Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » कटिया पंचायत में महिला किसान दिवस पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    Chatra News

    कटिया पंचायत में महिला किसान दिवस पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा जिले के लावालौंग प्रखंड अंतर्गत कटिया पंचायत सभागार में गुरुवार को कृषि उन्नति योजना के तहत अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान वर्ष एवं महिला किसान दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम  आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, प्राकृतिक खेती और फसल सुरक्षा के प्रति जागरूक करना तथा कृषि उत्पादन में वृद्धि के लिए आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराना था।प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित किसानों को प्राकृतिक खेती के महत्व, संतुलित उर्वरकों के उपयोग, मिट्टी जांच की आवश्यकता एवं उसके लाभों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इसके साथ ही खरीफ फसलों में लगने वाले प्रमुख कीटों एवं रोगों की पहचान, उनसे होने वाले नुकसान तथा उनके प्रभावी नियंत्रण के उपायों पर भी चर्चा की गई।किसानों को बताया गया कि वैज्ञानिक तरीके से खेती करने, मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने तथा उर्वरकों का संतुलित उपयोग करने से फसल की गुणवत्ता और उत्पादन में सुधार किया जा सकता है।कार्यक्रम में महिला किसानों की कृषि क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका पर भी जोर दिया गया। प्रशिक्षण के माध्यम से किसानों को खेती से जुड़ी समस्याओं की पहचान कर उचित उपाय अपनाने तथा कृषि संबंधी नई तकनीकों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।इस अवसर पर कटिया पंचायत की मुखिया मिसी देवी, समाजसेवी सह मुखिया प्रतिनिधि मिथिलेश कुमार चौबे, सक्रिय महिला रेखा देवी, एपीएस रेणु कुमारी, बीटीएम, एटीएम एवं कृषक मित्र सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को कृषि संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कर बेहतर और टिकाऊ खेती अपनाने के प्रति जागरूक किया गया।

    रिपोर्टर मो० साजिद

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    जमीन विवाद में चाचा पर जेसीबी मशीन जलाने का आरोप,पीड़ित ने थाने में दिया आवेदन

    October 15, 2026

    दिहाड़ी मजदूरी के लिए चेन्नई के विजयवाड़ा से हरि गंझू रास्ते से लापता, परिजनों की बढ़ी चिंता

    October 15, 2026

    सीसीटीवी तोड़कर पंचायत भवन में चोरी, हवाई अड्डे से भागने की तैयारी में था मुख्य आरोपी—पुलिस ने पकड़ा

    October 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • जमीन विवाद में चाचा पर जेसीबी मशीन जलाने का आरोप,पीड़ित ने थाने में दिया आवेदन October 15, 2026
    • दिहाड़ी मजदूरी के लिए चेन्नई के विजयवाड़ा से हरि गंझू रास्ते से लापता, परिजनों की बढ़ी चिंता October 15, 2026
    • कटिया पंचायत में महिला किसान दिवस पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित October 15, 2026
    • सीसीटीवी तोड़कर पंचायत भवन में चोरी, हवाई अड्डे से भागने की तैयारी में था मुख्य आरोपी—पुलिस ने पकड़ा October 15, 2026
    • चतरा में नवनिर्मित पिक्चर टाइम सिनेमाघर का सफलतापूर्वक हुआ ट्रायल, जल्द शुरू होगा फिल्मों का प्रदर्शन October 15, 2026
    • एसएसबी 35वीं वाहिनी ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत किया जागरूक October 14, 2026
    • दुर्गापूजा, दीपावली एवं छठ पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित October 13, 2026
    • पंचायत भवन में चोरी: ताला तोड़कर कंप्यूटर, एलसीडी समेत सरकारी सामान उड़ाया; प्रशासन में हड़कंप October 13, 2026
    • घर से स्कूल तक चोरी का सिलसिला, कान्हाचट्टी में ग्रामीणों की नींद उड़ी; पुलिस कार्रवाई को तरस रहे लोग October 13, 2026
    • चौपारण को मिला हैंडलूम-पावरलूम गारमेंट्स खरीदारी का नया ठिकाना October 12, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.