Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति ने भव्य विसर्जन जुलूस के साथ मां दुर्गे को दिया विदाई ।
    Hazaribagh News

    बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति ने भव्य विसर्जन जुलूस के साथ मां दुर्गे को दिया विदाई ।

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 25, 2023Updated:October 25, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हज़ारीबाग़ : शहर के बड़ा बाजार दुर्गा पुजा महासमिति के द्वारा मंगलवार को सुबह दशमी की पूजा अर्चना के पश्चात माता रानी पर चढ़े श्रृंगार को श्रद्धालुओं के बीच वितरण किया गया। वही संध्या करीब 5.30 बजे भव्य शोभायात्रा निकाला गया। शोभा यात्रा पूजा पंडाल से ग्वाल टोली चौक,सरदार चौक,बड़ा बाजार चौक,बंशीलाल चौक,भगत सिंह चौक,झंडा चौक,पैगोडा चौक, छठ तलाब,आनंदा चौक होते हुए बुढ़वा महादेव तालाब पहुंच कर मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जित किया गया। शोभा यात्रा के दौरान महासमिति के अध्यक्ष, सचिव सहित तमाम पदाधिकारियों को माता रानी की चुनरी ओढ़कर शोभा यात्रा में सम्मिलित किया।भव्य शोभायात्रा के दौरान महिलाएं लाल पीली साड़ी,पुरुष कुर्ते पजामे में शामिल हुए। बच्चे गुलाल से खेलते हुए माता रानी को अंतिम विदाई दिए। शोभा यात्रा के आगे—आगे बंगाल से आए ढाक की प्रस्तुति लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। वही शोभायात्रा में पीछे पीछे हजारों महिलाओं के बीच धनबाद एवं आसनसोल के सुप्रसिद्ध भजन गायक कुमार दिलीप,सुनीता सिंह, रिचा सिंह के द्वारा श्रद्धालुओं को माता रानी की अनेकों भजनों से झूमा रहे थे। नवयुवकों की टोली ने जमकर नृत्य किया। वहीं महिलाओं ने गायक के गीत पर जमकर नृत्य करते हुए बुढ़वा महादेव तालाब की ओर बढ़ रही थी, तमाम श्रद्धालुगण जय माता दी की जयकारों की गूंज लगा रहे थे।
    साथ ही साथ तमाम श्रद्धालुओं ने माता रानी से सुख शांति एवं समृद्धि की मंगलकामना किया।
    श्रद्धालुओं ने अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे लगाते हुए बुढ़वा महादेव तालाब पहुंचकर माता रानी की प्रतिमा को विसर्जित किया गया। तत्पश्चात तमाम श्रद्धालुगण पुनः पूजा पंडाल पहुंचकर माता रानी के शांति जल प्राप्त किया। अध्यक्ष प्रमोद यादव ने कहा कि भव्य विसर्जन शोभा यात्रा में जिस तरह युवाओं एवं महिलाओं ने नृत्य करते हुए शोभा यात्रा को सफल एवं ऐतिहासिक बना है वो एक अतुलनीय है। जय माता दी का पट्टा लगाकर विसर्जन जुलूस में सम्मिलित हुए। सभी सदस्यों ने जय माता दी की जयकारों के साथ माता को अंतिम विदाई दी। सचिव दीप नारायण निषाद ने कहा की भव्य विसर्जन शोभा यात्रा के दौरान शहर जय माता दी की जयकारों से गूंज उठा। सभी ने अगले बरस तू जल्दी आ मां की जय कारे जमकर लगाएं। युवाओं एवं महिलाओं का उत्साह चरम सीमा पर था। साथ ही कहा कि जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा को भी लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मौके पर अध्यक्ष प्रमोद यादव, सचिव दीप नारायण निषाद, दिलीप जायसवाल, ओम प्रकाश गुप्ता, शिवदीप सिंह, निशिकांत सिन्हा,नरेश निषाद,प्रदीप जैन, शैलेंद्र यादव,गणेश यादव,बाल गोविंद निषाद, राजेश गुप्ता,गुड्डन सोनकर,प्रकाश सिंह,पवन रावत खण्डेलवाल,दिलीप सोनी,प्रमोद खण्डेलवाल,किशोर सोनी,सुशील मिश्रा,पिकु यादव,पवन गुप्ता,रवि सिन्हा,रितेश खण्डेलवाल,अनिल मद्धेशिया,पंकज कसेरा,आशुतोष चौधरी, संजय यादव,संतोष गुप्ता,सुरेश प्रसाद,सागर विश्वकर्मा, प्रोफेसर प्रवीण सिन्हा, शम्पा बाला,सिद्धांत मद्धेशिया, साहिल कुमार,आदित्य कुमार,अभय निषाद, राजकुमार सोनकर,यशराज,मोहित कुमार,सचिन केशरी, बादल कुमार, राजेश सोनी,अनिल प्रसाद सहित कई सदस्यगण उपस्थित थे।

    हजारीबाग : आशीष यादव

    हजारीबाग
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Hazaribagh News : लव ट्रायंगल, शराब की पार्टी और पेसमेकर वाला खौफनाक कातिल! जानिए कैसे दोस्त ने ही लिखी विकास की मौत की स्क्रिप्ट!

    July 21, 2026

    कटकमसांडी के खुटरा पंचायत में नशा मुक्त जागरूकता अभियान के तहत आयोजित टूर्नामेंट का समापन, विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व मोमेंटो देकर किया गया सम्मानित

    July 13, 2026

    Hazaribagh News : बच्चों की छोटी बचत बनी बड़ी मदद, मिलेनियम पब्लिक स्कूल ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियां

    July 13, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • चतरा पुलिस के नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता की मुहिम लगातार तेज होती जा रही है। August 6, 2026
    • सभी बूथों पर मतदाता सूची प्रकाशित,नाम व विवरण जांचने की अपील August 5, 2026
    • Chatra News : स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बीडीओ  के नेतृत्व में किया गया बैठक August 5, 2026
    • Chatra News : चारु नदी में बाढ़ का कहर: तेज बहाव में बहे अधेड़ का शव मिला, गांव में पसरा मातम August 5, 2026
    • Crime News : माओवादी साजिश का पर्दाफाश: चतरा में हथियारों संग दो युवक गिरफ्तार August 4, 2026
    • Chatra News : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर चतरा झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल August 4, 2026
    • Chatra News : बीडीओ ने किया बाबा पूजा भंडार का भव्य उद्घाटन August 4, 2026
    • सिमरिया  प्रखण्ड के मो० एकबाल अंसारी बने कांग्रेस के चतरा जिला उपाध्यक्ष,प्रदेश अध्यक्ष ने सौंपी संगठन को मजबूत करने बड़ी जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में हर्ष  की माहौल August 3, 2026
    • शराब तस्करी का बड़ा जाल फटा: चतरा-डोभी मार्ग पर ट्रक पलटा अवैध शराब बरामद August 3, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त ने हेरुआ डैम, पिक्चर टाइम थियेटर, महादेवी वर्मा महिला कॉलेज एवं छठ तालाब का किया निरीक्षण, विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश August 2, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.