Author: Sankalan News

चतरा. जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र के गांगपुर गांव से 28 दिनों से लापता 14 साल की दिव्यांग बच्ची मुन्नी कुमारी को चतरा पुलिस सुरक्षित बरामद नहीं कर पायी. मुन्नी का शव आखिरकार शनिवार को नौकीबांध पहाड़ के चट्टान के पास बरामद किया गया. जिस स्थान पर मुन्नी का शव पड़ा था, वह उसके घर से साढ़े तीन किमी की दूरी पर है. शव को सबसे पहले जय गुरुदेव के तांत्रिक पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र के जोरी मेराल गांव निवासी बिरसा मुंडा ने देखा. इसकी जानकारी उन्होंने मुन्नी के घरवालों को दी. शव की पहचान कर परिजनों ने चौकीदार अनिल कुमार…

Read More

चतरा : जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के समीप जननायक कर्पूरी ठाकुर भवन में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। जननायक कर्पूरी ठाकुर विचारमंच, चतरा के तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में चतरा लोकसभा सांसद कालीचरण सिंह विशेष रूप से शामिल हुए।सांसद श्री कालीचरण सिंह ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जी सामाजिक न्याय, समानता और वंचित वर्गों के सशक्तिकरण के सशक्त प्रतीक थे। उनका संपूर्ण जीवन समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को अधिकार, सम्मान और अवसर दिलाने के लिए समर्पित…

Read More

Chatra : राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 के अवसर पर आज समाहरणालय परिसर में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में मतदाता प्रतिज्ञा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान समाहरणालय परिसर में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा मतदाता जागरूकता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई गई। इसके उपरांत समाहरणालय सभाकक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारियों, अधिकारियों एवं कर्मियों को मतदाता जागरूकता की शपथ…

Read More

Chatra : गणतंत्र दिवस–2026 के अवसर पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, चतरा में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की अंतिम तैयारियों का उपायुक्त कीर्तिश्री एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया द्वारा संयुक्त रूप से जायजा लिया गया। इस दौरान झंडोत्तोलन, राष्ट्रगान एवं परेड निरीक्षण सहित सभी कार्यक्रमों का सफल पूर्वाभ्यास किया गया। निरीक्षण यान पर सवार होकर उपायुक्त एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया ने संयुक्त रूप से परेड का निरीक्षण किया। परेड में कुल 11 प्लाटून शामिल रहे, जिनमें सीआरपीएफ 190 बटालियन, आईआरबी पुरुष व महिला, सशस्त्र बल, गृहरक्षक वाहिनी, एनसीसी (डीएवी विद्यालय), इंदिरा गांधी आवासीय उच्च विद्यालय की स्काउट-गाइड टीम, जवाहर…

Read More

लंदन/रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यूनाइटेड किंगडम स्थित भारत के उच्चायोग में भारत के उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी द्वारा आयोजित आधिकारिक स्वागत समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों, नीति-निर्माताओं और विशेषज्ञों से संवाद किया।कार्यक्रम के दौरान हुई चर्चा का मुख्य केंद्र भारत के समग्र विकास में झारखंड के योगदान को रेखांकित करना रहा। मुख्यमंत्री सोरेन ने झारखंड की आर्थिक प्रगति, औद्योगिक संभावनाओं, प्राकृतिक संसाधनों और मानव संसाधन की क्षमताओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि झारखंड खनिज संपदा, युवा शक्ति और सांस्कृतिक विरासत के जरिए देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका…

Read More

चतरा शहर के अंसार नगर में स्थित अलहुदा पब्लिक स्कूल में फूड फिएस्टा और फन प्रोग्राम का शानदार आयोजन हुआ। बच्चे अपनी रचनात्मकता और आत्मनिर्भरता का लोहा मनवाते हुए स्वादिष्ट और आकर्षक व्यंजन तैयार कर सबको हैरान कर दिया! इस कार्यक्रम में 200 से अधिक छात्रों ने 50+ स्टॉल्स पर रंग-बिरंगे व्यंजन बनाए—पिज्जा से लेकर लोकल चाट तक! स्वच्छता, पोषण और उद्यमिता पर लाइव वर्कशॉप ने सबको प्रेरित किया।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सदर थाना की एसआई फिरदौस नाज़ और एसआई टीपू अंसारी उपस्थित हुए। उन्होंने कहा, “फूड फिएस्टा जैसे कार्यक्रम बच्चों के लिए वरदान हैं! इससे…

Read More

Chatra : लावालॉंग प्रखंड मुख्यालय में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा छह में नामांकन को लेकर वार्डन अनीता कुमारी तथा लेखा पाल सह कंप्यूटर ऑपरेटर मोo मोबिन अहमद ने अहम् जानकारियां देते हुई बताएं की आगामी शैक्षणिक सत्र में कक्षा छह में कुल 75 छात्राओं का नामांकन किया जाएगा। नामांकन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से होगी, जिसके लिए नामांकन पोर्टल https://kgbvchatra.inपर सभी आवश्यक जानकारियां उपलब्ध करा दी गई हैं।वर्गवार नामांकन की जानकारी देते हुए बताया गया कि अनुसूचित जाति वर्ग से 16, अनुसूचित जनजाति से 19,बीपीएल श्रेणी से 19 तथा माइनॉरिटी वर्ग…

Read More

लावालॉंग/चतरा : आगामी सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसआई विधायक प्रसाद यादव ने की। बैठक में पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, डीजे एवं अश्लील गीतों पर रोक, समयबद्ध विसर्जन तथा आपसी भाईचारे बनाए रखने पर विस्तार से चर्चा की गई। अध्यक्षता कर रहे एसआई विधायक प्रसाद यादव ने उपस्थित लोगों से अपील की कि पर्व को सामाजिक सद्भाव के साथ मनाएं और किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद की स्थिति में तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचना…

Read More

चतरा: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर चतरा अनुमंडल कार्यालय में धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित हुआ। एसडीओ सह एसडीएम मोहम्मद जहूर आलम के नेतृत्व में अधिकारियों-कर्मियों ने लोकतंत्र संरक्षण की शपथ ली।कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए एसडीओ ने कहा, “मतदाता लोकतंत्र की रीढ़ हैं। जागरूक वोटिंग से ही मजबूत भारत बनेगा।” उन्होंने आयोग की शपथ का सामूहिक पाठ कराया: “हम निर्भीक होकर स्वतंत्र, निष्पक्ष मतदान करेंगे—धर्म, जाति या लोभ से अछूते!” शपथ के बाद सभी ने आगामी चुनावों में 100% मतदाता सहभागिता का संकल्प लिया। अधिकारियों ने जागरूकता अभियान को मजबूत करने के सुझाव दिए। जिला…

Read More

चतरा : एक मां का सहारा, एक गांव का लाल—18 साल का अभिषेक उर्फ निर्भय—बीती रात लेम खरिक गांव के सुनसान मैदान में खून से लथपथ पड़ा मिला। सदर थाना क्षेत्र के इस खौफनाक मंजर ने पूरे पेलतौल गांव को शोक की चादर ओढ़ा दी। राजपुर थाना क्षेत्र के पेलतौल निवासी लक्ष्मी सिंह का इकलौता लाल, जो शाम को दोस्त गोलू के साथ हंसता-खेलता निकला था, रातोंरात मौत के मुंह में समा गया। मां की गोद उजड़ गई, बाप की उम्मीदें चूर-चूर!परिजनों का सीना छलनी हो गया। “मेरा निर्भय तो शाम को बोला था, मां जल्दी लौटूंगा,” रोते हुए लक्ष्मी…

Read More