Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : जिला निर्वाचन कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न, प्रगति में तेजी लाने के निर्देश
    Chatra News

    Chatra News : जिला निर्वाचन कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न, प्रगति में तेजी लाने के निर्देश

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMay 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में जिला निर्वाचन शाखा, चतरा की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने डेमोग्राफिक डेटा की सम्यक प्रविष्टि (सेमुलर एंट्री) की स्थिति का आकलन किया। जिन प्रखंडों में कार्य की प्रगति अपेक्षाकृत कम पाई गई, वहां के संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्वाचन से संबंधित प्रत्येक कार्य समयबद्ध एवं शुद्धता के साथ पूर्ण होना चाहिए।उपायुक्त ने जिले के मतदाताओं से संबंधित विभिन्न पहलुओं की भी जानकारी ली तथा डेटा की गुणवत्ता एवं अद्यतन स्थिति पर विशेष जोर दिया। बैठक में प्रस्तावित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) प्रारंभ होने से पूर्व वर्ष 2003 के मतदाताओं के मैपिंग कार्य की समीक्षा की गई। बताया गया कि जिले में यह कार्य लगभग 79 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। इस पर उपायुक्त ने असंतोष व्यक्त करते हुए इसे शीघ्र 95 प्रतिशत तक पूर्ण करने का निर्देश दिया, ताकि आगामी निर्वाचन प्रक्रिया में किसी प्रकार की त्रुटि न हो। बैठक में अपर समाहर्ता अरविंद कुमार,उप निर्वाचन पदाधिकारी वेदवंती कुमारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    एसएसबी 35वीं वाहिनी ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत किया जागरूक

    October 14, 2026

    दुर्गापूजा, दीपावली एवं छठ पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित

    October 13, 2026

    पंचायत भवन में चोरी: ताला तोड़कर कंप्यूटर, एलसीडी समेत सरकारी सामान उड़ाया; प्रशासन में हड़कंप

    October 13, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • एसएसबी 35वीं वाहिनी ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत किया जागरूक October 14, 2026
    • दुर्गापूजा, दीपावली एवं छठ पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित October 13, 2026
    • पंचायत भवन में चोरी: ताला तोड़कर कंप्यूटर, एलसीडी समेत सरकारी सामान उड़ाया; प्रशासन में हड़कंप October 13, 2026
    • घर से स्कूल तक चोरी का सिलसिला, कान्हाचट्टी में ग्रामीणों की नींद उड़ी; पुलिस कार्रवाई को तरस रहे लोग October 13, 2026
    • चौपारण को मिला हैंडलूम-पावरलूम गारमेंट्स खरीदारी का नया ठिकाना October 12, 2026
    • वेतन को तरसे 108 एम्बुलेंस कर्मी, मांगों के लिए सड़क पर उतरे October 12, 2026
    • चतरा-सिमरिया रोड पर हथियार और 54 गोलियों के साथ टीएसपीसी समर्थक गिरफ्तार October 12, 2026
    • पूजा पंडालों में पहुंचे समाजसेवी अरुण कुमार सिंह, क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामनाचारु, तुलबुल और चिल्हिया समेत कई पूजा पंडालों में हुए शामिल, चारु मुखिया रवीना देवी ने पेलतौल में किया पूजा का शुभारंभ October 11, 2026
    • “बेटी कहती थी—मुझे बचा लो…”, दहेज और संतान के सवाल पर प्रताड़ना के आरोप के बीच मिश्रौल की बेटी नाजदा की संदिग्ध मौत October 11, 2026
    • चतरा में अफीम तस्करी का बड़ा खुलासा: 2.5 किलो अफीम और चार लाख नगद के साथ चार गिरफ्तार, पंजाब ले जाने की तैयारी थी चालू October 11, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.