Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » रबी कार्यशाला में किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी, मिट्टी जांच और वैज्ञानिक तकनीक अपनाने पर जोर
    Chatra News

    रबी कार्यशाला में किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी, मिट्टी जांच और वैज्ञानिक तकनीक अपनाने पर जोर

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsNovember 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : लावालौंग प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मंधनिया पंचायत भवन में गुरुवार को झारखंड सरकार के कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की ओर से स्थापना दिवस के अवसर पर प्रखंड स्तरीय रबी कार्यशाला सह खेत बचाओ अभियान का आयोजन बीडीओ की उपस्थिति में किया गया। कृषि विभाग, चतरा के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यशाला में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी विपिन भारती एवं बीपीओ राजेश पासवान की उपस्थिति में किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती की विस्तृत जानकारी दी गई।कार्यशाला में अधिकारियों एवं कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को रबी फसलों की बेहतर पैदावार, मिट्टी की जांच, उन्नत बीजों के चयन तथा मौसम के अनुकूल खेती करने के तरीकों से अवगत कराया। वक्ताओं ने कहा कि खेती शुरू करने से पहले मिट्टी की जांच कराना बेहद जरूरी है। इससे मिट्टी की गुणवत्ता एवं पोषक तत्वों की जानकारी मिलती है और उसी के अनुरूप खाद एवं उर्वरक का इस्तेमाल किया जा सकता है।मौके पर किसानों को कृषि की लागत कम करने, उत्पादन बढ़ाने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आमदनी में वृद्धि करने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि बदलते मौसम के दौर में पारंपरिक खेती के साथ वैज्ञानिक तकनीक अपनाना समय की मांग है। इससे खेती को अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है।इस अवसर पर बीटीएम बीरेंद्र प्रसाद, एटीएम चंद्रभूषण, कृषक मित्र सहित प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ों किसान उपस्थित थे।

    *रिपोर्टर मो0 साजिद*

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    बंदारू सुरक्षित वन भूमि में अफीम की खेती की तैयारी करते एक व्यक्ति गिरफ्तार,ड्रोन निगरानी से पकड़ा गया अवैध कृत्य, वन अधिनियम की धारा 33 के तहत कार्रवाई

    November 19, 2026

    कान्हाचट्टी प्रखंड की 10 पंचायतों में मजदूरी मद के लिए 48.35 लाख रुपये का आवंटन, चिरीदीरी पंचायत का नाम शून्य की सूची में; बीडीओ के पत्र से सामने आई आवंटन की तस्वीर

    November 18, 2026

    उपायुक्त श्री रवि आनंद के निर्देश पर जिलेभर में संचालित हैं विभिन्न गतिविधियां, 28 नवंबर तक चलेगा कार्यक्रमों का सिलसिला

    November 18, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • बंदारू सुरक्षित वन भूमि में अफीम की खेती की तैयारी करते एक व्यक्ति गिरफ्तार,ड्रोन निगरानी से पकड़ा गया अवैध कृत्य, वन अधिनियम की धारा 33 के तहत कार्रवाई November 19, 2026
    • रबी कार्यशाला में किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी, मिट्टी जांच और वैज्ञानिक तकनीक अपनाने पर जोर November 19, 2026
    • कान्हाचट्टी प्रखंड की 10 पंचायतों में मजदूरी मद के लिए 48.35 लाख रुपये का आवंटन, चिरीदीरी पंचायत का नाम शून्य की सूची में; बीडीओ के पत्र से सामने आई आवंटन की तस्वीर November 18, 2026
    • उपायुक्त श्री रवि आनंद के निर्देश पर जिलेभर में संचालित हैं विभिन्न गतिविधियां, 28 नवंबर तक चलेगा कार्यक्रमों का सिलसिला November 18, 2026
    • मरीजों से अतिरिक्त पैसे वसूलने पर सख्ती: चतरा सदर अस्पताल में जांच, रजिस्ट्रेशन कर्मी पुलिस के हवाले November 17, 2026
    • घरेलू विवाद में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, गांव में पसरा मातम November 17, 2026
    • अवैध अफीम की खेती रोकने को लेकर शाम्हे-मड़वा में जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों ने सड़क और बिजली की समस्या उठाई November 17, 2026
    • एनडीपीएस के तीन कांडों में फरार अभियुक्तों के घर पहुंचा पुलिस का ईश्तेहार, अदालत में आत्मसमर्पण का दिया निर्देश November 17, 2026
    • स्वच्छता के संदेश के साथ समाहरणालय से जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम तक निकाली गई ‘रन फॉर क्लीनलिनेस’ दौड़, उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना November 17, 2026
    • चतरा के पारडीह तालाब में मछली मारने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत; परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी November 16, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.