Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » जन वितरण प्रणाली ( डीलर) पर कम अनाज देने तथा अपने तराजू से राशन बाटने का आरोप
    Chatra News

    जन वितरण प्रणाली ( डीलर) पर कम अनाज देने तथा अपने तराजू से राशन बाटने का आरोप

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJuly 11, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लावालौंग:प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत मंधनीया पंचायत के सीकनी गांव के ग्रामीणों ने जन वितरण प्रणाली के दुकानदार पर लगातर अनियमितता का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का आरोप है, कि जनवितरण प्रणाली दुकानदार (डीलर) किरकी देवी राशन कार्डधारी को1 से 2 किलो अनाज कम देती है। वहीं राशन डीलर किरकी देवी के पति भरोसी गंझु से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि हमारे द्वारा एक – एक किलो राशन लाभुकों को एक से दो किलो काटा जाता है। जो हम राशन रास्ते में गिर जाने वजह से करते हैं। पीडीएस गोदाम से जब राशन आता है ( झर जाता) है, तो बहुत सा राशन रास्ते में गिर जाता है जिसकी भरपाई के लिए हम प्रति कार्ड एक किलोग्राम राशन कम देते हैं। एक ग्रामीण (नाम नहीं छापे जाने की शर्त) पर बताया कि मेरे नाम पर आवंटित राशन कार्ड कि डीलर किरकी देवी ही है, लेकिन विगत 3 महीनों से मुझे आवंटन नहीं होने का बात बता कर राशन नहीं दिया जा रहा है। जबकि ऑनलाइन प्रज्ञा केंद्र से जांच करवाने पर मुझे पता चला है कि मेरे नाम पर राशन का आवंटन हर महीने हो रहा है। एक और ग्रामीण रेवा गंझु ने कहा कि आज तक मैंने अपना राशन कार्ड नहीं देखा है। मेरा राशन कार्ड डीलर के पती भरोसी गंझु के पास ही है। मुझे हर महीने केवल 5 किलो चावल यहां से दे दिया जाता है। इस बाबत बीडीओ अमित कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि ऐसी सूचना मुझे भी मिली है इसकी जांच के उपरांत उचित कार्रवाई की जाएगी।

    पूर्व में भी लगता रहा है, राशन कम देने का आरोप
    ग्रामीणों के अनुसार राशन डीलर किरकी देवी पर पूर्व में भी राशन गबन करने का आरोप लगता रहा है। इससे पूर्व भी मामला ग्राम पंचायत में लाया गया था । लेकिन पैसे के खेल से मामले को रफा-दफा कर दिया गया। वहीं कुछ ग्रामीणों ने कहा है कि जो तराजू सरकार के द्वारा दीया गया है, उसे न देकर अपनी तराजू से दीया जाता है। पूर्व में बीडीओ अमित कुमार के द्वारा किरकी देवी को राशन गबन का मामला पाए जाने पर सस्पेंड करने का भी बात कहा गया था। लेकिन मामले में कुछ नहीं होता देख जन वितरण प्रणाली के दुकानदार का मनोबल यहां तक बढ़ गया है के दुकानदार ने कई लाभुकों के राशन कार्ड भी अपने पास रख लिया है।

    मो० साजिद लावालौंग

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    हथियार व जिंदा गोली के साथ दो गिरफ्तार, छापेमारी में देशी सिक्सर और बाइक बरामद

    November 22, 2026

    बकचुंबा पंचायत में पीएम आवास और अबुआ आवास के लाभुकों ने किया गृह प्रवेश, नए घर में पहुंचते ही खिले चेहरे

    November 21, 2026

    प्रखंडों की विभिन्न पंचायतों में आयोजित हुए कार्यक्रम, गृह प्रवेश के साथ प्रत्येक आवास के सामने लगाया गया पौधा

    November 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • हथियार व जिंदा गोली के साथ दो गिरफ्तार, छापेमारी में देशी सिक्सर और बाइक बरामद November 22, 2026
    • बकचुंबा पंचायत में पीएम आवास और अबुआ आवास के लाभुकों ने किया गृह प्रवेश, नए घर में पहुंचते ही खिले चेहरे November 21, 2026
    • प्रखंडों की विभिन्न पंचायतों में आयोजित हुए कार्यक्रम, गृह प्रवेश के साथ प्रत्येक आवास के सामने लगाया गया पौधा November 21, 2026
    • मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत उपायुक्त ने किया निष्पादित मामलों का स्थल सत्यापन November 21, 2026
    • मर्दनपुर सुरक्षित वन क्षेत्र में अफीम की खेती की तैयारी करते एक व्यक्ति गिरफ्तार November 20, 2026
    • झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत चतरा जिले में 98 लाभुकों ने किया नवनिर्मित आवास में गृह प्रवेश November 20, 2026
    • वन भूमि में पोस्ता की बुवाई करते ट्रैक्टर और बीज जप्त, आरोपी फरार November 20, 2026
    • बंदारू सुरक्षित वन भूमि में अफीम की खेती की तैयारी करते एक व्यक्ति गिरफ्तार,ड्रोन निगरानी से पकड़ा गया अवैध कृत्य, वन अधिनियम की धारा 33 के तहत कार्रवाई November 19, 2026
    • रबी कार्यशाला में किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी, मिट्टी जांच और वैज्ञानिक तकनीक अपनाने पर जोर November 19, 2026
    • कान्हाचट्टी प्रखंड की 10 पंचायतों में मजदूरी मद के लिए 48.35 लाख रुपये का आवंटन, चिरीदीरी पंचायत का नाम शून्य की सूची में; बीडीओ के पत्र से सामने आई आवंटन की तस्वीर November 18, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.