Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : उपायुक्त ने सिमरिया में विद्यालय एवं रेफरल अस्पताल का किया औचक निरीक्षणछात्राओं से किया संवाद, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, भोजन एवं स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
    Chatra News

    Chatra News : उपायुक्त ने सिमरिया में विद्यालय एवं रेफरल अस्पताल का किया औचक निरीक्षणछात्राओं से किया संवाद, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, भोजन एवं स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJune 15, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त रवि आनंद ने आज सिमरिया प्रखंड क्षेत्र का दौरा कर राजकीय अनुसूचित जाति आवासीय बालिका उच्च विद्यालय, सिमरिया एवं रेफरल अस्पताल, सिमरिया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिक्षा, छात्र कल्याण, आधारभूत सुविधाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त सर्वप्रथम राजकीय अनुसूचित जाति आवासीय बालिका उच्च विद्यालय, सिमरिया पहुंचे। उन्होंने विद्यालय परिसर का भ्रमण कर कक्षा-कक्ष, छात्रावास, भोजनालय, रसोईघर, शौचालय, पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। विद्यालय परिसर में संचालित विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। विद्यालय परिसर का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त ने नालियों की साफ-सफाई नियमित रूप से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही नालियों के ऊपर लगे क्षतिग्रस्त लोहे की जालियों को शीघ्र बदलने तथा परिसर की स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने को कहा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षा-कक्षों में रखे टूटे एवं जर्जर टेबल-बेंचों को देखकर उनकी मरम्मत कराने तथा आवश्यकता के अनुसार नए टेबल-बेंच उपलब्ध कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। उपायुक्त ने विद्यालय की छात्राओं से सीधे संवाद कर पठन-पाठन की स्थिति, शिक्षकों की उपलब्धता, छात्रावास में मिलने वाली सुविधाएं, भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने, अनुशासन बनाए रखने तथा उपलब्ध अवसरों का बेहतर उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर स्थित रसोईघर की व्यवस्था को देखकर उपायुक्त ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि रसोईघर की साफ-सफाई एवं रखरखाव में तत्काल सुधार किया जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि छात्राओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि छात्राओं के स्वास्थ्य एवं पोषण से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा। इस दौरान विद्यालय भवन निर्माण से संबंधित लंबित एवं अधूरी परियोजनाओं की भी समीक्षा की गई। निरीक्षण के क्रम में जानकारी दी गई कि कुछ विद्यालयों में पूर्व से अधूरे भवन निर्माण के मामलों में संबंधित लापरवाह व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। इस पर उपायुक्त ने मामले की समीक्षा करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
    विद्यालय निरीक्षण के उपरांत उपायुक्त ने रेफरल अस्पताल, सिमरिया का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाएं, दवा वितरण व्यवस्था, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंजीकरण कक्ष, दवा वितरण कक्ष, ड्रेसिंग रूम, ऑपरेशन थियेटर, एक्स-रे कक्ष, प्रसव कक्ष, ऑब्जर्वेशन कक्ष, ट्रायएज कक्ष, बेबी कॉर्नर, आयुष्मान मदर एंड न्यूबॉर्न केयर यूनिट, आयुष्मान वार्ड, महिला वार्ड, जनरल वार्ड सहित विभिन्न चिकित्सा इकाइयों का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं दवा उपलब्धता के संबंध में फीडबैक भी प्राप्त किया। उपायुक्त ने अस्पताल परिसर की स्वच्छता व्यवस्था को और सुदृढ़ करने, मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने तथा आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आमजन को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने निर्माणाधीन नए अस्पताल भवन का भी जायजा लिया तथा निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया।उपायुक्त ने कहा कि शिक्षा एवं स्वास्थ्य दोनों ही विकास के महत्वपूर्ण आधार हैं। विद्यालयों एवं स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं की नियमित निगरानी से ही आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि निरीक्षण के दौरान दिए गए सभी निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करें। इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शकील अहमद, जिला योजना सह कल्याण पदाधिकारी शिशिर पंडित, प्रखंड विकास पदाधिकारी, सिमरिया सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    वाराणसी में ढ़ेर हुआ चतरा का टेरर TSPC सुप्रीमों बृजेश गंझू , यूपी एटीएस ने किया एनकाउंटर. 30 लाख का था इनामी, डीएसपी व कांस्टेबल को भी लगी गोली..!

    September 20, 2026

    चुंदरू धाम पहुंचे सांसद कालीचरण सिंह, गणेश पूजा महोत्सव में की पूजा-अर्चना

    September 19, 2026

    रामनगर स्टेडियम में‘खेलो झारखंड’काआगाज,खिलाड़ियों में दिखा उत्साहविभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने खेल स्पर्धाओं में लिया हिस्सा, अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

    September 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • वाराणसी में ढ़ेर हुआ चतरा का टेरर TSPC सुप्रीमों बृजेश गंझू , यूपी एटीएस ने किया एनकाउंटर. 30 लाख का था इनामी, डीएसपी व कांस्टेबल को भी लगी गोली..! September 20, 2026
    • चुंदरू धाम पहुंचे सांसद कालीचरण सिंह, गणेश पूजा महोत्सव में की पूजा-अर्चना September 19, 2026
    • रामनगर स्टेडियम में‘खेलो झारखंड’काआगाज,खिलाड़ियों में दिखा उत्साहविभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने खेल स्पर्धाओं में लिया हिस्सा, अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला September 19, 2026
    • मंधनिया आजीविका महिला संकुल की वार्षिक आमसभा आयोजित, बेहतर कार्य करने वाले संगठन व कैडर सम्मानित September 18, 2026
    • एनडीपीएस एक्ट के दो मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल September 18, 2026
    • मुर्गा फार्म से बाइक, मोबाइल और मुर्गों की चोरी का खुलासा; अन्य आरोपियों की तलाश जारी September 18, 2026
    • चतरा में अपहरण का खुलासा, जंगल से चालक बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार September 18, 2026
    • लावालौंग में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’, पीएम मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना September 18, 2026
    • तीज की रात मातम में बदल गई”: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या, दो गिरफ्तार September 17, 2026
    • Chatra News : लावालौंग के कोलकोले पंचायत में पंचायत स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ September 17, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.