Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : रवि आनंद ने चतरा के 40वें उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया, विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण
    Chatra News

    Chatra News : रवि आनंद ने चतरा के 40वें उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया, विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsApril 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री रवि आनंद ने आज चतरा जिले के 40वें उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी से विधिवत कार्यभार प्राप्त किया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत उपायुक्त श्री रवि आनंद ने कहा कि वे जिले के समग्र विकास के लिए सभी विभागों के साथ समन्वय एवं टीम भावना के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि उनके कार्यकाल में महिला एवं बाल विकास, शिक्षा के सुदृढ़ीकरण तथा राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन प्राथमिकता में रहेगा, ताकि पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जा सके।उपायुक्त ने पेयजल की समस्याओं के समाधान हेतु सभी प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा करने की बात कही। उन्होंने निर्देश दिया कि जहां भी पेयजल संबंधी समस्या चिन्हित होगी, वहां 48 घंटे के अंदर चापानल की मरम्मत अथवा वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि वे नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण कर आमजनों से संवाद स्थापित करेंगे तथा प्राप्त समस्याओं का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही प्रत्येक सप्ताह जनता दरबार का आयोजन कर प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किया जाएगा। स्वास्थ्य व्यवस्था के संदर्भ में उपायुक्त ने कहा कि जिले में चिकित्सकों की कमी एवं अन्य समस्याओं का आकलन कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया जा सके। पदभार ग्रहण करने के उपरांत ही उपायुक्त श्री रवि आनंद ने समाहरणालय परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राजस्व शाखा, आपूर्ति शाखा, सामान्य शाखा सहित अन्य कार्यालयों का भ्रमण कर कार्यप्रणाली की जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए।

    उपस्थित पदाधिकारी

    इस अवसर पर उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सह जिला परिवहन पदाधिकारी माहेश्वरी प्रसाद, डीआरडीए निदेशक सुश्री अलका कुमारी, जिला नियोजन पदाधिकारी  मन्नू कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शकील अहमद, सहित अन्य पदाधिकारी, कर्मी एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    लापता बच्चे की सकुशल बरामदगी में अहम भूमिका निभाने वाले पंकज को थाना प्रभारी ने किया सम्मानित !

    April 19, 2026

    Chatra News : कान्हाचट्टी में गोमांस के साथ तस्कर गिरफ्तार, राजपुर थाना पुलिस ने भेजा जेल

    April 18, 2026

    Chatra News : अधिक बोझ तले कुचला गया एक परिवार का सहारा: टेंपू चालक मथुरा साव की दर्दनाक मौत!

    April 18, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • लापता बच्चे की सकुशल बरामदगी में अहम भूमिका निभाने वाले पंकज को थाना प्रभारी ने किया सम्मानित ! April 19, 2026
    • Chatra News : कान्हाचट्टी में गोमांस के साथ तस्कर गिरफ्तार, राजपुर थाना पुलिस ने भेजा जेल April 18, 2026
    • Chatra News : अधिक बोझ तले कुचला गया एक परिवार का सहारा: टेंपू चालक मथुरा साव की दर्दनाक मौत! April 18, 2026
    • Chatra News : हरहद में माता कोलेश्वरी प्राण प्रतिष्ठा सह शतचंडी यज्ञ का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब April 18, 2026
    • Chatra News : रवि आनंद ने चतरा के 40वें उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया, विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण April 18, 2026
    • Chatra News : चतरा में सरेराह चाकूबाजी; मामूली विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, इलाके में सनसनी! April 18, 2026
    • Chatra News : डेढ़ किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई April 17, 2026
    • Crime News : हजारीबाग जंगल में नक्सल दस्ते का खात्मा: 15 लाख के शूटर शहदेव समेत 4 माओवादी ढेर, 4 हथियार जब्त April 17, 2026
    • Chatra News : सामुदायिक पुलिसिंग से बढ़ेगा भरोसा,कस्तूरबा विद्यालय में बालिकाओं को खेल सामग्री वितरित April 17, 2026
    • Hazaribagh News : मिलेनियम पब्लिक स्कूल के छात्रों ने रचा सफलता का नया इतिहास, यावर हुसैन जिले के टॉप 10 में शामिल April 17, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.