Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : सदर अस्पताल में गर्मी को लेकर बड़े फैसले, लगाए जाएंगे एसी, कूलर पंखा,पीपीपी मोड़ पर जल्द शुरू किया जाएगा सिटी स्कैन की सेवा
    Chatra News

    Chatra News : सदर अस्पताल में गर्मी को लेकर बड़े फैसले, लगाए जाएंगे एसी, कूलर पंखा,पीपीपी मोड़ पर जल्द शुरू किया जाएगा सिटी स्कैन की सेवा

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsApril 22, 2026Updated:April 22, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा : सदर अस्पताल चतरा में अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक जिप अध्यक्ष ममता कुमारी की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक का मुख्य फोकस मरीजों को राहत देने और स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने का निर्णय लिया गया। गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए अस्पताल में डॉक्टर, मरीज और उनके परिजनों को राहत पहुंचाने के लिए जरूरी व्यवस्थाओं को मजबूत करने पर सहमति बनी। अस्पताल परिसर के वार्डों और आवश्यक कक्षों में एसी, कूलर, पंखा और फ्रिज की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया, ताकि भीषण गर्मी में मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके साथ ही शुद्ध पेयजल की उपलब्धता के लिए सेंट्रल आरओ प्लांट लगाने पर भी विचार किया गया। बैठक में सबसे अहम निर्णय सीटी स्कैन सेवा को प्राथमिकता के साथ शुरू करने को लेकर लिया गया। इसके लिए पीपीपी मोड पर संचालन की योजना बनाई गई है, जिससे मरीजों को जिले में ही सुलभ और सस्ती जांच सुविधा मिल सके। अभी तक मरीजों को सिटी स्कैन के लिए बाहर जाना पड़ता था, जिससे समय और पैसे दोनों की परेशानी होती थी। इस फैसले से गंभीर मरीजों को त्वरित जांच और उपचार में काफी मदद मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा अस्पताल में फार्मेसी और लैब को 24×7 चालू रखने, आवश्यक मशीनों, उपकरणों और दवाओं की खरीद सुनिश्चित करने तथा मानव संसाधन की कमी को दूर करने के लिए कर्मियों की भर्ती पर भी चर्चा हुई। अस्पताल भवन की मरम्मत, टूटे-फूटे हिस्सों के सुधार, रंग-रोगन और चारदीवारी की मरम्मत जैसे कार्यों को भी जल्द शुरू करने पर सहमति बनी। पोस्टमार्टम हाउस के लिए अलग से फाइबर ब्लॉक लगाते हुए रास्ता बनाने, परिसर में सुरक्षा बढ़ाने के लिए ग्रिल लगाने और एम्बुलेंस सेवाओं के सुचारू संचालन हेतु ईंधन उपलब्धता सुनिश्चित करने जैसे मुद्दों पर भी निर्णय लिया गया। कुल मिलाकर, बैठक में लिए गए फैसले यह संकेत देते हैं कि सदर अस्पताल को गर्मी के मौसम में बेहतर सुविधा देने के साथ-साथ आधुनिक चिकित्सा सेवाओं से लैस करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं, जिसमें सिटी स्कैन सेवा की शुरुआत सबसे बड़ी प्राथमिकता के रूप में उभरकर सामने आई है। बैठक में जीप उपाध्यक्ष बृज किशोर तिवारी, अनुमंडल पदाधिकारी जहूर आलम, सांसद प्रतिनिधि विनय सिंह, विधायक प्रतिनिधि सुजीत जायसवाल, सिविल सर्जन डॉ सत्येंद्र सिन्हा, डीएस डॉ पंकज कुमार, रेड क्रॉस के सचिव धर्मेंद्र पाठक के अलावा सभी वार्डों के इंचार्ज मुख्य रूप से उपस्थित थे।

    संवाददाता,प्रवीण कुमार सिंह

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Crime News : ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना पर पुलिस की छापेमारी, दो गिरफ्तार

    August 12, 2026

    Crime News : सरस्वती ज्वेलर्स लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन अपराध कर्मी गिरफ्तार,कट्टा, जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त अपाची बाइक बरामद

    August 12, 2026

    Crime News : लंबे समय से फरार चल रहे मनोहर गंझु के समर्थक कुलदीप गंझु गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    August 11, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Crime News : ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना पर पुलिस की छापेमारी, दो गिरफ्तार August 12, 2026
    • Crime News : सरस्वती ज्वेलर्स लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन अपराध कर्मी गिरफ्तार,कट्टा, जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त अपाची बाइक बरामद August 12, 2026
    • Crime News : लंबे समय से फरार चल रहे मनोहर गंझु के समर्थक कुलदीप गंझु गिरफ्तार, भेजा गया जेल August 11, 2026
    • Chatra News : खेत में काम करने के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से महिला की मौत August 11, 2026
    • चतरा में भी दिखा झारखंड बंद का असर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर जताया विरोध। August 11, 2026
    • भव्य तरीके से मना विश्व आदिवासी दिवस, पारंपरिक नृत्य-गीत से सजी सांस्कृतिक संध्या सीताराम सायल बगीचा में उमड़ा जनसैलाब August 9, 2026
    • Chatra News : पीएम श्री योजना के तहत शैक्षणिक भ्रमण पर भुवनेश्वर रवाना हुए 30 विद्यार्थी,पूजा-अर्चना के बाद प्रिंसिपल व एसएमसी अध्यक्ष ने बस को दिखाई हरी झंडी August 9, 2026
    • Chatra News : 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, तैयारियां पूरी August 8, 2026
    • मॉडल स्कूल में चौथी बार चोरी की कोशिश,लैब कक्ष का ताला तोड़ने का प्रयास, प्रहरियों की सतर्कता से चोर नाकाम August 7, 2026
    • आसमानी बिजली से आठ मवेशियों की मौत, पशुपालकों को लाखों रुपये का नुकसान August 7, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.