Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » झारखंड में थैलेसीमिया पर गंभीरतापूर्वक पहल होगी– विधायक प्रदीप यादव
    Ranchi News

    झारखंड में थैलेसीमिया पर गंभीरतापूर्वक पहल होगी– विधायक प्रदीप यादव

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 25, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Ranchi : झारखंड के थैलेसीमिया/सिकल सेल एवं अप्लास्टिक एनीमिया के पीड़ित बच्चों/परिजनों संग झारखंड कांग्रेस के विधायक दल के नेता एवं मुख्य अतिथि श्रीमान प्रदीप यादव जी के साथ दीपावली मिलन एवं परिचर्चा का आयोजन झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन(A यूनिट ऑफ़ “लहू बोलेगा” रक्तदान संगठन रांची) ने झारखंड विधानसभा सभागार रांची में हुआ। जिसमें झारखंड के लगभग सभी जिलों से पीड़ितों/परिजनों एवं रक्तदान संगठनों/रक्तवीर/रक्तदाताओं की उपस्थिति रही,रांची,लोहरदगा, खूंटी,रामगढ़,हज़ारीबाग,बोकारो,धनबाद,गुमला, लातेहार,पलामू एवं संथाल प्रमंडल के पीड़ित/परिजन उपस्थित थे। कार्यक्रम में विधायक प्रदीप यादव जी को पीड़ितों/परिजनों/चिंतक द्वारा झारखंड में थैलेसीमिया की समस्याओं/निष्पादन/नीति/क्रियान्वयन पर 14 सूत्री मांग पत्र दिया गया एवं झारखंड भर के रक्तदान संगठनों के समन्वय संगठन द्वारा 19 सूत्री मांग पत्र दिया गया।
    माननीय विधायक प्रदीप यादव जी को आयोजक द्वारा स्मृति चिन्ह,अंगवस्त्र, पुष्प भेंट किया गया, वहीं अपोलो नई दिल्ली एवं शोनित फाउंडेशन के प्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह,अंगवस्त्र,पुष्प भेंट किया गया।कार्यक्रम हॉल थैलेसीमिया पीड़ितों की मांगों भरी तख्तियों एवं पेपर कटिंग से सजी हुई थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता थैलेसीमिया एसोसिएशन एवं लहू बोलेगा के संस्थापक नदीम खान ने किया,संचालन मेहर खालसा के रक्तवीर हर्षवर्धन,विषय प्रवेश थैलेसीमिया पीड़ित छात्रा सोनम कुमारी,साक्षी सिंह एवं मांग पत्र पढा पीड़ित छात्र एलेक्स टोप्पो,लक्की उरांव ने। कार्यक्रम में रांची-गुमला के थैलेसीमिया पीड़ितों के परिजनों को सिविल सर्जन के द्वारा वन टाइम भारतीय रेलवे पास 30 परिजनों को दिया गया। पीड़ितों/परिजनों संग दीपावली का सभी को मिठाईयों का उपहार दिया गया एवं बच्चों को माननीय विधायक प्रदीप यादव जी द्वारा सामूहिक रूप से मिठाई खिलाई गई। कार्यक्रम में देशव्यापी मशहूर बोन मैरो ट्रांसप्लांट के डॉक्टर सह अपोलो नई दिल्ली हेमेटोलॉजिस्ट विभाग के एचओडी डॉ गौरव खारिया जी ने नई दिल्ली से ऑनलाईन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हॉल को संबोधित/परामर्श/शुभकामनाएं दी।
    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रदीप यादव जी ने कहा कि मुझे यह कार्यक्रम से आपलोगों की पीड़ा/भावना से अवगत होने का मौका मिला है हम आयोजक के आभारी है,झारखंड में अगर कोई गंभीर मुद्दें है तो उसमें एक यह थैलेसीमिया का मामला है।थैलेसीमिया पीड़ितों/परिजनों के मांग पत्र और रक्तदान संगठनों के मांग पत्र पर झारखंड सरकार जरूर गंभीरतापूर्वक कार्य करेगी,जल्द मेरे नेतृत्व में मुख्यमंत्री से आपलोगों के साथ प्रतिनिधिमंडल मिलेगा।झारखंड से थैलेसीमिया/सिकल सेल एवं अप्लास्टिक एनीमिया पर जनजागरुकता फैलाया जाएगा ताकि झारखंड से थैलेसीमिया/सिकल सेल/अप्लास्टिक एनीमिया को भगाया जा सकें,हम आपके साथ है। कार्यक्रम में झारखंड आरजेडी के महासचिव/प्रवक्ता कैलाश यादव,दिव्यंजनों के मोटिवेटर इंजीनियर राजू,कार्यक्रम आयोजक नदीम खान,अपोलो नई दिल्ली के झारखंड प्रतिनिधि रवि कुमार,शोनित फाउंडेशन के शाहबाज़,जितेंद पांडेय,अशरफ़,कोल्हान रक्तदान संगठन के प्रभारी रक्तवीर सपन महतो,कांके(रांची) के विधायक सुरेश बैठा के प्रतिनिधि शमीम बरिहार, एसोसिएशन संजय टोप्पो,मेहर खालसा के हर्षवर्धन,झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के संस्थापक पुष्कर महतो,लेखक/साहित्यक एम.ज़ेड. खान,हज़ारीबाग के रक्तदान आयोजक अमिताब महतो,रक्तवीर इंजीनियर शाहनवाज़ अब्बास,रक्तवीर आसिफ अहमद गुड्डू,आरटीआई एक्टिविस्ट अकरम राशिद,पत्रकार बुलंद,नसीम खान,पीड़ितों के परिजन पुनिया उरांव, राजेंद्र कुमार,देवेंद्र महतो,रफ़त,तरन्नुम आदि सैकड़ो पीड़ितों के परिजन उपस्थित थे।

