसके बाद मध्य विद्यालय सलगा का निरीक्षण किया। जहां पर मध्यान भोजन सहित अन्य व्यवस्था को देखकर संतोष जाहिर किया। शिक्षकों ने विद्यालय में कमरा व शिक्षकों की कमी होने की शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद सचिव कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया।जहां पर दाल व चावल की गुणवत्ता को देखकर आग बबूला हो गए। उन्होंने उपस्थित रसोईया व शिक्षिकाओं को जमकर फटकार लगाई।उन्होंने व्यवस्था में सुधार लाने व बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ भोजन देने का निर्देश दिया।निरीक्षण के क्रम में कन्या मध्य विद्यालय का भी दौरा किया। जहां पर बच्चे जमीन पर मध्यान भोजन कर रहे थे। जिस पर विद्यालय के सचिव अर्जुन टोपी को को जमकर फटकार लगाई।मौके पर उपस्थित जिला शिक्षा अधीक्षक को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके पश्चात अवर सचिव ने प्रखंड के बारिसाखी व बारियातू सहित अन्य पंचायत के कई विद्यालयों का भी अवलोकन किया।निरीक्षण के क्रम में कई विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों से विभिन्न विषयों पर सवाल जवाब भी पूछा। परंतु किसी भी विद्यालय के बच्चे सही तरीके से जवाब नहीं दे पाए। जिस पर अवर सचिव में दुख व्यक्त करते हुए विभागीय अधिकारियों व कर्मियों को शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने व निरंतर विद्यालय का अनुश्रवण करने का निर्देश दिया। मौके पर जिला शिक्षा अधीक्षक अभिषेक बड़ाइक,प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मंजू देवी,सीआरपी,बीपीओ सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।
संवाददाता कुदूस आलम

