Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » एसआईआर-एनआरसी पर मोमिन कॉन्फ्रेंस का बड़ा बयान, राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने किया विरोध
    Chatra News

    एसआईआर-एनआरसी पर मोमिन कॉन्फ्रेंस का बड़ा बयान, राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने किया विरोध

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 5, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा में ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस का स्वागत समारोह सह कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। चतरा परिसदन भवन में आयोजित कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता फिरोज अहमद अंसारी समेत कई राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के पदाधिकारी शामिल हुए। सम्मेलन में एसआईआर और एनआरसी समेत सामाजिक न्याय, संविधान, अमन और भाईचारे के मुद्दे प्रमुखता से उठे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एसआईआर और एनआरसी को सिरे से खारिज करते हुए देशहित में संवैधानिक और लोकतांत्रिक तरीके से काम करने की अपील की। चतरा परिसदन भवन में ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज अहमद अंसारी का कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और बुके देकर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी जिला अध्यक्ष हाजी कलीम अहमद अंसारी ने की, जबकि संचालन युवा जिला अध्यक्ष नेसार अंसारी ने किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ प्रदेश अध्यक्ष आबिद अली अंसारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सगीर अहमद अंसारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हाजी इदरीस अंसारी और राष्ट्रीय सचिव प्रो. अनवर अंसारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए फिरोज अहमद अंसारी ने कहा कि ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस एसआईआर और एनआरसी को सिरे से खारिज करती है। उन्होंने कहा कि नागरिकों के अधिकार और संवैधानिक मूल्यों से जुड़े मुद्दों पर सरकार को आम लोगों की आशंकाओं को दूर करना चाहिए।
    उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवैधानिक दायरे में रहते हुए लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने और देशहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मोमिन कॉन्फ्रेंस देश की एकता, अखंडता, लोकतंत्र और संविधान को मजबूत करने के उद्देश्य से काम करती है। उन्होंने आजादी के आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि मोमिन कॉन्फ्रेंस ने ‘टू नेशन थ्योरी’ का विरोध किया और भारत को अपना वतन मानते हुए देश की एकता और अखंडता के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि आज देश में नफरत और वैमनस्य का माहौल समाज के लिए नुकसानदेह है। ऐसे में कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर अमन, शांति, भाईचारे और सद्भावना का संदेश दें। फिरोज अहमद अंसारी ने कहा कि देश की तरक्की तभी संभव है, जब सभी वर्गों के लोग मिलकर देशहित में काम करें। उन्होंने बताया कि मोमिन कॉन्फ्रेंस देश के करीब 22 राज्यों में सक्रिय रूप से समाज के उत्थान के लिए काम कर रहा है।
    झारखंड में संगठन को मजबूत करने के लिए सभी जिलों में संगठनात्मक गतिविधियां बढ़ाई जा रही हैं। शिक्षा, रोजगार, सामाजिक जागरूकता और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष को आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रंगनाथ मिश्रा आयोग और मंडल आयोग के संदर्भ में मोमिन कॉन्फ्रेंस की भूमिका का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि बुनकर, मजदूर और मेहनतकश वर्ग देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। इन वर्गों के अधिकार और सम्मान की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। सम्मेलन के दौरान संगठन में नई जिम्मेदारियां भी तय की गईं। सर्वसम्मति से हाजी कलीम अंसारी को कार्यकारी जिला अध्यक्ष, नेसार अंसारी को प्रधान महासचिव और हाफिज सलीम अख्तर को जिला महासचिव मनोनीत किया गया।
    नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को प्रखंड से पंचायत स्तर तक मजबूत करने और समाजहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। एंकर आउट कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से मोमिन कॉन्फ्रेंस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। सम्मेलन में सामाजिक एकता, संविधान, सामाजिक न्याय और देशहित में संगठन की भूमिका को लेकर कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का संदेश दिया गया।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    ससुराल जाने के दौरान सड़क हादसे में एक युवक की मौत

    October 5, 2026

    पितरों को जल देने तालाब गए व्यक्ति की डूबने से मौत

    October 5, 2026

    डाक-पार्सल के नाम पर शराब की खेप, चतरा में 1,728 लीटर अवैध शराब बरामद,जोरी थाना गेट के पास वाहन जांच में खुला राज, बिहार का चालक गिरफ्तार

    October 4, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • एसआईआर-एनआरसी पर मोमिन कॉन्फ्रेंस का बड़ा बयान, राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने किया विरोध October 5, 2026
    • ससुराल जाने के दौरान सड़क हादसे में एक युवक की मौत October 5, 2026
    • पितरों को जल देने तालाब गए व्यक्ति की डूबने से मौत October 5, 2026
    • डाक-पार्सल के नाम पर शराब की खेप, चतरा में 1,728 लीटर अवैध शराब बरामद,जोरी थाना गेट के पास वाहन जांच में खुला राज, बिहार का चालक गिरफ्तार October 4, 2026
    • 9 साल वर्दी की सेवा दी, अब घर लौटने का डर… चतरा के 248 सहायक पुलिसकर्मियों की आंखों में बेचैनी October 3, 2026
    • महात्मा गांधी जयंती पर लावालौंग पंचायत भवन में ग्रामसभा, विभिन्न योजनाओं का हुआ चयन October 2, 2026
    • वन्य प्राणी सप्ताह के तहत लावालौंग में निकली प्रभात फेरी, बच्चों ने दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश October 2, 2026
    • गांधी जयंती पर SSB के जवानों ने चलाया सफाई अभियान October 2, 2026
    • चोरी की बोलेरो लेकर बड़ी वारदात की फिराक में था 50 हजार का इनामी, पुलिस ने दबोचा October 2, 2026
    • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने अर्पित की श्रद्धांजलि, सर्वधर्म सभा का हुआ आयोजन October 2, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.