Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » हजारीबाग पुलिस की बड़ी सफलता: 80 लाख की डकैती का खुलासा, नौ अपराधी गिरफ्तार, गहने-पिस्तौल बरामद
    Hazaribagh News

    हजारीबाग पुलिस की बड़ी सफलता: 80 लाख की डकैती का खुलासा, नौ अपराधी गिरफ्तार, गहने-पिस्तौल बरामद

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsSeptember 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हजारीबाग। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बभनी गांव में हुई 80 लाख की डकैती का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने 25 सितंबर की रात गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए नौ अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से लूटे गए सोने-चांदी के आभूषण, नकदी, मोबाइल, दो मोटरसाइकिल और एक देशी पिस्तौल सहित जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

    घटना का ब्यौरा

    13 सितंबर 2025 की रात करीब आठ की संख्या में डकैतों ने ग्राम बभनी निवासी अन्निदता मल्लिक के घर पर धावा बोलकर जान से मारने की नीयत से हमला किया और करीब 80 लाख रुपये मूल्य के गहने लूट लिए। इस मामले में 15 सितंबर को मुफ्फसिल थाना कांड संख्या-155/25 दर्ज किया गया।

    घटना की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित आनंद के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। तकनीकी शाखा और सतत छापेमारी की मदद से पुलिस ने अपराधियों को दबोच लिया।

    गिरफ्तार अपराधी

    पुलिस ने मुख्य आरोपी रणवीर कुमार सिंह उर्फ छोटू उर्फ जोकर समेत कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधियों में— रणवीर कुमार सिंह उर्फ छोटू उर्फ जोकर (बभनी, हजारीबाग)। राजेश कुमार यादव (नावाखाप, कटकमसांडी)। सुरेंद्र उरांव (बारीगोला, कटकमसांडी)। विपिन कुमार सिंह (गुमला, वर्तमान रांची)। रवि राय (पटना, वर्तमान रांची)। दिनेश कुमार यादव उर्फ सन्नी (नावाखाप, कटकमसांडी)। विपुल कुमार सिंह उर्फ सुशील कुमार (बभनी, हजारीबाग)। राहुल कुमार यादव (रामनगर, कटकमदाग)। सन्नी कुमार गुप्ता (रामनगर, कटकमदाग)।

    बरामद सामान : 131 सोने के आभूषण (लगभग 1100 ग्राम)। 25 चांदी के सिक्के। 6 मोबाइल फोन।
    2 मोटरसाइकिल (JH02AY6087 एवं JH02BL4490)। 1 देशी पिस्तौल (Made in Japan अंकित)। 3 जिंदा कारतूस।

    अपराधियों का आपराधिक इतिहास

    गिरफ्तार आरोपियों का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। इनमें चोरी, लूट, ड्रग्स तस्करी, आर्म्स एक्ट और यहां तक कि हत्या जैसे गंभीर मामलों में संलिप्तता पाई गई है। इनमें रणवीर कुमार सिंह उर्फ छोटू उर्फ जोकर और अन्य कई आरोपी पहले भी हजारीबाग, रांची, गुमला और पटना जिलों में अपराध कर चुके हैं।

    पुलिस टीम का योगदान

    इस कार्रवाई में एसडीपीओ अमित आनंद के नेतृत्व में कई थाना प्रभारी और तकनीकी शाखा की टीम शामिल रही। पुलिस की इस सफलता को जिले में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। यह खुलासा न सिर्फ हजारीबाग पुलिस की सतर्कता का प्रमाण है, बल्कि अपराधियों को यह संदेश भी देता है कि कानून के शिकंजे से बचना नामुमकिन है।

    हजारीबाग
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Crime News : बड़कागांव पुलिस ने गैंगस्टर प्रिंस खान के साथी को दबोचा, हथियार और पर्चे बरामद

    September 6, 2026

    सिरते तैय्यबा की झलक: 8 स्टॉल में बच्चियों ने पेश की पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की जिंदगी और इस्लामी इतिहास की कहानी

    August 30, 2026

    Hazaribagh News : लव ट्रायंगल, शराब की पार्टी और पेसमेकर वाला खौफनाक कातिल! जानिए कैसे दोस्त ने ही लिखी विकास की मौत की स्क्रिप्ट!

    July 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान September 21, 2026
    • लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी September 20, 2026
    • टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन September 20, 2026
    • पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण September 20, 2026
    • कटकमदाग पुलिस की कार्रवाई, दो लापता लड़कियां बरामद,एक लड़की हटिया रेलवे स्टेशन तो दूसरी भुरकुंडा से मिली, कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा September 20, 2026
    • हजारीबाग में टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ,पुलिस ने नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ, चालकों से भराया गया शपथ पत्र September 20, 2026
    • करम पूजा की पूर्व संध्या पर संघरी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त रवि आनंद हुए शामिल September 20, 2026
    • नशे के खिलाफ नूरा मस्जिद कमेटी की पहल, अभिभावकों से सहयोग की अपील,कमेटी ने कहा- बच्चों को नशे से बाहर निकालने में हर संभव मदद करेंगे, सहयोग नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी September 20, 2026
    • सोलर पावर प्लांट से 240 बैटरी चोरी मामले में एक गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी September 20, 2026
    • वाराणसी में ढ़ेर हुआ चतरा का टेरर TSPC सुप्रीमों बृजेश गंझू , यूपी एटीएस ने किया एनकाउंटर. 30 लाख का था इनामी, डीएसपी व कांस्टेबल को भी लगी गोली..! September 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.