Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » उपायुक्त रवि आनंद ने हंटरगंज प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण, विभिन्न अभिलेखों की जांच कर कार्यों की समीक्षा की
    Chatra News

    उपायुक्त रवि आनंद ने हंटरगंज प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण, विभिन्न अभिलेखों की जांच कर कार्यों की समीक्षा की

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा उपायुक्त रवि आनंद ने आज हंटरगंज प्रखंड क्षेत्र का दौरा कर प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय, हंटरगंज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई, पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति तथा कार्यालय में संधारित विभिन्न अभिलेखों की जांच की। साथ ही, कार्यालयीन कार्यों की प्रगति एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
    निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को एकत्रित कर उनका परिचय प्राप्त किया तथा उनके कार्यदायित्वों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी पदाधिकारी एवं कर्मी निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें। साथ ही, आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निष्पादन करें, ताकि लोगों को सरकारी कार्यों के निष्पादन में अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके अतिरिक्त, उपायुक्त ने प्रखंड कार्यालय में एसआईआर-2026 के तहत संचालित कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान 05 से 10 अक्टूबर 2026 तक पंचायतवार आयोजित विशेष डिजिटलीकरण शिविरों तथा 12 से 16 अक्टूबर 2026 तक विशेष संपर्क अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों की बीएलओ के साथ बिंदुवार समीक्षा की गई। विशेष संपर्क अभियान के अंतर्गत 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों, 50 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले दिव्यांगजनों, ट्रांसजेंडर व्यक्तियों एवं अनाथालयों तक पहुंचकर निर्धारित कार्यों को संपादित करने की प्रगति की जानकारी ली गई। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों एवं बीएलओ को निर्धारित कार्यों को गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ पूरा करने का निर्देश दिया,कार्यालय निरीक्षण के उपरांत उपायुक्त ने हंटरगंज बाजार एवं पांडेयपुरा पंचायत क्षेत्र में दुर्गापूजा के अवसर पर स्थापित पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूजा पंडालों में की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा स्थानीय आमजनों से संवाद कर पर्व की तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। उपायुक्त ने जिलेवासियों को दुर्गापूजा की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए पर्व को आपसी भाईचारे, सामाजिक सद्भाव एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। उन्होंने सभी से आपसी सहयोग, शांति एवं सद्भाव बनाए रखते हुए त्योहार मनाने का आह्वान किया।
    उक्त मौके पर अंचल अधिकारी हंटरगंज ऋतिक कुमार, जिला योजना पदाधिकारी शिशिर पंडित समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    योगेंद्र यादव को मिली रामगढ़ की बड़ी जिम्मेदारी, राजद संगठन को बूथ तक ले जाने का संकल्प

    October 16, 2026

    ट्रेलर चोरी का खुलासा: टंडवा पुलिस के हत्थे चढ़े दो आरोपी, चोरी गया ट्रेलर और इंजन बरामद

    October 16, 2026

    जमीन विवाद में चाचा पर जेसीबी मशीन जलाने का आरोप,पीड़ित ने थाने में दिया आवेदन

    October 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • योगेंद्र यादव को मिली रामगढ़ की बड़ी जिम्मेदारी, राजद संगठन को बूथ तक ले जाने का संकल्प October 16, 2026
    • ट्रेलर चोरी का खुलासा: टंडवा पुलिस के हत्थे चढ़े दो आरोपी, चोरी गया ट्रेलर और इंजन बरामद October 16, 2026
    • उपायुक्त रवि आनंद ने हंटरगंज प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण, विभिन्न अभिलेखों की जांच कर कार्यों की समीक्षा की October 16, 2026
    • जमीन विवाद में चाचा पर जेसीबी मशीन जलाने का आरोप,पीड़ित ने थाने में दिया आवेदन October 15, 2026
    • दिहाड़ी मजदूरी के लिए चेन्नई के विजयवाड़ा से हरि गंझू रास्ते से लापता, परिजनों की बढ़ी चिंता October 15, 2026
    • कटिया पंचायत में महिला किसान दिवस पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित October 15, 2026
    • सीसीटीवी तोड़कर पंचायत भवन में चोरी, हवाई अड्डे से भागने की तैयारी में था मुख्य आरोपी—पुलिस ने पकड़ा October 15, 2026
    • चतरा में नवनिर्मित पिक्चर टाइम सिनेमाघर का सफलतापूर्वक हुआ ट्रायल, जल्द शुरू होगा फिल्मों का प्रदर्शन October 15, 2026
    • एसएसबी 35वीं वाहिनी ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत किया जागरूक October 14, 2026
    • दुर्गापूजा, दीपावली एवं छठ पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित October 13, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.