    रांची
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    बरसात को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य के सभी सिविल सर्जनों को दिए सख्त निर्देश, स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में रहेगा

    July 20, 2026

    भारतीय मजदूर संघ की अखिल भारतीय कार्य समिति बैठक: नामकुम में तीन दिवसीय महा संवाद

    July 19, 2026

    रांची एसएसपी के निर्देश पर डोरंडा थाना में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित ।

    July 8, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • चतरा पुलिस के नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता की मुहिम लगातार तेज होती जा रही है। August 6, 2026
    • सभी बूथों पर मतदाता सूची प्रकाशित,नाम व विवरण जांचने की अपील August 5, 2026
    • Chatra News : स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बीडीओ  के नेतृत्व में किया गया बैठक August 5, 2026
    • Chatra News : चारु नदी में बाढ़ का कहर: तेज बहाव में बहे अधेड़ का शव मिला, गांव में पसरा मातम August 5, 2026
    • Crime News : माओवादी साजिश का पर्दाफाश: चतरा में हथियारों संग दो युवक गिरफ्तार August 4, 2026
    • Chatra News : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर चतरा झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल August 4, 2026
    • Chatra News : बीडीओ ने किया बाबा पूजा भंडार का भव्य उद्घाटन August 4, 2026
    • सिमरिया  प्रखण्ड के मो० एकबाल अंसारी बने कांग्रेस के चतरा जिला उपाध्यक्ष,प्रदेश अध्यक्ष ने सौंपी संगठन को मजबूत करने बड़ी जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में हर्ष  की माहौल August 3, 2026
    • शराब तस्करी का बड़ा जाल फटा: चतरा-डोभी मार्ग पर ट्रक पलटा अवैध शराब बरामद August 3, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त ने हेरुआ डैम, पिक्चर टाइम थियेटर, महादेवी वर्मा महिला कॉलेज एवं छठ तालाब का किया निरीक्षण, विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश August 2, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.