
चतरा। एक मई का वो दिन जो श्रम दिवस की मेहनत और बृज किशोर उर्फ बिरजू तिवारी के जन्मदिन का अनोखा संगम। जिला परिषद उपाध्यक्ष और भाजपा के इस मेहनती नेता के सम्मान में चतरा व कान्हाचट्टी के युवाओं ने कुछ ऐसा किया, जो दिल को छू गया। रेडक्रॉस सोसायटी में दर्जनों युवा स्वेच्छा से रक्तदान के लिए आगे आए। हर बूंद रक्त में छिपी थी एक नई जिंदगी की उम्मीद, जरूरतमंदों के लिए। युवाओं की जुबानी, “ये संयोग नहीं, प्रेरणा है! श्रम दिवस पर ऐसा व्यक्तित्व का जन्मदिन जो खुद पसीना बहाकर समाज बदल रहा है। बिरजू तिवारी हमारे लिए मिसाल हैं। बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलाकर सैकड़ों परिवारों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी। जैसे रक्त की बूंद जिंदगी बचाती है, वैसे ही वो जरूरतमंदों का सहारा बनते हैं।” इसी भावना से उनका जन्मदिन सेवा दिवस बन गया,रक्तदान अभियान के रूप में। बिरजू तिवारी ने युवाओं को गले लगाते हुए कहा, “ये रक्तदान मेरे लिए सबसे अनमोल तोहफा। मेरा जन्मदिन खास तो बना ही, कई थैलीसीमिया बच्चों और जरूरतमंदों को नई साँसें मिलेंगी।” चतरा के ब्लड बैंक में स्टॉक बढ़ेगा, बच्चों को समय पर मदद मिलेगी। ये युवाओं की वो पहल है, जो सेवा की मिसाल बन गई—मानवता का संदेश देकर सबको प्रेरित कर रही।
