Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » उपायुक्त की अध्यक्षता में कृषि, गव्य विकास, पशुपालन, भूमि-संरक्षण, सहकारिता, सांख्यिकी से संबंधित समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न,किसान क्रेडिट कार्ड योजना को शत प्रतिशत करें पूर्ण
    Chatra News

    उपायुक्त की अध्यक्षता में कृषि, गव्य विकास, पशुपालन, भूमि-संरक्षण, सहकारिता, सांख्यिकी से संबंधित समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न,किसान क्रेडिट कार्ड योजना को शत प्रतिशत करें पूर्ण

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJuly 5, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में कक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में कृषि, गव्य विकास, पशुपालन, भूमि-संरक्षण, सहकारिता, सांख्यिकी विभाग के अंतर्गत क्रियान्वित योजनाओं व किये जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में समीक्षा हेतु जिला कृषि पदाधिकारी ने विभाग द्वारा संचालित विभन्न योजनाओं यथा कृषि उन्नति योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, कृषि ऋण माफी योजना, बीज वितरण के तहत किये गए कार्यों की जानकारी दी गई तथा जिला में चिंताजनक वर्षापात की स्तिथि के बारे में भी जानकारी दी गई। जिला सहकारिता पदाधिकारी ने पैक्स व विशेष प्रकार की समितियों की जानकारी देते हुए उनके निर्वाचन सम्बंधित, अंकेक्षण संबंधित, जमा वृद्धि योजना संबंधित व अन्य के अंतर्गत किये गए कार्यों के बारे में बताया गया। कोल्ड रूम निर्माण की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि हंटरगंज और म्यूरहण्ड में कार्य प्रगति पर है एवं बाकी प्रखण्डों में निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जिला सांख्यिकी पदाधिकारी ने बताया कि कृषि वर्ष 2022-23 में रब्बी गेहूँ फसल कटनी प्रतिवेदन लावालौंग, प्रतापपुर, पथलगड़ा एवं हंटरगंज से अप्राप्त है तथा जून 2023 का वर्षापात प्रतिवेदन पथलगड़ा, सीमरिया, कुन्दा, कान्हाचट्टी, गिद्धौर एवं प्रतापपुर से अप्राप्त है। जिला पशुपालन पदाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना तहत परिसंपत्ति का वितरण, राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम, टीकाकरण समेत अन्य किये गए कार्यों की जानकारी दी गई। बैठक में सभी विभागों की क्रमवार समीक्षा के उपरांत उन्होंने जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी क्रियान्वित कार्यक्रम महत्वपूर्ण है जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करना है। उन्होंने निर्देश दिया कि आगामी 15 अगस्त से पूर्व किसान क्रेडिट कार्ड योजना यथासंभव शत प्रतिशत पूर्ण करना है। कम वर्षापात से निपटने के लिए उन्होंने निर्देश दिया कि कृषि टास्क फोर्स का गठन कर सभी सुखाड़ सम्बंधित समस्याओं का निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि कृत्रिम सिंचाई की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए जिससे कि वर्षा पर से कृषि कार्यों की पूर्ण निर्भरता में कमी आये। जिला सहकारिता पदाधिकारी को निर्देशित किया कि पैक्स का भुगतान नियमित रूप से किया जाए तथा कोल्ड रूम का इस्तेमाल निश्चित रूप से किया जाए। फसल राहत योजना और फसल सुखाड़ राहत योजना के अंतर्गत कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया तथा विशेष कैम्प लगा कर ई-KYC के दर में वृद्धि लाने का निर्देश दिया। सभी प्रखण्ड जिनके रब्बी गेहूँ फसल तथा वर्षापात प्रतिवेदन अप्राप्त हैं उन्हें निर्देश दिया कि जल्द सभी प्रतिवेदन सांख्यिकी विभाग को उपलब्ध कराया जाए। जिला पशुपालन पदाधिकारी को सख्त निर्देश दिया कि कार्यों में तेजी लाते हुए पशु वितरण, कृत्रिम गर्भाधान और अंशदान के योजनाओं को शत प्रतिशत पूर्ण करना है। उपायुक्त ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि 2023-24 के लक्ष्य के अनुरूप कार्य करते हुए आबंटित राशि का पूर्ण उपयोग करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आगामी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की तैयारी पूर्ण रूप से की जाए तथा सभी चयनित, अनुमोदित, हस्तांतरित योजनाओं पर कार्य करते हुए उन्हें शीघ्र पूर्ण किया जाए। उन्होंने ये भी निर्देश दिया कि 15 अगस्त सम्बंधित प्राप्त लघु लक्ष्यों को ससमय पूर्ण किया जाए। उक्त बैठक में मुख्य रूप से जिला कृषि पदाधिकारी आशोक सम्राट, जिला सहकारिता पदाधिकारी निलम कुमारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    कान्हाचट्टी के बक्चुम्बा छात्र,इटखोरी के परसौनी मदरसा से लापता

    July 25, 2026

    Chatra News : बकचुंबा में विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर आयोजित, 76 आवेदन प्राप्त

    July 25, 2026

    ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश के बीच हरकत में आए विधायक, लावालौंग-पांकी सड़क निर्माण को लेकर डीसी को सौंपा ज्ञापन

    July 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • कान्हाचट्टी के बक्चुम्बा छात्र,इटखोरी के परसौनी मदरसा से लापता July 25, 2026
    • Chatra News : बकचुंबा में विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर आयोजित, 76 आवेदन प्राप्त July 25, 2026
    • ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश के बीच हरकत में आए विधायक, लावालौंग-पांकी सड़क निर्माण को लेकर डीसी को सौंपा ज्ञापन July 25, 2026
    • लावालौंग कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय  की प्रबंधन समिति का पुनर्गठन,पर्यवेक्षक दयानंद सिंह एवं बैजनाथ प्रसाद की देखरेख में संपन्न हुई चयन प्रक्रिया July 25, 2026
    • Crime News : मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई,एक करोड़ रु मूल्य का अफीम और अफीम डोडा बरामद,एक तस्कर गिरफ्तार July 25, 2026
    • गुल्ली मोड़ के पास जेसीबी की टक्कर से युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने चतरा-चौपारण मार्ग किया जाम July 24, 2026
    • कान्हाचट्टी में हिंदू राष्ट्र संगठन की बैठक, संगठन विस्तार और सामाजिक जागरूकता पर हुई चर्चा July 23, 2026
    • NEET-UG में वंशिका राज ने लहराया परचम, 626 अंक व AIR 4174 हासिल, समाजसेवी नितीश कुमार ने किया सम्मानित July 23, 2026
    • Crime News : दिनदहाड़े चतरा में महिला से 1.50 लाख की चेन छिनतई, पता पूछने के बहाने वारदात July 22, 2026
    • Chatra News : कॉमन करैत के डंसने से युवक की मौत, गांव में मातम July 22, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.