Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : कुंदा प्रखंड में उपायुक्त का औचक निरीक्षण: सफाई व्यवस्था पर नाराजगी, अनुपस्थित कर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश
    Chatra News

    Chatra News : कुंदा प्रखंड में उपायुक्त का औचक निरीक्षण: सफाई व्यवस्था पर नाराजगी, अनुपस्थित कर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMay 2, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त रवि आनंद ने आज कुंदा प्रखंड क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण कर प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया, जहां कर्मियों की उपस्थिति की गहन जांच की गई। कई कर्मियों के अनुपस्थित पाए जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण मांगने एवं एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। कार्यालयों के निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने साफ-सफाई की स्थिति का भी बारीकी से अवलोकन किया। व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाए जाने पर उन्होंने संबंधित कर्मियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि कार्यालय परिसर में स्वच्छता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि अगली निरीक्षण में सुधार नहीं पाया गया तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त प्रखंड सभागार पहुंचे, जहां जनगणना-2027 के सफल संचालन को लेकर चल रहे प्रगणकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में उन्होंने भाग लिया। प्रशिक्षण ले रहे प्रगणकों से संवाद करते हुए उन्होंने जनगणना की प्रक्रिया एवं उसके महत्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत की जनगणना विश्व की सबसे बड़ी प्रशासनिक एवं सांख्यिकीय प्रक्रिया है, जो देश की विकास योजनाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने जानकारी दी कि जनगणना-2027 देश की 16वीं तथा स्वतंत्रता के बाद की 8वीं जनगणना होगी, जिसे इस बार पूर्णतः डिजिटल माध्यम से संपन्न कराया जाएगा। प्रगणक विशेष मोबाइल एप के माध्यम से घर-घर जाकर आंकड़ों का संग्रहण करेंगे, जिससे प्रक्रिया अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनेगी। उपायुक्त ने बताया कि जनगणना दो चरणों में संपन्न होगी। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना तथा द्वितीय चरण में जनसंख्या गणना की जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 1 मई से 15 मई 2026 तक सेल्फ एन्यूमरेशन, 16 मई से 14 जून 2026 तक हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन तथा फरवरी 2027 में जनसंख्या गणना प्रस्तावित है। उन्होंने सभी प्रगणकों को पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया। इसके पश्चात उपायुक्त प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र, कुंदा पहुंचे, जहां उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने रोस्टर के अनुसार चिकित्सक एवं कर्मियों की उपस्थिति पंजी की जांच की, साथ ही दवा भंडारण कक्ष, प्रसूति कक्ष एवं साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन करने हेतु उन्होंने स्वयं शुगर एवं ब्लडप्रेशर जांच भी कराई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को समय पर उपस्थित रहने एवं स्वच्छता बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वर्तमान स्थिति में सुधार नहीं होने पर अगली निरीक्षण में संबंधित कर्मियों पर सीधे कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण क्रम में उपायुक्त ने कुंदा प्रखंड स्थित प्राचीन महादेव मठ का भी दौरा किया, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने पुजारियों एवं स्थानीय ग्रामीणों से मठ के सौंदर्यीकरण को लेकर सुझाव लिए। उन्होंने अंचल अधिकारी को निर्देशित किया कि आवश्यकताओं का आकलन कर ग्राम सभा से प्रस्ताव पारित कराते हुए सूची उपलब्ध कराएं, ताकि मठ के सौंदर्यीकरण की दिशा में ठोस पहल की जा सके। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करने का निर्देश दिया। मौके पर अंचल अधिकारी दीपक कुमार मिश्रा सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी, कर्मी एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : सिमरिया में डीटीओ महेश्वरी यादव का एक्शन मोड, 25 वाहनों पर कार्रवाई

    June 27, 2026

    Breaking news : छत्तीसगढ़ से मुहर्रम मनाने आए किशोर की चाकूबाजी कर हत्या, चाचा का इलाज रिम्स में जारी

    June 27, 2026

    चतरा में मुहर्रम शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न, प्रशासन और जनता ने दिखाई मिसाल

    June 27, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : सिमरिया में डीटीओ महेश्वरी यादव का एक्शन मोड, 25 वाहनों पर कार्रवाई June 27, 2026
    • Ranchi News : मोहर्रम के जुलूस में शामिल हुए कांग्रेस नेता आलोक कुमार दूबे, दिया एकता और सद्भाव का संदेश June 27, 2026
    • Hazaribagh News : डीसी, एसपी समेत सभी अधिकारियों और पुलिस जवानों की मेहनत को सराहा, कहा— सभी के सहयोग से शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मोहर्रम June 27, 2026
    • Breaking news : छत्तीसगढ़ से मुहर्रम मनाने आए किशोर की चाकूबाजी कर हत्या, चाचा का इलाज रिम्स में जारी June 27, 2026
    • चतरा में मुहर्रम शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न, प्रशासन और जनता ने दिखाई मिसाल June 27, 2026
    • मुहर्रम पर खलीफाओं का हुआ ख़ास इस्तक़बाल, केवा आयुर्वेदा ने 20 खलीफाओं को किया सम्मानित June 27, 2026
    • कान्हाचट्टी के युवाओं ने तय किया हजारों किलोमीटर का रोमांचक सफर, नेपाल से लेह-लद्दाख और कश्मीर तक की यात्रा बनी प्रेरणा June 27, 2026
    • Chatra News : प्रतापपुर थाना अंतर्गत गारा में अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन June 25, 2026
    • SIR को लेकर झामुमो का बड़ा अभियान, 28 जून को चतरा में बीएलए-2 प्रशिक्षण कार्यक्रम,पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडे होंगे मुख्य अतिथि June 25, 2026
    • Ranchi News : निषिध मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध राज्यव्यापी जागरूकता अभियान का गुरूवार को हुआ समापन, शौर्य सभागार ,डोरंडा में हुआ भव्य कार्यक्रम June 25, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.